Asian Games 2023: तीरंदाजी में महिलाओं ने जीता गोल्ड, भारत की झोली में 82 पदक

0
140
Asian Games 2023 Day 12 Live Blog India wins GOLD Medal in women’s compound archery, 82 medals in India's bag

हांगझोऊ। Asian Games 2023: ज्योति सुरेखा, अदिति स्वामी और परनीत कौर की महिला कंपाउंड तीरंदाजी टीम ने भारत की झोली में एक और गोल्ड मैडल डाल दिया है। भारतीय टीम ने इवेंट के फाइनल मुकाबले में कड़े संघर्ष में चीनी ताइपे को 230-229 के अंतर से शिकस्त देकर गोल्ड पर कब्जा किया। अब तक भारत की झोली में 82 पदक आ चुके हैं।इससे पहले महिला कंपाउंड टीम ने सेमीफाइनल में इंडोनेशिया को 233-219 से शिकस्त देकर फाइनल के लिए क्वालिफाई किया था।

इससे पहले, बैडमिंटन में भारत को बड़ा झटका लगा। गोल्ड मैडल की सबसे बड़ी दावेदार पीवी सिंधु को महिला एकल के क्वार्टर फाइनल में हार का सामना करना पड़ा। चीन की बिंगजियाओ ने उन्हें 21-16, 21-12 के अंतर से मात दी। इस हार के साथ ही एशियाई खेलों में पीवी सिंधु का सफर खत्म हो गया।

Asian Games 2023 भारत का शेड्यूल: 5 अक्टूबर
तीरंदाजी

मेडल इवेंट: कंपाउंड महिला टीम क्वार्टरफाइनल, सेमीफाइनल और मेडल मैच (टीम इंडिया: ज्योति सुरेखा वेन्नम, अदिति गोपीचंद स्वामी, परनीत कौर) – सुबह 6:10 बजे से
मेडल इवेंट: कंपाउंड पुरुष टीम क्वार्टरफाइनल, सेमीफाइनल और मेडल मैच (टीम इंडिया: ओजस प्रवीण देवताले, अभिषेक वर्मा, प्रथमेश जावकर) – सुबह 11:00 बजे से

एथलेटिक्स

मेडल इवेंट: पुरुष मैराथन फाइनल (मान सिंह, बेलियप्पा अप्पाचांगदा बोपैया) – सुबह 4:30 बजे से

कुश्ती

मेडल इवेंट: ग्रीको-रोमन 97 किग्रा (नरिंदर चीमा) और 130 किग्रा (नवीन); महिला फ्रीस्टाइल 50 किग्रा (पूजा गहलोत), 53 किग्रा (अंतिम पंघाल), 57 किग्रा (मानसी अहलावत) – सुबह 7:30 बजे से

Asian Games 2023: बैडमिंटन

पुरुष एकल क्वार्टरफाइनल (एचएस प्रणॉय) – सुबह 7:30 बजे से
महिला एकल क्वार्टरफाइनल (पीवी सिंधु) – सुबह 7:30 बजे से
पुरुष युगल क्वार्टरफाइनल (चिराग शेट्टी/सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी) – सुबह 7:30 बजे से

ब्रिज

मेडल इवेंट: पुरुष टीम फाइनल सेशन 1 से 3: भारत बनाम हांगकांग चीन – सुबह 6:30 बजे से

Asian Games 2023: गोल्डन ब्वॉय नीरज चोपड़ा ने जीता गोल्ड, सिल्वर भी भारत के नाम

कैनोई स्लैलम

पुरुष कायक हीट (हितेश केवट, शुभम केवट) – सुबह 7:00 बजे से
पुरुष कायक हीट (विशाल केवट) – सुबह 7:00 बजे से
महिला कायक हीट (शिखा चौहान) – सुबह 7:00 बजे से

शतरंज

पुरुष टीम राउंड 7 (गुकेश डी, विदित गुजराती, अर्जुन एरीगैसी, पेंटाला हरिकृष्णा, रमेशबाबू प्रगनानंद) – दोपहर 12:30 बजे से
महिला टीम राउंड 7 (कोनेरू हम्पी, हरिका द्रोणावल्ली, वैशाली रमेशबाबू, वंतिका अग्रवाल, सविता श्री बी) – दोपहर 12:30 बजे से

Asian Games 2023: हॉकी

महिला सेमीफाइनल: भारत बनाम चीन – दोपहर 1:30 बजे

जू-जित्सु

मेडल इवेंट: महिला -48 किग्रा (अन्वेषा देब, नव्या पांडे) – सुबह 6:30 बजे से
मेडल इवेंट: पुरुष -62 किग्रा (कमल सिंह, तरूण यादव) – सुबह 6:30 बजे से

कबड्डी

पुरुष टीम ग्रुप ए: भारत बनाम चीनी ताइपे – सुबह 8:00 बजे
पुरुष टीम ग्रुप ए: भारत बनाम जापान – दोपहर 1:30 बजे

रोलर स्केटिंग

मेडल इवेंट: महिला इनलाइन फ्रीस्टाइल स्केटिंग स्पीड स्लैलम (श्रेयसी जोशी, मर्लिन धानम चार्ल्स) – सुबह 6:30 बजे से
मेडल इवेंट: पुरुष इनलाइन फ्रीस्टाइल स्केटिंग स्पीड स्लैलम (जिनेश सत्यन ननल, विश्वेश गणेश पाटिल) – सुबह 11:30 बजे से

सेपक टकरा

पुरुष रेगु प्रिलिमिनरी ग्रुप बी: भारत बनाम थाईलैंड – सुबह 6:30 बजे
महिला रेगु प्रिलिमिनरी ग्रुप बी: भारत बनाम वियतनाम – सुबह 7:30 बजे
पुरुष रेगु प्रिलिमिनरी ग्रुप बी: भारत बनाम फिलीपींस – सुबह 11:30 बजे
महिला रेगु प्रिलिमिनरी ग्रुप बी: भारत बनाम चीन – दोपहर 12:30 बजे

Asian Games 2023: हॉकी फाइनल में भारत की धमाकेदार एंट्री, कोरिया को 5-3 से पीटा

सॉफ्ट टेनिस

मिश्रित युगल प्रिलिमिनरी, दूसरा चरण और क्वार्टरफाइनल (भारतीय टीम) – सुबह 7:30 बजे से

स्पोर्ट क्लाइम्बिंग

पुरुष बोल्डर और लीड क्वालिफिकेशन (अमन वर्मा, भरत स्टीफन परेरा कामथ) – सुबह 6:30 बजे से
महिला बोल्डर और लीड क्वालिफिकेशन (सानिया फारूक शेख, शिवानी चरक) – सुबह 6:30 बजे से

स्क्वैश

मेडल इवेंट: मिश्रित युगल फाइनल, दीपिका पल्लीकल/हरिंदर पाल सिंह संधू (भारत) बनाम आइफ़ा बिनती आज़मान/मोहम्मद सयाफिक कमाल – सुबह 11:30 बजे
मेडल इवेंट: पुरुष एकल फाइनल, सौरव घोषाल (भारत) बनाम एनजी इयान योव (मलेशिया) – दोपहर 2:30 बजे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here