Asian Games 2023: महिला कबड्डी टीम ने दिलाया भारत को गोल्ड, पदकों का शतक पूरा

0
234
Asian Games 2023 historical day for india, Indian women’s kabaddi team won 25th gold, now india reached 100 medal mark

हांगझोऊ। Asian Games 2023 कबड्डी में आज भारतीय महिला टीम ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए देश को 25वां गोल्ड मेडल दिला दिया। आज सुबह हुए फाइनल मुकाबले में भारत ने चीन को 26-25 से मात देकर यह मुकाबला अपने नाम किया। भारत के लिए 25वां गोल्ड तो है ही साथ ही भारत के पदकों की संख्या ने अब 100 का आंकड़ा छू लिया है।

फाइनल मुकाबले की शुरुआत में दोनों ही टीमें कड़ा संघर्ष कर रही थी और अंक लगभग बराबरी पर थे। लेकिन, भारत की एक सुपर रेड ने अंकों का अंतर बढ़ा दिया और पहले हाफ के खत्म होने से लगभग 3 मिनट पहले स्कोर भारत के पक्ष में 12-7 हो गया था। लेकिन, चीन का मजबूत डिफेंस अंकों के इस फासले को कम करता जा रहा था। हाफ टाइम तक स्कोर 14-9 था और भारत के पास बढ़त थी।

एक-एक अंक की मशक्क्त और जीत भारत को मिली

दूसरे हाफ में दोनों ही टीमों का डिफेंस शुरू से मजबूत दिखा। लेकिन, भारत की लीड कम होती जा रही थी। हालांकि दूसरे हाफ के आठ मिनट पहले तक भारत 19-14 के साथ बढ़त पर था। लेकिन, भारत ऑलआउट हो गया और चीन को 4 अंक मिल गए और उसे 1 अंक की बढ़त मिल गई। अब स्कोर 20-21 हो गया था। अब एक-एक अंक की मशक्कत जारी थी और समय खत्म होता जा रहा था। स्कोर लगभग बराबरी पर था। लेकिन, आखिरी मिनट में भारत के पास एक अंक की बढ़त थी और समय समाप्ति तक यह एक अंक की बढ़त रही और भारत ने Asian Games 2023 का फाइनल मुकाबला 26-25 से अपने नाम कर लिया।

Asian Games 2023: पदकों की बारिश, तीरंदाजी में दूसरा गोल्ड और सिल्वर जीता, अब तक भारत के 99 पदक

आज सुबह तीरंदाजी से आए 2 स्वर्ण सहित 4 मेडल

Asian Games 2023 के 14वें दिन भारत पर पदकों की बारिश हो रही है। भारत ने एशियन गेम्स 2023 के 14वें दिन कंपाउंड तीरंदजी में शानदार प्रदर्शन करते हुए 2 गोल्ड मैडल, एक सिल्वर और एक ब्रॉन्ज मैडल जीता है। कंपाउंड तीरंदाजी के पुरुष वर्ग में ओजस ने भारत को आज का दूसरा गोल्ड मैडल दिलाया है। जबकि अभिषेक को इसी इवेंट का सिल्वर मैडल मिला है। इससे पहले, महिला कंपाउंड तीरंदाजी में ज्योति सुरेखा वेन्नम ने गोल्ड मैडल अपने नाम किया। उन्होंने एशियाई खेलों का नया रिकॉर्ड बनाते हुए 149-145 के अंतर से फाइनल मैच अपने नाम किया। फाइनल में ज्योति ने दक्षिण कोरिया की सो सी को हराया। वहीं अदिति स्वामी ने कंपाउंड व्यक्तिगत स्पर्धा में ब्रॉन्ज मैडल जीता। अदिति ने इंडोनेशियाई तीरंदाज को 146-140 से हराया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here