दिल्ली कैपिटल्स ने RCB को 6 विकेट से मात दी, दोनों टीम प्लेऑफ में पहुंचीं

0
720

IPL का 55वां मुकाबला अबुधाबी में दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर के बीच खेला गया। दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी ने उसे 153 रन का लक्ष्य दिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी बैंगलोर की टीम को जोश फिलिंप के रूप में पहला झटका लगा जब वो 12 रन बनाकर खेल रहे थे। उनको रबाडा ने आउट किया। इसके बाद विराट कोहली आए और देवदत्त पडिक्कल के साथ पारी को आगे बढ़ाया। देवदत्त ने टूर्नामेंट में एक और शानदार अर्धशतक जड़ा। लेकिन विराट कोहली 29 रन बनाकर अश्विन की गेंद पर आउट हो गए।वहीं, देवदत्त को भी 50 बनाने के ठीक बाद एनरिच नॉर्खिया ने बोल्ड करके पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। अब सारी उम्मीदें एबी डीविलियर्स पर टिकी थीं। एबी ने 21 गेंदों पर 35 रनों की शानदार पारी खेलकर स्कोर को रफ्तार दी। जबकि इस बीच क्रिस मौरिस पहली ही गेंद पर नॉर्खिया का शिकार बन गए। वहीं शिवम दुब ने 11 गेंदों पर 17 रनों की पारी खेली। बैंगलोर ने 20 ओवर में 7 विकेट खोते हुए 152 रन का स्कोर खड़ा किया।

यल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट गंवाते हुए 152 रन का स्कोर खड़ा किया। जवाब में उतरी दिल्ली कैपिटल्स ने 19 ओवर में 6 विकेट से ये मुकाबला जीत लिया। दिल्ली के लिए सबसे ज्यादा रन अजिंक्य रहाणे ने बनाए। उन्होंने 46 गेंद पर 60 रनों का योगदान दिया। शिखर धवन ने 54 रन बनाए। पृथ्वी शॉ 9 और श्रेयस अय्यर 7 रन बनाकर आउट हुए। मार्कस स्टोइनिस ने नाबाद 10 और ऋषभ पंत ने नाबाद 8 रन बनाए। इस जीत के साथ जहां दिल्ली कैपिटल्स अंक तालिका में दूसरे नंबर पर कब्जा जमाने में सफल रही, वहीं बैंगलोर की टीम तीसरे नंबर पर आ गई। लेकिन दोनों ही टीमें प्लेऑफ में पहुंचने में सफल रही हैं।

दोनों टीम प्लेऑफ में पहुंचीं

दिल्ली की टीम प्लेऑफ में पहुंच गई। उसे इसके लिए 134 रन के स्कोर को पार करना था। आरसीबी की टीम भी प्लेऑफ में पहुंच गई है। उसे दिल्ली को कम से कम 17.3 ओवर तक जीत से रोकना था। RCB 13 मैच में 7 मैच जीतकर 14 पॉइंट्स के साथ दूसरे स्थान पर है। वहीं, दिल्ली ने भी 13 में से 7 मैच जीते है और 14 पॉइंट्स के साथ तीसरे स्थान पर है। बंगलौर का नेट रनरेट दिल्ली से बेहतर है। दिल्ली ने लगातार 4 और बंगलौर ने 3 मैच हारे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here