Asian Games 2023: ये हैं भारत के 24 पदकधारी, खाते में 6 गोल्ड भी आए

0
209
Asian Games 2023 Day 5 Live Blog 24 medal winners of India including 6 gold medal

हांगझोऊ। Asian Games 2023 में आज पांचवां दिन है। भारत के लिए आज के दिन की शुरूआत अच्छी रही। पहले वुशु में सिल्वर मैडल भारत के खाते में आया। इसके बाद शूटिंग में भारतीय शूटर्स ने गोल्ड मैडल पर कब्जा जमाया। भारत अभी तक कुल 24 पदक इन गेम्स में जीत चुका है। जिनमें 6 गोल्ड मैडल्स शामिल हैं।

Asian Games 2023: भारत की अब तक की पदक तालिका

24 पदक: 6 गोल्ड, 8 स‍िल्वर और 10 ब्रॉन्ज

– मेहुली घोष, आशी चौकसे और रमिता जिंदल- 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट (निशानेबाजी): सिल्वर

– अर्जुन लाल जाट और अरविंद सिंह, मेन्स लाइटवेट डबल स्कल्स (रोइंग): सिल्वर

– बाबू लाल और लेख राम, मेन्स कॉक्सलेस डबल्स- (रोइंग): कांस्य

– मेन्स कॉक्स्ड 8 टीम- (रोइंग): सिल्वर

– रमिता जिंदल- वूमेन्स 10 मीटर एयर राइफल (शूटिंग): ब्रॉन्ज

– ऐश्वर्य तोमर, रुद्रांक्ष पाटिल और दिव्यांश पंवार, 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट (निशानेबाजी): गोल्ड

– आशीष, भीम सिंह, जसविंदर सिंह और पुनीत कुमार- मेन्स कॉक्सलेस 4 (रोइंग): ब्रॉन्ज

– परमिंदर सिंह, सतनाम सिंह, जकार खान और सुखमीत सिंह- मेन्स क्वाड्रपल स्कल्स (रोइंग): ब्रॉन्ज

– ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर- मेन्स 10 मीटर एयर राइफल (शूटिंग): ब्रॉन्ज

– अनीश, विजयवीर सिद्धू और आदर्श सिंह- मेन्स 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल (शूटिंग): ब्रॉन्ज

– महिला क्रिकेट टीम: गोल्ड

– नेहा ठाकुर सेलिंग (डिंगी – ILCA4 इवेंट): स‍िल्वर

– इबाद अली सेल‍िंग (RS:X): ब्रॉन्ज

– घुड़सवारी में भारत ने ड्रेसेज टीम इवेंट (दिव्यकीर्ति, हृदय विपुल छेड और अनुश अग्रवाला, सुदीप्ति हजेला): गोल्ड

– सिफ्त कौर सामरा, आशी चौकसे और मानिनी कौशिक (50 मीटर राइफल 3पी टीम स्पर्धा): सिल्वर

– मनु भाकर, ईशा सिंह, रिदम सांगवान (25 मीटर पिस्टल टीम स्पर्धा): गोल्ड

– सिफ्त कौर सामरा 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन (मह‍िला): गोल्ड

– आशी चौकसे 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन (मह‍िला): ब्रॉन्ज

– अंगद, गुरजोत और अनंत जीत: स्कीट टीम स्पर्धा (शूटिंग): ब्रॉन्ज

– व‍िष्णु सर्वनन, सेल‍िंंग (ILCA7): ब्रॉन्ज

– ईशा स‍िंंह, 25 मीटर प‍िस्टल शूट‍िंंग (मह‍िला वर्ग): स‍िल्वर

– अनंत जीत सिंह, शूटिंग (स्कीट): स‍िल्वर

– रोशिबिना देवी वुशू (60 किग्रार: सांडा कैटगरी): स‍िल्वर

– 10 मीटर एयर पिस्टल (अर्जुन चीमा, सरबजोत सिंह, शिव नरवाल) : गोल्ड

Asian Games 2023: आज सुबह शूटिंग में जीता था भारत ने गोल्ड

शूटिंग में भारत को आज दिन का पहला और कुल छठां गोल्ड मेडल हासिल हुआ है। Asian Games 2023 में अर्जुन चीमा, सरबजोत सिंह और शिव नरवाल की तिकड़ी ने 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। भारत ने मेजबान चीन को केवल एक अंक से पछाड़ दिया। भारत का यह छठा गोल्ड मेडल रहा। भारत के पदकों की संख्या अब 24 हो गई है। इससे पहले भारत ने वुशु में आज सुबह सिल्वर मैडल जीता था।

Asian Games 2023: रोश‍िब‍िना देवी गोल्ड से चूकीं, भारत को दिलाया सिल्वर मैडल

सिल्वर मेडल जीतकर रोशिबिना ने रचा इतिहास

भारत की नाओरेम रोशिबिना देवी ने Asian Games 2023 में इतिहास रच दिया। मेडल इवेंट के पांचवे दिन आज रोशिबिना ने भारत को वुशु में सिल्वर मैडल दिलाया। यह वुशु में एशियन गेम्स में भारत का दूसरा सिल्वर मैडल है। रोशिबिना को 60 किग्रा वुशु फाइनल मुकाबले में चीन की प्रतिद्वंद्वी जू जियाओवेई के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। भारत ने एशियाई खेलों में वुशु में कभी स्वर्ण पदक नहीं जीता है और जकार्ता 2018 की कांस्य पदक विजेता नाओरेम रोशिबिना देवी के पास हांगझोऊ में इसे गोल्ड मेडल में बदलने का सुनहरा मौका था। लेकिन वो इस मौके को भुनाने से चूक गईं।

