Asian Games 2023: पदकों की बारिश, तीरंदाजी में दूसरा गोल्ड और सिल्वर जीता, अब तक भारत के 99 पदक

0
207
Asian Games 2023 Day 14 Live Updates India won gold and bronze medal in archery

हांगझोऊ। Asian Games 2023 के 14वें दिन भारत पर पदकों की बारिश हो रही है। भारत ने एशियन गेम्स 2023 के 14वें दिन कंपाउंड तीरंदजी में शानदार प्रदर्शन करते हुए 2 गोल्ड मैडल, एक सिल्वर और एक ब्रॉन्ज मैडल जीता है। कंपाउंड तीरंदाजी के पुरुष वर्ग में ओजस ने भारत को आज का दूसरा गोल्ड मैडल दिलाया है। जबकि अभिषेक को इसी इवेंट का सिल्वर मैडल मिला है।

इससे पहले, महिला कंपाउंड तीरंदाजी में ज्योति सुरेखा वेन्नम ने गोल्ड मैडल अपने नाम किया। उन्होंने एशियाई खेलों का नया रिकॉर्ड बनाते हुए 149-145 के अंतर से फाइनल मैच अपने नाम किया। फाइनल में ज्योति ने दक्षिण कोरिया की सो सी को हराया। वहीं अदिति स्वामी ने कंपाउंड व्यक्तिगत स्पर्धा में ब्रॉन्ज मैडल जीता। अदिति ने इंडोनेशियाई तीरंदाज को 146-140 से हराया।

हांगझोउ में ज्योति वेन्नम ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। वह अब तक कुल म‍िलाकर तीन गोल्ड मेडल जीत चुकी हैं। वहीं भारत के खाते में अब तक 23 गोल्ड मैडल सहित 97 पदक आ चुके हैं।

Asian Games 2023 भारत का शेड्यूल: 7 अक्टूबर
तीरंदाजी

मेडल इवेंट: कंपाउंड महिला व्यक्तिगत कांस्य पदक मैच: अदिति गोपीचंद स्वामी (भारत) बनाम रतिह ज़िलिज़ती फधली (INA) – सुबह 6:10 बजे
मेडल इवेंट: कंपाउंड महिला व्यक्तिगत स्वर्ण पदक मैच: ज्योति सुरेखा वेन्नम (भारत) बनाम चैवोन सो (कोरिया) – सुबह 6:30 बजे
मेडल इवेंट: कंपाउंड पुरुष व्यक्तिगत स्वर्ण पदक मैच: ओजस प्रवीण देवताले (भारत) बनाम अभिषेक वर्मा (भारत) – सुबह 7:10 बजे

बैडमिंटन

मेडल इवेंट: पुरुष युगल स्वर्ण पदक मैच, चिराग शेट्टी/सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी (भारत) बनाम चोई सोल ग्यू/किम वोन हो (कोरिया) – सुबह 11:30 बजे से

कैनोई स्लैलम

मेडल इवेंट: पुरुषों का कयाक सेमीफाइनल और फाइनल (शुभम केवट, हितेश केवट) – सुबह 6:55 बजे से

शतरंज

मेडल इवेंट: पुरुष टीम राउंड 9 (गुकेश डी, विदित गुजराती, अर्जुन एरिगैसी, पेंटाला हरिकृष्णा, रमेशबाबू प्रगनानंद) – दोपहर 12:30 बजे से
मेडल इवेंट: महिला टीम राउंड 9 (कोनेरू हम्पी, हरिका द्रोणावल्ली, वैशाली रमेशबाबू, वंतिका अग्रवाल, सविता श्री बी) – दोपहर 12:30 बजे से

Asian Games 2023 क्रिकेट

मेडल इवेंट: पुरुषों का फाइनल – भारत बनाम अफगानिस्तान – सुबह 11:30 बजे

हॉकी

मेडल इवेंट: महिलाओं का कांस्य पदक मैच: भारत बनाम जापान – दोपहर 1:30 बजे

जू-जित्सु

मेडल इवेंट: महिला -63 किग्रा (किरण कुमारी) – सुबह 6:30 बजे से
मेडल इवेंट: पुरुष -85 किग्रा (अमरजीत सिंह, उमा महेश्वर) – सुबह 6:30 बजे से

Asian Games 2023: हॉकी में भारत अब एशियाई चैम्पियन, जापान को 5-1 से रौंदकर कब्जाया 22वां गोल्ड; ओलंपिक टिकट भी कटाया

कबड्डी

मेडल इवेंट: महिला टीम स्वर्ण पदक मैच: भारत बनाम चीनी ताइपे – सुबह 7:00 बजे
मेडल इवेंट: पुरुष टीम स्वर्ण पदक मैच: भारत बनाम ईरान – दोपहर 12:30 बजे

रोलर स्केटिंग

मेडल इवेंट: लेडीज आर्टिस्टिक सिंगल फ्री स्केटिंग लॉन्ग प्रोग्राम फाइनल (साईं संहिता अकुलाई, ग्रीष्मा डोनतारा) – सुबह 6:30 बजे से

सॉफ्ट टेनिस

मेडल इवेंट: पुरुष और महिला एकल (अनिकेत चिराग पटेल, जय मीना, आध्या तिवारी, राग श्री कुलंदावेलु मनोगरबाबू) – सुबह 7:30 बजे से

स्पोर्ट क्लाइम्बिंग

मेडल इवेंट: महिला बोल्डर और लीड सेमीफाइनल और फाइनल (सानिया फारूक शेख, शिवानी चरक) – सुबह 6:30 बजे से

वॉलीबॉल

महिला क्लासिफिकेशन 9-10: भारत बनाम हांगकांग, चीन – सुबह 8:00 बजे

कुश्ती

मेडल इवेंट: पुरुष फ्रीस्टाइल 74 किग्रा (यश), 86 किग्रा (दीपक पूनिया), 97 किग्रा (विक्की), 125 किग्रा (सुमित) – सुबह 7:30 बजे से

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here