Home Wrestling World Wrestling Championships 2022 आज से, गोल्ड पर दांव लगाएंगे 30 भारतीय...

World Wrestling Championships 2022 आज से, गोल्ड पर दांव लगाएंगे 30 भारतीय रेसलर

0
World Wrestling Championships 2022 from today, 30 Indian wrestlers to bet on gold medal, bajrang punia ravi kumar dahiya

नई दिल्ली। सर्बिया के बेलग्रेड में आज से शुरू हो रही World Wrestling Championships 2022 में 30 भारतीय पहलवान पदकों की होड़ में शामिल हैं। टोक्यो ओलंपिक पदक विजेता बजरंग पुनिया और रवि कुमार दहिया की अगुवाई में भारतीय दल से यहां शानदार प्रदर्शन की उम्मीद है। कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मैडल्स की झड़ी लगाने वाले भारतीय पहलवान वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप में भी फेवरेट माने जा रहे हैं।

ICC ने पाकिस्तान और अफगानिस्तान के खिलाड़ियों पर लगाया भारी जुर्माना

18 सितंबर तक चलने वाली बेलग्रेड मीट में ग्रीको-रोमन रेसलिंग के साथ-साथ पुरुषों और महिलाओं की फ्रीस्टाइल प्रतियोगिताएं भी शामिल हैं। भारत ने तीनों श्रेणियों में से प्रत्येक के लिए 10 रेसलर भेजे हैं। चैंपियनशिप के पहले दिन मेंस ग्रीको रोमन वर्ग मं क्वालिफिकेशन राउंड और सेमीफाइनल के मुकाबले खेले जाएंगे। जो कि 55, 72, 77 और 87 किलोग्राम भारवर्ग में होंगे।

World Wrestling Championships 2022 के लिए पुरुषों का दो दिवसीय ट्रायल सोनीपत में किया गया था। बर्मिंघम में आयोजित राष्ट्रमंडल खेलों में गोल्ड मैडल जीतने वाले बजरंग पुनिया (65 किग्रा), रवि दहिया (57 किग्रा) और दीपक पूनिया (86 किग्रा) को ट्रायल से छूट दी गई थी। इसके अलावा सभी 10 भार वर्गों के लिए पुरुषों का ट्रायल किया गया। चयन  ट्रायल के बाद कुल 10 फ्रीस्टाइल पहलवानों और इतने ही ग्रीको-रोमन रेसलरों ने अपना स्थान हासिल किया है।

Asia Cup 2022: सुपर 4 के आखिरी मैच में श्रीलंका ने उतारी पाकिस्तान की खुमारी, 5 विकेट से पीटा

ट्रायल में विनेश का अंतिम से हुआ मुकाबला

इस महीने की शुरुआत में राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदकों की हैट्रिक लगाने वाली विनेश फोगाट को 53 किग्रा भार वर्ग के फाइनल में अंडर 20 विश्व चैंपियन अंतिम पंघाल की चुनौती को ध्वस्त करना पड़ा। मई में आयोजित CWG 2022 के ट्रायल मुकाबले में भी विनेश और अंतिम ही आमने-सामने थीं। उस समय तो विनेश ने कड़े मुकाबले में जीत दर्ज की थी लेकिन इस बार मुकाबला आसान रहा। World Wrestling Championships 2022 के ट्रायल में विनेश ने अंतिम को 7-0 से शिकस्त देकर महिला टीम में अपनी जगह पक्की की।

विश्व कुश्ती चैंपियनशिप 2022 के लिए भारतीय पुरुष टीम

फ्रीस्टाइल: रवि दहिया (57 किग्रा), पंकज मलिक (61 किग्रा), बजरंग पुनिया (65 किग्रा), नवीन मलिक (70 किग्रा), सागर जगलान (74 किग्रा), दीपक मिर्का (79 किग्रा), दीपक पूनिया (86 किग्रा), विक्की हुड्डा (92 किग्रा), विक्की चाहर (97 किग्रा), दिनेश धनखड़ (125 किग्रा)

ग्रीको रोमन: अर्जुन हलकुर्की (55 किग्रा), ज्ञानेंद्र (60 किग्रा), नीरज (63 किग्रा), आशु (67 किग्रा), विकास (72 किग्रा), सचिन (77 किग्रा), हरप्रीत सिंह (82 किग्रा), सुनील कुमार (87 किग्रा), दीपांशु (97 किग्रा), सतीश ( 130 किग्रा)

IOC ने भारतीय ओलंपिक संघ पर दी बैन की चेतावनी, कहा-दिसंबर तक करवाओ चुनाव

विश्व कुश्ती चैंपियनशिप 2022 के लिए भारतीय महिला टीम

अंकुश (50 किग्रा), विनेश फोगाट (53 किग्रा), सुषमा शौकीन (55 किग्रा), सरिता मोर (57 किग्रा), मानसी अहलावत (59 किग्रा), सोनम मलिक (62 किग्रा), शेफाली (65 किग्रा), निशा दहिया (68 किग्रा), ऋतिका (72 किग्रा) और प्रियंका (76 किग्रा)।

T20 World Cup: टीम इंडिया की घोषणा शीघ्र, ये खिलाड़ी हैं प्रबल दावेदार

World Wrestling Championships 2022 का शेड्यूल और भारत में लाइव शुरू होने का समय (सभी मैच भारतीय समयानुसार)
शनिवार, 10 सितंबर

मेंस ग्रीको-रोमन क्वालिफिकेशन राउंडः 55 किग्रा, 72, 77 और 87 किग्रा – दोपहर 2 बजे बाद