Asian Games 2023: ये है पांचवे दिन का शेड्यूल, हॉकी में भिड़ेंगे भारत-जापान, वुशु में स्वर्ण की आस

Asian Games 2023: भारत का शेड्यूल: 28 सितंबर
इक्वेस्ट्रियन (घुड़सवारी)

मेडल इवेंट: ड्रेसेज व्यक्तिगत इंटरमीडिएट I फ्रीस्टाइल (हृदय छेदा, अनुश अग्रवाल) – दोपहर 12:30 बजे

शूटिंग

मेडल इवेंट: 10 मीटर एयर पिस्टल पुरुष क्वालिफिकेशन राउंड, टीम पदक और व्यक्तिगत फाइनल (सरबजोत सिंह, शिवा नरवाल, अर्जुन सिंह चीमा) – सुबह 6:30 बजे
मेडल इवेंट: स्कीट मिश्रित टीम क्वालिफिकेशन, कांस्य और स्वर्ण पदक मैच (अनंतजीत सिंह नरूका, गनेमत सेखों) – सुबह 6:30 बजे

Asian Games 2023: भारतीय महिला हॉकी टीम का शानदार आगाज, सिंगापुर को 13-0 से रौंदकर अगले दौर में

Asian Games 2023: आर्टिस्टिक जिमनास्टिक

महिला वॉल्ट फाइनल (प्रणति नायक) – दोपहर 12:00 बजे

बैडमिंटन

महिला टीम राउंड ऑफ 16 (पीवी सिंधु, अश्मिता चालिहा, अनुपमा उपाध्याय, मालविका बंसोड़, गायत्री गोपीचंद/त्रिशा जॉली, अश्विनी पोनप्पा/तनिषा क्रैस्टो): भारत बनाम मंगोलिया – सुबह 6:30 बजे

बॉक्सिंग

महिला 60 किग्रा राउंड ऑफ 16: जैस्मीन (IND) बनाम अशौर हदील ग़ज़वान (KSA) – दोपहर 12:00 बजे
पुरुष 51 किग्रा राउंड ऑफ 16: दीपक (IND) बनाम त्सुबोई टी (JAP) – शाम 5:30 बजे
पुरुष 71 किग्रा राउंड ऑफ 16: निशांत देव (IND) बनाम बुई पीटी (VIE) – शाम 6:45 बजे

ब्रिज

पुरुष, महिला और मिश्रित टीम राउंड रॉबिन 1 (भारतीय टीम) – सुबह 6:30 बजे

ट्रैक साइकिलिंग

पुरुष ऑम्नियम (नीरज कुमार) – सुबह 7:30 बजे
पुरुष स्प्रिंट क्वार्टरफाइनल से मेडल रेस तक – सुबह 7:30 बजेमहिला स्प्रिंट 1/8 रेपेचेज के लिए क्वालीफाइंग (मयूरी ल्यूट, त्रियशा पॉल) – सुबह 7:30 बजे

Asian Games 2023: महिला शूटर्स का डबल धमाका, एक ही इवेंट में कब्जाया स्वर्ण और कांस्य

फुटबॉल

पुरुष राउंड ऑफ 16: भारत बनाम सऊदी अरब – शाम 5:00 बजे से

गोल्फ

पुरुष व्यक्तिगत और टीम राउंड 1 (अनिर्बान लाहिड़ी, शुभंकर शर्मा, एसएसपी चौरसिया, खलिन जोशी) – सुबह 4:00 बजे
महिला व्यक्तिगत और टीम राउंड 1 (अदिति अशोक, अवनी प्रशांत, प्रणवी उर्स) – सुबह 4:00 बजे

Asian Games 2023: हॉकी

प्रिलिमिनरी पुरुषों का पूल A: भारत बनाम जापान – शाम 6:15 बजे

स्क्वैश

महिला टीम पूल B: भारत बनाम मलेशिया – सुबह 10:00 बजे
पुरुष टीम पूल A: भारत बनाम नेपाल – दोपहर 1:30 बजे

Asian Games 2023: शूटिंग से आई बड़ी खुशखबरी, भारत ने जीता चौथा गोल्ड

स्विमिंग

महिलाओं की 50 मीटर फ्रीस्टाइल हीट और फाइनल (शिवांगी सरमा) – सुबह 7:30 बजे
पुरुषों की 50 मीटर बटरफ्लाई (विक्रम खाड़े) – सुबह 7:30 बजे
पुरुषों की 800 मीटर फ्रीस्टाइल स्लो और फास्ट हीट (आर्यन नेहरा, कुशाग्र रावत) – सुबह 7:30 बजे
पुरुषों की 4×100 मीटर फ्रीस्टाइल रिले (टीम इंडिया) – सुबह 7:30 बजे
महिलाओं की 4×200 मीटर फ्रीस्टाइल रिले (टीम इंडिया) – सुबह 7:30 बजे

टेबल टेनिस

पुरुष युगल राउंड ऑफ 32 (मानुष शाह/मानव ठक्कर और जी साथियान/शरत कमल) – सुबह 7:30 बजे
मिश्रित युगल राउंड ऑफ 16 (जी साथियान/मनिका बत्रा और हरमीत देसाई/श्रीजा अकुला) – सुबह 7:30 बजे
महिला एकल राउंड ऑफ 32 (श्रीजा अकुला और मनिका बत्रा) – सुबह 7:30 बजे

टेनिस

पुरुष युगल सेमीफाइनल (रामकुमार रामनाथन और साकेत माइनेनी) – सुबह 11:30 बजे
मिश्रित युगल क्वार्टरफाइनल (रोहन बोपन्ना और रुतुजा भोसले) – सुबह 11:30 बजे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here