World Wrestling Championships 2022: विनेश फोगाट हारीं, अब रेपचेज राउंड में ब्रॉन्ज की होड़ में

0
424
World Wrestling Championships 2022 Vinesh Phogat lost, now competing for bronze in the repechage round

नई दिल्ली। World Wrestling Championships 2022: सर्बिया के बेलग्रेड में जारी विश्व कुश्ती चौंपियनशिप 2022 में भारतीय पहलवानों का निराशाजनक प्रदर्शन बदस्तूर जारी है। भारत की गोल्ड मैडल की सबसे बड़ी उम्मीद तीन बार राष्ट्रमंडल खेलों की चैंपियन रह चुकीं विनेश फोगाट भी क्वालिफिकेशन राउंड में हार गईं। हालांकि विनेश ने मंगलवार को महिलाओं के 53 किग्रा भार वर्ग World Wrestling Championships 2022 के रेपचेज राउंड में प्रवेश कर लिया है। अब विनेश आज ब्रॉन्ज मैडल मैच में उतेंगी।

2019 विश्व चैंपियनशिप की ब्रॉन्ज मैडलिस्ट विनेश फोगाट को क्वालिफिकेशन राउंड में 2022 एशियाई चैंपियनशिप की सिल्वर मैडलिस्ट मंगोलिया की खुलन बत्खुयाग ने 7-0 से हराया। विनेश पहले राउंड के अंत तक 3-0 से आगे थीं लेकिन इसके बाद उन्होंने लगातार 4 अंक गंवाए। इस कारण उन्हें हार का सामना करना पड़ा। हालांकि विनेश के लिए राहत की बात यह रही कि अपने अगले मुकाबले में भी खुलन बत्खुयाग ने जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश कर लिया। इस कारण विनेश को World Wrestling Championships 2022 के रेपचेज राउंड में खेलने का मौका मिल गया। अब विनेश आज रेपचेज राउंड में 2018 एशियाई खेलों की सिल्वर मैडलिस्ट कजाकिस्तान की ज़ुल्दिज एशिमोवा से भिड़ेंगी।

Chennai Open 2022: भारत की कर्मन कौर ने किया उलटफेर, अब विंबलडन फाइनलिस्ट से मुकाबला

सुषमा शौकीन ब्रॉन्ज से चूकीं

इसके अलावा दिन के अन्य मुकाबलों में प्रतिस्पर्धा करने वाली चार भारतीय महिला पहलवान अगले राउंड में जगह बनाने में सफल नहीं हो सकीं। अप्रैल में आयोजित एशियाई चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने वाली सुषमा शौकीन World Wrestling Championships 2022 में महिलाओं के 55 किग्रा भार वर्ग के  रेपचेज राउंड मुकाबले में ब्रॉन्ज मैडल से चूक गईं। उन्हें मालडोवा की मारियाना ड्रैगुटन ने शिकस्त दी। इसके अलावा

World Wrestling Championships 2022: सोनम मलिक पहले राउंड में बाहर, सुषमा शौकीन रेपचेज राउंड में

अन्य भारतीय पहलवानों को भी मिली हार

Wrestling Championships 2022 में मंगलवार को 50 किग्रा में प्रतिस्पर्धा करने वाली नीलम दो बार की विश्व चैंपियनशिप सिल्वर मैडलिस्ट रोमानिया की एमिलिया अलीना वुक के खिलाफ तकनीकी श्रेष्ठता के आधार पर 10-0 से हार गईं।

– दो बार की विश्व चैंपियनशिप पदक विजेता फ्रांस की कौंबा सेलेन फैंटा लारोक ने भारतीय पहलवान शेफाली (65 किग्रा) को क्वालीफायर में तकनीकी श्रेष्ठता के आधार पर 10-0 से एकतरफा शिकस्त दी।

– पिछले महीने अंडर -20 विश्व चैंपियनशिप की सिल्वर मैडलिस्ट प्रियंका, 76 किग्रा भार वर्ग के पहले राउंड में तकनीकी श्रेष्ठता के आधार पर हार गईं। उन्हें तीन बार की पैन-अमेरिकी सिल्वर मैडलिस्ट इक्वाडोर की जेनेसिस रोसंगेला रियास्को वाल्डेजिन ने हराया।

T20 World Cup 2022: टीम इंडिया में शमी-संजू सैमसन नहीं, ट्विटर पर फैंस ने निकाली भड़ास

Wrestling Championships 2022 के लिए भारतीय पुरुष टीम

फ्रीस्टाइल: रवि दहिया (57 किग्रा), पंकज मलिक (61 किग्रा), बजरंग पुनिया (65 किग्रा), नवीन मलिक (70 किग्रा), सागर जगलान (74 किग्रा), दीपक मिर्का (79 किग्रा), दीपक पूनिया (86 किग्रा), विक्की हुड्डा (92 किग्रा), विक्की चाहर (97 किग्रा), दिनेश धनखड़ (125 किग्रा)

ग्रीको रोमन: अर्जुन हलकुर्की (55 किग्रा), ज्ञानेंद्र (60 किग्रा), नीरज (63 किग्रा), आशु (67 किग्रा), विकास (72 किग्रा), सचिन (77 किग्रा), हरप्रीत सिंह (82 किग्रा), सुनील कुमार (87 किग्रा), दीपांशु (97 किग्रा), सतीश ( 130 किग्रा)

विश्व कुश्ती चैंपियनशिप 2022 के लिए भारतीय महिला टीम

अंकुश (50 किग्रा), विनेश फोगाट (53 किग्रा), सुषमा शौकीन (55 किग्रा), सरिता मोर (57 किग्रा), मानसी अहलावत (59 किग्रा), सोनम मलिक (62 किग्रा), शेफाली (65 किग्रा), निशा दहिया (68 किग्रा), ऋतिका (72 किग्रा) और प्रियंका (76 किग्रा)।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here