मेंस ग्रीको-रोमन सेमीफाइनलः 55 किग्रा, 72, 77 और 87 किग्रा – रात 9.30 बजे बाद

रविवार, 11 सितंबर

मेंस ग्रीको-रोमन क्वालिफिकेशन राउंडः 63 किग्रा, 67, 82 और 97 किग्रा – दोपहर 2 बजे बाद

मेंस ग्रीको-रोमन रेपचेजः 55, 72, 77 और 87 किग्रा – दोपहर 2 बजे बाद

मेंस ग्रीको-रोमन क्वालिफिकेशन राउंडः 63, 67, 82 और 97 किग्रा – रात 8.15 बजे बाद

मेंस ग्रीको-रोमन मेडल राउंडः 55, 72, 77 और 87 किग्रा – दोपहर 2 बजे के बाद

Paris Olympics: एशियन गेम्स से भी मिलेगा बॉक्सिंग में ओलंपिक कोटा

सोमवार, 12 सितंबर

मेंस ग्रीको-रोमन क्वालिफिकेशन राउंडः 60 और 130 किग्रा – दोपहर 2 बजे के बाद

मेंस ग्रीको-रोमन रेपचेजः 63, 67, 82 और 97 किग्रा – दोपहर 2 बजे के बाद

वूमेंस क्वालिफिकेशन राउंडः 55 और 62 किग्रा -दोपहर 2 बजे के बाद

मेंस ग्रीको-रोमन रेपचेजः 63, 67, 82 और 97 किग्रा – दोपहर 2 बजे के बाद

मेंस ग्रीको-रोमन सेमीफाइनलः 60 और 130 किग्रा – रात 8.15 बजे के बाद

वूमेंस सेमीफाइनलः 55 किग्रा, 62 किग्रा – रात 8.15 बजे के बाद

मेंस ग्रीको-रोमन मेडल राउंडः 63, 67 82 और 97 किग्रा – रात 9.30 बजे के बाद

मंगलवार, 13 सितंबर

वूमेंस क्वालिफिकेशन राउंडः 50 किग्रा, 53 किग्रा, 65 किग्रा, 76 किग्रा – दोपहर 2 बजे के बाद

वूमेंस रेपचेजः 55 किग्रा, 62 किग्रा – दोपहर 2 बजे के बाद

मेंस ग्रीको-रोमन रेपचेजः 60 किग्रा, 130 किग्रा – दोपहर 2 बजे के बाद

वूमेंस सेमीफाइनलः 50 किग्रा, 53 किग्रा, 65 किग्रा, 76 किग्रा – रात 8.15 बजे के बाद

वूमेंस मेडल राउंडः 55 किग्रा, 62 किग्रा – रात 9.30 बजे के बाद

मेंस ग्रीको-रोमन पदकः 60 और 130 किग्रा – रात 9.30 बजे के बाद

Mary Kom ने TOPS स्कीम में आने से किया इनकार, कहा-युवा बॉक्सर्स को दें मौका

बुधवार, 14 सितंबर

वूमेंस क्वालिफिकेशन राउंडः 57, 59, 68 और 72 किग्रा – दोपहर 2 बजे के बाद

वूमेंस रेपचेजः 50, 53, 65 और 76 किग्रा – दोपहर 2 बजे के बाद

वूमेंस सेमीफाइनलः 57, 59, 68 और 72 किग्रा – रात 8.15 बजे के बाद

वूमेंस मेडल राउंडः 50, 53, 65 और 76 किग्रा – रात 9.30 बजे के बाद

गुरुवार, 15 सितंबर

मेंस क्वालिफिकेशन राउंडः 70, 79, 86 और 125 किग्रा – दोपहर 2 बजे के बाद

वूमेंस रेपेचेजः 57 किग्रा, 59 किग्रा, 68 किग्रा, 72 किग्रा – दोपहर 2 बजे के बाद

मेंस सेमीफाइनलः 70 किग्रा, 79 किग्रा, 86 किग्रा, 125 किग्रा – रात 8.15 बजे के बाद

वूमेंस मेडल राउंडः 57 किग्रा, 59 किग्रा, 68 किग्रा, 72 किग्रा – रात 9.30 बजे बाद

शुक्रवार, 16 सितंबर

मेंस क्वालिफिकेशन राउंडः 57 किग्रा, 74 किग्रा, 92 किग्रा – दोपहर 2 बजे के बाद

मेंस रेपेचेजः 70 किग्रा, 79 किग्रा, 86 किग्रा, 125 किग्रा – दोपहर 2 बजे के बाद

मेंस सेमीफाइनलः 57 किग्रा, 74 किग्रा, 92 किग्रा – रात 8.15 बजे के बाद

मेंस मेडल राउंडः 70 किग्रा, 79 किग्रा, 86 किग्रा, 125 किग्रा – रात 9.30 बजे बाद

शनिवार, 17 सितंबर

मेंस क्वालिफिकेशन राउंडः 61 किग्रा, 65 किग्रा, 97 किग्रा – दोपहर 2 बजे बाद

मेंस रेपेचेजः 57, 74 और 92 किग्रा – दोपहर 2 बजे बाद

मेंस सेमीफाइनलः 61, 65 और 97 किग्रा – रात 8.30 बजे के बाद

मेंस मेडल राउंडः 57, 74 और 92 किग्रा – रात 9.30 बजे के बाद

रविवार, 18 सितंबर

मेंस रेपेचेजः 61, 65 और 97 किग्रा – रात 8.00 बजे बाद

मेंस मेडल राउंडः 61, 65 और 97 किग्रा – रात 9.30 बजे के बाद

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version