Home Asian Games Asian Games 2023: हॉकी में भारत अब एशियाई चैम्पियन, जापान को 5-1...

Asian Games 2023: हॉकी में भारत अब एशियाई चैम्पियन, जापान को 5-1 से रौंदा, ओलंपिक टिकट भी कटाया

0
Asian Games 2023 22nd gold for india, Indian men’s hockey team beat japan in final match by 5-1, secured Olympic 2024 Quota

हांगझोऊ। Asian Games 2023 हॉकी में भारत की धमक के आगे हर कोई फीका पड़ गया। हॉकी के फाइनल मुकाबले में जापान को 5-1 से रौंदकर भारत अब एशिया फतह कर चुका है। भारत के खाते में इस जीत जीत के साथ ही 22वां गोल्ड भ्ज्ञी आ गया है। साथ ही भारत ने ओलंपिक 2024 का टिकट भी कटा लिया है।

हॉकी का फाइनल मुकाबला और सामने थे भारत और जापान। इस मैच में ना सिर्फ एशियाई गोल्ड दांव पर था बल्कि पेरिस ओलंपिक 2024 का टिकट भी दांव पर था। इस करो या मरो के मुकाबले के पहले क्वार्टर में दोनों टीमें एक-दूसरे की रणनीति को समझने की कोशिश करती दिखी। इक्का-दुक्का अटैक के अलावा ज्यादा कुछ इस पहले क्वार्टर में देखने को नहीं मिला। लेकिन पहला क्वार्अर खत्म होने से ठीक पहले भारत को पेनल्टी क्वार्टर मिला नहीं गोल नहीं हो सका। पहला क्वार्टर 0-0 पर खत्म हो गया।

Asian Games 2023: भारत ने 9.2 ओवर में बांग्लादेश को 9 विकेट से निपटाया, फाइनल में धमाकेदार एंट्री

पूरे मैच में भारतीय खिलाड़ी अपने पूरे शबाब में दिखे

अब बारी थी Asian Games 2023 फाइनल मुकाबले के दूसरे क्वार्टर की। और, इसका पहला पेनल्टी कॉनर्र भारत को मिला लेकिन यह गोल में तब्दील नहीं हो सका। लेकिन दोनों टीमों में जंग बराबरी की थी और इस बीच मनप्रीत सिंह ने एक गोल दाग दिया। इस गोल पर हालंाकि रिव्यू लिया गया लेकिन फैसला भारत के पक्ष में गया। अब भारत जापान के मुकाबले 1-0 से आगे था। हाफ टाइम तक भी भारत ने यह 1-0 की बढ़त बनाए रखी। इसके बाद तीसरे क्वार्टर की शुरूआत में ही भारत को अपना तीसरा पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन इसके बाद लगातार दो फाउल के बाद दो पेनल्टी कॉनर्र मिले और इस भारत ने गोल में तब्दील कर दिया। अब भारत 2-0 की बढ़त पर था। यह गोल हरमनप्रीत की स्टिक से आया।

Asian Games 2023: कबड्डी में भारत ने पाकिस्तान को 61-14 से पीटा, फाइनल में रॉयल एंट्री

पेनल्टी कॉर्नर्स को कामयाबी से किया गोल में तब्दील

छठां पेनल्टी कॉर्नर भारत को जापानी खिलाड़ी की गलती से मिला और इसे गंवाने की गलती भारत ने नहीं की और मैच का तीसरा गोल दाग दिया। अब भारत के पास 3-0 की बढ़त थी। अब जापान पूरी तरह से दबाव में था। तीसरे क्वार्टर की समाप्ति तक भी भारत ही आक्रामक दिखा और जापान भारत के पाले में एंट्री करने की मशकक्त करते रहे। Asian Games 2023 के फाइनल मुकाबले में चौथे और निर्णायक क्वार्टर की शुरूआत भारत के पक्ष में रही और चौथा गोल भी भारत के पक्ष में आया। अब लगभग भारत अपनी जीत तय कर चुका था। चौथे क्वार्टर में हालांकि जापान ने पेनल्टी कॉर्नर के जरिए अपना गोल दागा और स्कोर को 4-1 पर ला दिया। पेनल्टी कॉर्नर भारत को भी मिला और हरमनप्रीत ने कोई गलती नहीं करते हुए इस गोल में तब्दील कर दिया। अब 5-1 की बढ़त के साथ भारत ने यह मुकाबला अपने नाम कर लिया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version