Home Asian Games Asian Games 2023: लॉन्ग जंप में एनसी सोजन ने जीता रजत, भारत...

Asian Games 2023: लॉन्ग जंप में एनसी सोजन ने जीता रजत, भारत का पदकों का आंकड़ा 60 पर पहुंचा

0
Asian Games 2023 Live Update Day 9 NC Sujan wins silver in long jump, India medal tally reaches 60 so far

हांगझोऊ। Asian Games 2023 में महिलाओं की लॉन्ग जंप फाइनल में एनसी सोजन ने भारत को आज का दूसरा सिल्वर मेडल दिलाया। उन्होंने अपने पांचवें राउंड में 6.63 मीटर की सर्वश्रेष्ठ छलांग लगाकर दूसरा स्थान हासिल किया। वहीं, उनकी साथी शैली सिंह अपने अंतिम राउंड में केवल 6.23 मीटर की छलांग लगा सकीं और पदक की दौड़ से बाहर हो गईं। इस इवेंट में चीन की जिओंग शिकी ने 6.73 मीटर के साथ गोल्ड मैडल जीता है। जबकि हांगकांग की यू नगा यान ने 6.50 मीटर के साथ ब्रॉन्ज मैडल अपने नाम किया। एशियाई खेलों के नौवें दिन सोमवार (दो अक्तूबर) को भारत को सात पदक मिले। इसके साथ ही भारत का पदकों का आंकड़ा 60 पर पहुंच गया है। भारत के खाते में अभी तक 13 गोल्ड, 24 सिल्वर और 23 ब्रॉन्ज मैडल आ चुके हैं।

Asian Games 2023: स्टीपलचेज़ फाइनल में भारत ने रचा इतिहास, सिल्वर और ब्रॉन्ज किए अपने नाम

4×400 मीटर मिश्रित रिले में भारत ने जीता सिल्वर

Asian Games 2023 में आज शाम को मिश्रित रिले 4×400 मीटर फाइनल में भारत के मुहम्मद अजमल, आर. विथ्या रामराज, राजेश रमेश और सुभा वेंकटेशन की भारतीय चौकड़ी ने सिल्वर मेडल जीता। 4×400 मीटर रिले के इस इवेंट में भारतीय टीम ने शुरुआत में कांस्य पदक जीता था। लेकिन, श्रीलंका द्वारा लेन उल्लंघन के लिए अयोग्य घोषित किए जाने के बाद इसे रजत में अपग्रेड कर दिया गया। इस इवेंट में भारतीय टीम 3:14.34 के समय के साथ तीसरे स्थान पर रहा था। वहीं, श्रीलंकाई टीम ने लेन उल्लंघन करते हुए 3:14.25 के समय के साथ दूसरे स्थान हासिल किया था। जबकि बहरीन ने 3:14.02 सेकेंड के साथ स्वर्ण पदक पर अपना कब्जा जमाया।

Asian Games 2023: टेबल टेनिस में स्वर्णिम इतिहास रचने से चूकी भारतीय जोड़ी, ब्रॉन्ज से करना पड़ा संतोष

स्टीपलचेज़ में पहली बार एक साथ जीते 2 मेडल

Asian Games 2023 में आज पारुल चौधरी ने महिलाओं की 3000 मीटर स्टीपलचेज़ फाइनल में भारत के लिए पहला सिल्वर मेडल जीता। पारुल ने 9:27.63 के समय के साथ रजत पदक जीता। वहीं, उनकी साथी एथलीट प्रीति लांबा को 9:43.32 के समय के साथ कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। भारत की इन दोनों एथलीटों ने एशियाड में आज इतिहास रचा है, क्योंकि एशियाड विमेंस 3000 मीटर स्टीपलचेज में पहली बार किसी एक देश के दो एथलीट ने पोडियम फिनिश किया है। इस इवेंट में बहरीन की विनफ्रेड यावी ने 9:18.28 सेकेंड के साथ स्वर्ण पदक पर अपना कब्जा जमाया।

World Cup 2023: आज वॉर्म अप के दो मुकाबले, इंग्लैंड-बांग्लादेश से; न्यूजीलैंड से भिड़ेगी दक्षिण अफ्रीका

टेबल टेनिस में इतिहास रचने से चूकी भारतीय जोड़ी

Asian Games 2023 में आज सुतीर्था मुखर्जी और अयाहिका मुखर्जी की जोड़ी इतिहास रचने से चूक गईं। टेबल टेनिस महिला युगल सेमीफाइनल मुकाबले में नॉर्थ कोरिया की जोड़ी ने भारतीय जोड़ी को 4-3 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। इसके बाद भारतीय जोड़ी को ब्रॉन्ज मेडल से संतोष करना पड़ा। सेमीफाइनल के पहले गेम में कोरिया की जोड़ी भारतीय जोड़ी के सामने नहीं टिक सकी और इस गेम को 11-7 से जीत लिया। दूसरा गेम उत्तर कोरिया के नाम रहा लेकिन तीसरे गेम में एक बार फिर वापसी करते हुए सुतीर्था मुखर्जी और अयाहिका मुखर्जी ने यह गेम अपने नाम कर लिया। अब भारत को 2-1 की बढ़त हासिल थी। चौथे गेम में भारतीय जोड़ी पिछड़ती दिखी और नॉर्थ कोरिया ने यह गेम अपने नाम कर लिया।

Asian Games 2023: ब्रॉन्ज मैडल के साथ शुरूआत, ये है 9वें दिन भारत का शेड्यूल

आज सुबह स्केटिंग से आए थे दो बॉन्ज मेडल

Asian Games 2023 में 9वें दिन की शुरूआत भारतीय दल ने ब्रॉन्ज मैडल के साथ की। आज सुबह महिलाओं की स्पीड स्केटिंग 3000 मीटर रिले में, टीम इंडिया (संजना बथुला, कार्तिका जगदीश्वरन, हीरल साधु और आरती कस्तूरी राज) ने 4:34.861 के समय के साथ कांस्य पदक जीता। चीनी ताइपे ने स्वर्ण जीता, जबकि कोरिया गणराज्य ने रजत पदक जीता। इसके साथ ही आर्यनपाल, आनंद, सिद्धांत और विक्रम की पुरुष चौकड़ी ने स्पीड स्केटिंग 3000 मीटर रिले रेस में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version