Asian Games 2023: हॉकी में भारत ने गत विजेता जापान को 4-2 से दी मात

0
429
Asian Games 2023 Day 5 Live Blog Latest Updates India beats defending champion Japan 4-2 in hockey

हांगझोऊ। Asian Games 2023: शानदार फॉर्म में चल रही भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियाई खेलों के पूल-ए के मैच में जापान को 4-2 से शिकस्त दी। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने अब तक पूल-ए के अपने तीनों मैच जीत लिए हैं। उज्बेकिस्तान को 16-0 से हराने के बाद टीम इंडिया ने सिंगापुर को 16-1 से हराया था। जापान के खिलाफ जीत के साथ ही भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने अब Asian Games 2023 Hockey सेमीफाइनल के लिए अपनी दावेदारी मजबूत कर ली है। भारतीय पुरुष हॉकी टीम का अब 30 सितंबर को पाकिस्तान से सामना होगा।

जापान की टीम 2018 एशियाई खेलों की गोल्ड मेडलिस्ट है। भारत को जापान से कड़ी चुनौती मिलने की उम्मीद थी लेकिन मैदान पर ऐसा दिखाई नहीं दिया। पहले ही मिनट से भारतीय टीम जापान पर पूरी तरह हावी रही। दोनों टीमें 35 बार भिड़ चुकी हैं, जिसमें भारत ने 28 बार जीत हासिल की है, जापान ने तीन बार जीत हासिल की है और चार मैच ड्रॉ पर समाप्त हुए हैं। पिछली बार दोनों टीमें चेन्नई में खेले गए एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2023 के सेमीफाइनल में आमने-सामने आई थीं, जहां भारत ने जापान को 5-0 से हराया था।

Pakistan Cricket Board खिलाड़ियों के आगे सरेंडर, वर्ल्ड कप से पहले मिली धमकी के बाद अनुबंध में बदलाव

हाफटाइम तक 2-0 से आगे था भारत

Asian Games 2023 के अपने अहम मुकाबले में भारतीय टीम ने जापान के खिलाफ हॉफ टाइम तक 2-0 की बढ़त बना रखी थी। मैच ही शुरूआत के साथ ही भारतीय टीम ने बेहद आक्रामक हॉकी खेलना शुरू किया। इस कारण जापान दबाव में आ गया। यही कारण रहा कि पहले क्वार्टर के सामप्त होने से पहले ही भारत ने जापान पर 1-0 की बढ़त बना ली थी। अभिषेक ने पेनल्टी कॉर्नर पर रिवर्स स्टिक से गोलकर टीम को बढ़त दिलाई। दूसरे क्वार्टर में मैच के 24वें मिनट में भारत ने अपना दूसरा गोल दागा। मनदीप ने निलकांता के फ्लिक पास को सर्किल के बाहर से गोल में तब्दील किया। इस तरह से हाफटाइम तक भारत ने जापान पर 2-0 से बढ़त बना ली थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here