Asian Games 2023: 13वें दिन मचेगा धमाल, हॉकी में गोल्ड के लिए खेलेगा भारत, क्रिकेट का भी सेमीफाइनल

0
94
Asian Games 2023 Day 13 Live Updates Live Blog India will play for gold in Hockey, Cricket, Kabaddi, Bajrang Punia

हांगझोऊ। Asian Games 2023 में आज भारत के लिए स्वर्णिम दिन हो सकता है। जहां एक तरफ भारतीय पुरुष हॉकी टीम एशियन गेम्स 2023 में शुक्रवार को गोल्ड मैडल और Paris Olympics 2024 कोटा हासिल करने के लिए अपना मुकाबला खेलेगी। वहीं क्रिकेट में रुतुराज गायकवाड़ की अगुवाई वाली भारतीय क्रिकेट टीम सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश से भिड़ेगी।

हांगझोऊ 2023 में पुरुष हॉकी फाइनल में भारत का मुकाबला मौजूदा चैंपियन जापान से है। Asian Games 2023 Hockey टूर्नामेंट पेरिस 2024 क्वालीफायर हैं, जिसमें पुरुष और महिला दोनों चैंपियन टीमें अगले साल के ओलंपिक गेम्स के लिए अपना कोटा हासिल करेंगी। इसके अलावा एशियन गेम्स 2023 में शुक्रवार को पुरुष कबड्डी इवेंट में भारत बनाम पाकिस्तान सेमीफाइनल मुकाबला देखने को मिलेगा। वहीं, भारतीय महिला कबड्डी टीम भी सेमीफाइनल में नेपाल को हराकर फाइनल का टिकट हासिल करना चाहेगी।

एचएस प्रणॉय और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी-चिराग शेट्टी भी एशियाई खेल 2023 बैडमिंटन स्पर्धा के सेमीफाइनल में कोर्ट पर नज़र आएंगे। हांगझोऊ 2023 में कुश्ती स्पर्धाओं में बजरंग पुनिया और अमन सहरावत भी मैट पर अपना दम-खम दिखाते हुए दिखाई देंगे ।

Asian Games 2023: तीरंदाजी ने दिलाया 21वां गोल्ड, सौरव ने सिल्वर और अंतिम पंघाल ने जीता ब्रॉन्ज

Asian Games 2023 भारत का शेड्यूल: 6 अक्टूबर
तीरंदाजी

मेडल इवेंट: रिकर्व महिला टीम क्वार्टरफाइनल, सेमीफाइनल और मेडल मैच (टीम भारत: अंकिता भकत, भजन कौर, सिमरनजीत कौर) – सुबह 6:10 बजे से
मेडल इवेंट: रिकर्व पुरुष टीम क्वार्टरफाइनल, सेमीफाइनल और मेडल मैच (टीम भारत: अतानु दास, धीरज बोम्मदेवरा, तुषार शेल्के) – सुबह 11:00 बजे से

बैडमिंटन

पुरुष एकल सेमीफाइनल (एचएस प्रणॉय) – सुबह 6:30 बजे से
पुरुष युगल सेमीफाइनल (चिराग शेट्टी/सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी) – सुबह 6:30 बजे से

ब्रिज

मेडल इवेंट: पुरुष टीम अंतिम सत्र 4 से 6: भारत बनाम हांगकांग, चीन – सुबह 6:30 बजे से

कैनोई स्लैलम

मेडल इवेंट: पुरुष कैनोई सेमीफाइनल और फाइनल (विशाल केवट) – सुबह 6:30 बजे से
मेडल इवेंट: महिला कयाक सेमीफाइनल और फाइनल (शिखा चौहान) – सुबह 7:16 बजे से

Asian Games 2023: भारत ने स्कवैश में गोल्ड मेडल जीतकर रचा इतिहास, अब खाते में 20 गोल्ड

शतरंज

पुरुष टीम राउंड 8 (गुकेश डी, विदित गुजराथी, अर्जुन एरीगैसी, पेंटाला हरिकृष्णा, रमेशबाबू प्रगनानंद) – दोपहर 12:30 बजे से
महिला टीम राउंड 8 (कोनेरू हम्पी, हरिका द्रोणावल्ली, वैशाली रमेशबाबू, वंतिका अग्रवाल, सविता श्री बी) – दोपहर 12:30 बजे से

Asian Games 2023 क्रिकेट

पुरुष सेमीफाइनल: IND vs BAN – सुबह 6:30 बजे

इक्वेस्ट्रियन( घुड़सवारी)

मेडल इवेंट: जंपिंग इंडिविजुअल (तेजस ढींगरा, कीरत सिंह नागरा, यश नेन्सी) – सुबह 6:30 बजे से

हॉकी

मेडल इवेंट: पुरुष फाइनल: भारत बनाम जापान – शाम 4:00 बजे

जू-जित्सु

मेडल इवेंट: महिला -52 किग्रा (रोहिणी कलाम, अनुपमा स्वैन) – सुबह 6:30 बजे से
मेडल इवेंट: महिला -57 किग्रा (निकिता चौधरी, अंगीथा श्याजू) – सुबह 6:30 बजे से

Asian Games 2023: तीरंदाजी में महिलाओं ने जीता गोल्ड, भारत की झोली में 82 पदक

Asian Games 2023 कबड्डी

महिला टीम सेमीफाइनल: भारत बनाम नेपाल – सुबह 7:00 बजे
पुरुष टीम सेमीफाइनल: भारत बनाम पाकिस्तान – दोपहर 12:30 बजे

रोलर स्केटिंग

महिला आर्टिस्टिक सिंगल फ्री स्केटिंग शार्ट प्रोग्राम (साईं समहिथा अकुलाई, ग्रीष्मा डोनतारा) – सुबह 6:30 बजे से

सेपक टकरा

पुरुष रेगु प्रिलिमिनरी ग्रुप बी: भारत बनाम म्यांमार – सुबह 6:30 बजे
पुरुष रेगु सेमीफाइनल: अगर भारत क्वालीफाई करता है – सुबह 11:30 बजे
महिला रेगु सेमीफाइनल: अगर भारत क्वालीफाई करता है – दोपहर 1:00 बजे

सॉफ्ट टेनिस

पुरुष और महिला सिंगल प्रिलिमिनरी ग्रुप मैच (अनिकेत चिराग पटेल, जय मीना, आध्या तिवारी, राग श्री कुलंदावेलु मनोगरबाबू) – सुबह 7:30 बजे से

World Cup 2023: आखिरी वर्ल्ड कप खेलने उतरेंगे ये 5 खिलाड़ी, लिस्ट में तीन भारतीय

स्पोर्ट क्लाइम्बिंग

पुरुष बोल्डर और लीड सेमीफाइनल और फाइनल (अमन वर्मा, भरत स्टीफन परेरा कामथ) – सुबह 6:30 बजे से

वॉलीबॉल

महिला क्लासिफिकेशन 9-12: भारत बनाम मंगोलिया – सुबह 8:00 बजे

कुश्ती

मेडल इवेंट: महिला फ्रीस्टाइल 62 किग्रा (सोनम मलिक), 68 किग्रा (राधिका), 76 किग्रा (किरण); पुरुष फ्रीस्टाइल: 57 किग्रा (अमन सहरावत), 65 किग्रा (बजरंग पुनिया) – सुबह 7:30 बजे से

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here