Ulaanbaatar Open 2025 Wrestling : अंतिम पंघाल ने दिलाया भारत को सोना, नेहा सांगवान का भी स्वर्ण पर दांव

241
Ulaanbaatar Open 2025 Wrestling, Antim Panghal, Neha Sangwan won Gold medal, Latest Sports Update
Advertisement

नई दिल्ली। Wrestling : भारतीय पहलवानों ने मंगोलिया के उलानबातार में चल रही Wrestling रैंकिंग सीरीज 2025 में जबरदस्त प्रदर्शन किया है। शुक्रवार को भारतीय पहलवानों ने चार स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य सहित कुल छह पदक जीते। यह टूर्नामेंट UWW रैंकिंग सीरीज कैलेंडर की तीसरी प्रतियोगिता है जिसमें 200 से अधिक पहलवानों ने भाग लिया है।

GT vs MI: एक मुकाबले ने बदल दिया IPL का इतिहास, 18 साल में पहली बार हुआ यह कमाल

अंतिम पंघाल, नेहा सांगवान ने जीते स्वर्ण

पेरिस 2024 ओलंपियन अंतिम पंघाल ने महिलाओं के 53 किग्रा वर्ग में भारत का नेतृत्व करते हुए शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने सेमीफाइनल में मंगोलिया की अरिंजाया ओडोनचिमेग को 10-0 से हराया और फिर फाइनल में रूस की नतालिया मालिशेवा को भी 10-0 से मात देकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं Wrestling सीनियर वर्ग में पदार्पण कर रहीं नेहा सांगवान ने 57 किग्रा वर्ग के फाइनल में मंगोलिया की ओलंपियन बोलोरतुया खुरेलखू को 4-0 से हराकर स्वर्ण पदक जीता।

Rajasthan Royals पर राज कुंद्रा करेंगे बड़ा खुलासा, लिंक्डइन पोस्ट में प्रमोटर पर गंभीर आरोप

मुस्कान और हर्षिता भी रहीं शीर्ष पर 

मुस्कान (59 किग्रा) ने नॉर्डिक फॉर्मेट में शानदार चार लगातार जी के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया। टूर्नामेंट में उन्होंने मंगोलिया की अनुदारी बतखुयाग पर 13-5 और तुर्किये की बेदिहा गुन पर 5-4 के अंतर से जीत दर्ज की। वहीं पूर्व अंडर-17 चैंपियन हर्षिता ने भी यहां शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने मंगोलिया की एशियाई चैंपियन बोलोरटुंगलाग जोरिग्ट को हराकर स्वर्ण पदक हासिल किया।

Asian Athletics Championships : गुलवीर सिंह ने रचा इतिहास, अपने नाम किया रिकॉर्डतोड़ दूसरा स्वर्ण

Wrestling : अन्य भारतीय पदक विजेता

  • सूरज ने पुरुषों के ग्रीको-रोमन 60 किग्रा में रजत पदक जीता।

  • नीलम को महिलाओं के 50 किग्रा फ्रीस्टाइल में कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।

Asian Athletics Championships : गुलवीर सिंह ने रचा इतिहास, अपने नाम किया रिकॉर्डतोड़ दूसरा स्वर्ण

अन्य भारतीय पदक विजेता

  • सूरज ने पुरुषों के ग्रीको-रोमन 60 किग्रा Wrestling में रजत पदक जीता।

  • नीलम को महिलाओं के 50 किग्रा फ्रीस्टाइल में कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।

RCA : किसी का दबाव नहीं मानूंगा, भ्रष्टाचार पर कार्रवाई नहीं रुकेगी-जयदीप बिहाणी

अन्य भारतीय पदक विजेता:

  • सूरज ने पुरुषों के ग्रीको-रोमन 60 किग्रा Wrestling में रजत पदक जीता।

  • नीलम को महिलाओं के 50 किग्रा फ्रीस्टाइल में कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।

Asian Athletics Championships : भारत की चार गुणा 100 मीटर पुरुष रिले टीम अयोग्य घोषित, जमकर बवाल

🏅 एक नजर में भारत के पदक विजेता 

खिलाड़ी का नाम वर्ग पदक
अंतिम पंघाल महिला 53 किग्रा स्वर्ण
नेहा सांगवान महिला 57 किग्रा स्वर्ण
मुस्कान महिला 59 किग्रा स्वर्ण
हर्षिता महिला 72 किग्रा स्वर्ण
सूरज पुरुष ग्रीको-रोमन 60 किग्रा रजत
नीलम महिला 50 किग्रा कांस्य

Share this…