World Wrestling Championships 2022: भारत के 10 पहलवान लगाएंगे गोल्ड पर दांव, बजरंग-रवि भी शामिल

0
652
World Wrestling Championships 2022 Indian Men's Team 10 wrestlers Bajrang punia Ravi Dahiya

नई दिल्ली। World Wrestling Championships 2022: अगले महीने सर्बिया के बेलग्रेड में होने वाली विश्व कुश्ती चैंपियनशिप 2022 के पुरुष इवेंट में भारतीय टीम की कमान टोक्यो मैडलिस्ट बजरंग पूनिया और रवि कुमार दहिया के पास होगी। बजरंग और रवि के साथ ही दीपक पूनिया भी World Wrestling Championships 2022 में गोल्ड मैडल पर दांव लगाते दिखाई देंगे। बजरंग 2018 में वर्ल्ड चैंपियनशिप में सिल्वर मैडल जीत चुके हैं। जबकि 2013 और 2019 में उन्होंने ब्रॉन्ज अपने नाम किया था।

Virat Kohli ने टी20 वर्ल्ड कप से पहले दी टीम को राहत, 6 महीने बाद किया ये काम

World Wrestling Championships 2022 के लिए पुरुषों का दो दिवसीय ट्रायल सोनीपत में किया गया था। बर्मिंघम में आयोजित राष्ट्रमंडल खेलों में गोल्ड मैडल जीतने वाले बजरंग पुनिया (65 किग्रा), रवि दहिया (57 किग्रा) और दीपक पूनिया (86 किग्रा) को ट्रायल से छूट दी गई थी। इसके अलावा सभी 10 भार वर्गों के लिए पुरुषों का ट्रायल किया गया।

चयल ट्रायल के बाद कुल 10 फ्रीस्टाइल पहलवानों और इतने ही ग्रीको-रोमन रेसलरों ने अपना स्थान हासिल किया है।2022 जूनियर विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने वाले सागर जगलान ने 74 किग्रा में ट्रायल जीता, जबकि एक अन्य CWG चैंपियन नवीन को 70 किग्रा भार वर्ग में चुना गया।

World U20 Wrestling Championships 2022 में प्रिया ने जीता सिल्वर, भारत को 9वां मैडल

विश्व कुश्ती चैंपियनशिप 2022 के लिए भारतीय पुरुष टीम

फ्रीस्टाइल: रवि दहिया (57 किग्रा), पंकज मलिक (61 किग्रा), बजरंग पुनिया (65 किग्रा), नवीन मलिक (70 किग्रा), सागर जगलान (74 किग्रा), दीपक मिर्का (79 किग्रा), दीपक पूनिया (86 किग्रा), विक्की हुड्डा (92 किग्रा), विक्की चाहर (97 किग्रा), दिनेश धनखड़ (125 किग्रा)

ग्रीको रोमन: अर्जुन हलकुर्की (55 किग्रा), ज्ञानेंद्र (60 किग्रा), नीरज (63 किग्रा), आशु (67 किग्रा), विकास (72 किग्रा), सचिन (77 किग्रा), हरप्रीत सिंह (82 किग्रा), सुनील कुमार (87 किग्रा), दीपांशु (97 किग्रा), सतीश ( 130 किग्रा)

World U20 Wrestling Championships: अंतिम ने दिलाया गोल्ड, सोनम मलिक को सिल्वर

महिला टीम की अगुवाई करेंगी विनेश-सोनम

विश्व कुश्ती चैंपियनशिप 2022 में भारतीय महिला टीम का नेतृत्व विनेश फोगाट और सोनम मलिक करेंगी। दोनों ही रेसलर्स ने लखनऊ में आयोजित अपने-अपने ट्रायल मुकाबले जीतकर चैंपियनशिप के लिए क्वालिफाई किया। World Wrestling Championships 2022 में भारत की 9 महिला रेसलर हिस्सा लेंगी।

CWG 2022 Wrestling: बजरंग पूनिया ने दिलाया भारत को गोल्ड, कुश्ती में दूसरा पदक मिला

ट्रायल में विनेश का अंतिम से हुआ मुकाबला

इस महीने की शुरुआत में राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदकों की हैट्रिक लगाने वाली विनेश फोगाट को 53 किग्रा भार वर्ग के फाइनल में अंडर 20 विश्व चैंपियन अंतिम पंघाल की चुनौती को ध्वस्त करना पड़ा। मई में आयोजित CWG 2022 के ट्रायल मुकाबले में भी विनेश और अंतिम ही आमने-सामने थीं। उस समय तो विनेश ने कड़े मुकाबले में जीत दर्ज की थी लेकिन इस बार मुकाबला आसान रहा। World Wrestling Championships 2022 के ट्रायल में विनेश ने अंतिम को 7-0 से शिकस्त देकर महिला टीम में अपनी जगह पक्की की।

Asia Cup 2022: हांगकांग को हराकर सुपर-4 में टीम इंडिया, सूर्यकुमार ने मचाया गदर

विश्व कुश्ती चैंपियनशिप 2022 के लिए भारतीय महिला टीम

अंकुश (50 किग्रा), विनेश फोगाट (53 किग्रा), सुषमा शौकीन (55 किग्रा), सरिता मोर (57 किग्रा), मानसी अहलावत (59 किग्रा), सोनम मलिक (62 किग्रा), शेफाली (65 किग्रा), निशा दहिया (68 किग्रा), ऋतिका (72 किग्रा) और प्रियंका (76 किग्रा)।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here