Asian Games 2023: शूटिंग से आए एक और रजत एवं कांस्य, भारत के अब तक कुल 21 पदक

0
62
Asian Games 2023 manu bhaker misses medal, Esha Singh wins individual silver medal in women's 25m pistol event

बीजिंग। Asian Games 2023 में आज शूटिंग में भारत को मनु भाकर से स्वर्ण की उम्मीद थी लेकिन मनु भाकर ने निराश किया। हालांकि 25 मीटर पिस्टल शूटिंग में भारत की ईशा ने रजत पदक जीता। महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल शूटिंग की पहली सीरीज में ईशा सिंह और मनु भाकर के सिर्फ दो शॉट की निशाने पर लगे सके। दूसरी सीरीज के बाद ईशा के पांच और मनु के 6 शॉट निशाने पर थे। तीसरी सीरीज के बाद ईशा के 10 और मनु के 9 शॉट लगे। चौथी सीरीज के बाद ईशा के 14 और मनु के 10 शॉट थे। पांचवी सीरीज के बाद दोनों के ही 15 शॉट हो चुके थे। छठीं सीरीज के बाद दोनों शूर 18 अंकों के साथ चौथे स्थान पर रहे। सातवीं सीरीज के बाद मनु 21 अंकों के साथ पांचवे स्थान पर रही और ईशा ने मेडल तय कर लिया। अब भारत की झोली में 5 स्वर्ण के साथ कुल 21 पदक हो गए है।

Asian Games 2023: भारतीय महिला हॉकी टीम का शानदार आगाज, सिंगापुर को 13-0 से रौंदकर अगले दौर में

विष्णु सरवनन ने नौकायान में जीता कांस्य

विष्णु सरवनन ने पुरुषों की डिंगी आईएलसीए में 34 के नेट स्कोर के साथ कांस्य पदक जीता। कोरिया के हा जेमिन ने 33 के स्कोर के साथ रजत पदक जीता, जबकि सिंगापुर के लो जून हान रयान ने 26 के स्कोर के साथ स्वर्ण पदक जीता। Asian Games 2023 में महिलाओं की एकल डोंगी आईएनसीए 6 में नेथरा कुमानना चौथे स्थान पर रहीं।

Asian Games 2023: महिला शूटर्स का डबल धमाका, एक ही इवेंट में कब्जाया स्वर्ण और कांस्य

स्कीट शूटिंग टीम ने कांस्य पदक जीता

Asian Games 2023 में भारतीय निशानेबाजों का शानदार प्रदर्शन जारी है। भारत ने पुरुष टीम स्कीट में कांस्य पदक जीता है। टीम इंडिया 355 के स्कोर के साथ तीसरे स्थान पर कजाकिस्तान के साथ बराबरी पर थी। इसके बाद भारत ने वापसी कर पदक पक्का किया। अनंत नरूका, गुरजाओत सिंह और अंगद बाजवा ने भारत के लिए 19वां पदक जीता। हालांकि, अनंत व्यक्तिगत स्पर्धा के फाइनल में जगह नहीं बना सके।

Asian Games 2023: शूटिंग से आई बड़ी खुशखबरी, भारत ने जीता चौथा गोल्ड

इससे पहले शूटिंग में आया था पांचवा स्वर्ण

महिला शूटर्स ने आज महिलाओं की 50 मीटर 3 पोजिशन में स्वर्ण और कांस्य पदक कब्जाया। Asian Games 2023 का स्वर्ण पदक स्फ्ति कौर सामरा के नाम रहा जबकि आशी चौकसी को ककांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। सामरा 469.6 अंकों के साथ शीर्ष शूटर रही और गोल्ड पदक जीत लिया। जबकि आशी चौकसी को तीसरे स्थान के साथ संतोष करना पड़ा। रजत पदक चीन की शूटर ने जीता।

Asian Games 2023: रजत पदक से भारत की गुड मॉर्निंग, महिलाओं ने शूटिंग में जीता मेडल

स्वर्ण पदक जीतने वाली टीम का हिस्सा थी भाकर

आज का पहला स्वर्ण भारतीय महिला शूटर्स से आया था। भारत की मनु भाकर, ईशा सिंह और रिद्म सांगवान की टीम ने 25 मीटर पिस्टल टीम इवेंट में भारत के लिए चौथा स्वर्ण और आज का दूसरा पदक जीता था। Asian Games 2023 में भारत को निशानबाजी से अभी और पदकों की उम्मीद है। सुबह ही भारत की महिलाओं ने रजत पदक पर निशाना साधा था। निशानेबाजी में स्विफ्त कौर सामरा, आशी चौकसी और मनिनी कौशिक ने 50 मीटर 3 पोजिशन टीम इवेंट में कुल 1764 के स्कोर के साथ रजत पदक जीता।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here