Home Asian Games Asian Games 2023: अन्नू रानी ने जीता गोल्ड, भारत को 15वां स्वर्ण...

Asian Games 2023: अन्नू रानी ने जीता गोल्ड, भारत को 15वां स्वर्ण पदक

0
Asian games 2023 live update annu rani bags gold medal for india in javelin throw

हांगझोेऊ। Asian Games 2023 में भारत की अन्नू रानी ने महिलाओं की भाला फेंक में अपने देश के लिए कुल 15वां तथा आज का दूसरा गोल्ड मेडल जीता है। अन्नू ने अपने चौथे प्रयास में इवेंट का सर्वाधिक 62.92 मीटर भाला फेंककर स्वर्ण पदक कब्जाया। वहीं, श्रीलंका की नदीशा दिलहान ने दूसरे स्थान पर रहते हुए रजत पदक जीता।

Asian Games 2023: कबड्डी में भारत का शानदार आगाज, बांग्लादेश को 55-18 से रौंदा

नरेंद्र ने कांस्य पर जड़ा मुक्का

Asian Games 2023 में नरेंद्र ने पुरुष +92 किग्रा सेमीफाइनल में कांस्य पदक जीता है। सेमीफाइल में नरेंद्र को कजाकिस्तान के कामशीबेक से हराकर कांस्य से संतोष करना पड़ा। उन्हें पहले राउंड में कजाकिस्तानी मुक्केबाज ने बाजू और नाक पर कुछ मुक्के मारे थे, जिसके बाद वे थोडे़ सुस्त दिखाई दिये। पहले राउंड में हारने के बाद वे दूसरे राउंड में वापसी नहीं कर पाए और कांस्य के साथ अपना अभियान समाप्त किया।

Asian Games 2023: पारुल चौधरी ने भारत को दिलाया 14वां गोल्ड, कल जीता था सिल्वर

तेजस्विन ने रचा इतिहास, 48 साल बाद भारत को मेडल दिलाया

Asian Games 2023 में आज भारत के तेजस्विन शंकर ने इतिहास रच दिया हैै। उन्होंने एशियाड़ में पुरुषों के डिकैथलॉन में 7,666 अंकों के राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाकर रजत पदक जीता है। एशियाई खेलों में तेजस्विन ने 48 साल बाद भारत को इस इवेंट में पदक दिलाया है। पुरुषों का आखिरी डिकैथलॉन पदक 1974 में विजय सिंह चौहान ने जीता था। वहीं, इससे पहले भरतिंदर सिंह ने 7,658 अंकों का राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया था।

Asian Games 2023: यशस्वी का शतक और रिंकू की तूफानी पारी, नेपाल को 23 रनों से हराकर भारत सेमीफाइनल में पहुंचा

प्रवीण ने लगाई कांस्य पर छलांग

Asian Games 2023 में भारतीय एथलीट प्रवीण चित्रवेल ने पुरुषों की ट्रिपल जंप स्पर्धा में कांस्य पदक पर छलांग लगाई। वे 16.68 मीटर की छलांग लगाकर तीसरा स्थान पर रहे। वहीं, उनके साथी अबूबकर 16.62 मीटर की छलांग के साथ चौथे स्थान पर रहे।

IND vs NED Warm-Up Match: बारिश ने धोया भारत का दूसरा प्रैक्टिस मैच, टॉस के लिए भी नहीं आए दोनों कप्तान

मोहम्मद अफसल ने जीता सिल्वर

Asian Games 2023 में आज शाम को भारतीय धावक मोहम्मद अफसल ने पुरुषों की 800 मीटर में 1ः48.43 के समय के साथ रजत पदक जीत लिया है। वहीं, उनके साथी कृष्ण कुमार मेडल से चूक गए हैं, उन्होंने अपना अभियान पांचवे स्थान पर रहकर खत्म किया। इस इवेंट में सऊदी अरब के एस्सा अली एस ने अफसल को पछाड़ते हुए गोल्ड मेडल पर अपना कब्जा जमाया।

ENG vs BAN Warm-Up Match: इंग्लैंड ने बांग्लादेश को 4 विकेट से हराया, मोईन अली ने जड़ा अर्धशतक

विथ्या रामराज ने जीता कांस्य

Asian Games 2023 में आज भारतीय धावक विथ्या रामराज ने महिलाओं की 400 मीटर बाधा दौड़ में कांस्य पदक जीत लिया है। विध्या ने 55.68 सेकंड में दौड़ पूरी कर तीसरा स्थान हासिल किया। इस इवेंट में बहरीन के ओलुवाकेमी मुजिदत ने 55.09 सेकंड में गेम्स रिकॉर्ड को तोड़ते हुए स्वर्ण पदक जीता। वहीं, चीन के मो जिआडी ने रजत पदक जीता।

IND vs NED Warm-Up Match: बारिश ने धोया भारत का दूसरा प्रैक्टिस मैच, टॉस के लिए भी नहीं आए दोनों कप्तान

स्क्वैश में भारतीय मिश्रित जोड़ी का पदक पक्का

Asian Games 2023 स्क्वैश में भारत की मिश्रित युगल जोड़ी अनाहत सिंह और अभय सिंह सेमीफाइनल में पहुँच गए हैं। भारतीय जोड़ी ने क्वार्टर फाइनल में यांग योनसू और ली डोंगजुन को 2-1 से हराकर अपना पदक पक्का किया। अनाहत और अभय ने पहला गेम 11-4 से जीता, जबकि दूसरा 8-11 से हार गए। इसके बाद तीसरे गेम में दोनों ने शानदार वापसी की और यांग और ली की जोड़ को 11-1 से हराकर बढ़त बना ली।

Asian Games 2023: भारत का 10वें दिन का शेड्यूल, टीम इंडिया ने क्रिकेट में आज शुरू किया अपना अभियान

सेमीफाइनल में पहुँचे सौरव, स्क्वैश में एक पदक पक्का

Asian Games 2023 में आज दोपहर में भारत के सौरव घोषाल ने स्क्वैश पुरुष एकल के सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली है। उन्होंने जापान के रिनोसुके सुकुए को 3-0 से हराकर अपने देश के लिए एक और मेडल पक्कर किया। सौरव ने अपने पहले सेट में रिनोसुके को 11-4 से करारी शिकस्त दी थी। वहीं, दूसरे सेट में भी सौरव ने आसानी से जीत हासिल की थी। तीसरे और आखिरी सेट में उन्होंने 11-3 से जीत हासिल कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version