World Wrestling Championships 2022: दीपक पूनिया चोट के कारण चैंपियनशिप से बाहर

0
269
Cwg 2022 Gold medalist Deepak Poonia ruled out of World Wrestling Championships 2022 due to injury

नई दिल्ली। World Wrestling Championships 2022: CWG 2022 के चैंपियन और ओलंपियन दीपक पूनिया चोट के कारण विश्व कुश्ती चैंपियनशिप 2022 (World Wrestling Championships 2022) में हिस्सा नहीं लेंगे जो सर्बिया के बेलग्रेड में आयोजित हो रही है। 86 किग्रा वर्ग में प्रतिस्पर्धा करने वाले दीपक पूनिया का हाथ अमेरिका के मिशिगन में ट्रेनिंग के दौरान फ्रैक्चर हो गया है, जिसके मद्देनजर वह विश्व चैंपियनशिप से बाहर हो गए हैं।

ICC ने पाकिस्तान और अफगानिस्तान के खिलाड़ियों पर लगाया भारी जुर्माना

नतीजतन, भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) ने पुरुषों के 86 किग्रा वर्ग के लिए ट्रायल किया और 2021 एशियाई चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता संजीत को दीपक पूनिया के स्थान पर World Wrestling Championships 2022 के लिए चुना गया। दीपक पूनिया ने पिछले महीने राष्ट्रमंडल खेलों 2022 में स्वर्ण पदक जीता था। इसके साथ ही वह एक विश्व जूनियर चैंपियन भी हैं। साल 2019 में यह खिताब जीतकर दीपक 18 वर्षों में यह कारनामा करने वाले भारत के पहले खिलाड़ी बने थे।

IOC ने भारतीय ओलंपिक संघ पर दी बैन की चेतावनी, कहा-दिसंबर तक करवाओ चुनाव

2019 में अपने सीनियर विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के डेब्यू में, दीपक पूनिया ने फाइनल में जगह बनाकर काफी सुर्खियां बटोरी थी। हालांकि, चोट की वजह से वह विश्व और ओलंपिक चैंपियन हसन याजदानी के खिलाफ फाइनल में प्रतिस्पर्धा नहीं कर पाए और रजत पदक से उन्हें संतोष करना पड़ा था। दीपक पूनिया टोक्यो 2020 में अपने ओलंपिक डेब्यू के दौरान कांस्य पदक से चूक गए थे।

World Wrestling Championships 2022 का शेड्यूल और भारत में लाइव शुरू होने का समय (सभी मैच भारतीय समयानुसार)
शनिवार, 10 सितंबर

मेंस ग्रीको-रोमन क्वालिफिकेशन राउंडः 55 किग्रा, 72, 77 और 87 किग्रा – दोपहर 2 बजे बाद

मेंस ग्रीको-रोमन सेमीफाइनलः 55 किग्रा, 72, 77 और 87 किग्रा – रात 9.30 बजे बाद

रविवार, 11 सितंबर

मेंस ग्रीको-रोमन क्वालिफिकेशन राउंडः 63 किग्रा, 67, 82 और 97 किग्रा – दोपहर 2 बजे बाद

मेंस ग्रीको-रोमन रेपचेजः 55, 72, 77 और 87 किग्रा – दोपहर 2 बजे बाद

मेंस ग्रीको-रोमन क्वालिफिकेशन राउंडः 63, 67, 82 और 97 किग्रा – रात 8.15 बजे बाद

मेंस ग्रीको-रोमन मेडल राउंडः 55, 72, 77 और 87 किग्रा – दोपहर 2 बजे के बाद

Paris Olympics: एशियन गेम्स से भी मिलेगा बॉक्सिंग में ओलंपिक कोटा

सोमवार, 12 सितंबर

मेंस ग्रीको-रोमन क्वालिफिकेशन राउंडः 60 और 130 किग्रा – दोपहर 2 बजे के बाद

मेंस ग्रीको-रोमन रेपचेजः 63, 67, 82 और 97 किग्रा – दोपहर 2 बजे के बाद

वूमेंस क्वालिफिकेशन राउंडः 55 और 62 किग्रा -दोपहर 2 बजे के बाद

मेंस ग्रीको-रोमन रेपचेजः 63, 67, 82 और 97 किग्रा – दोपहर 2 बजे के बाद

मेंस ग्रीको-रोमन सेमीफाइनलः 60 और 130 किग्रा – रात 8.15 बजे के बाद

वूमेंस सेमीफाइनलः 55 किग्रा, 62 किग्रा – रात 8.15 बजे के बाद

मेंस ग्रीको-रोमन मेडल राउंडः 63, 67 82 और 97 किग्रा – रात 9.30 बजे के बाद

मंगलवार, 13 सितंबर

वूमेंस क्वालिफिकेशन राउंडः 50 किग्रा, 53 किग्रा, 65 किग्रा, 76 किग्रा – दोपहर 2 बजे के बाद

वूमेंस रेपचेजः 55 किग्रा, 62 किग्रा – दोपहर 2 बजे के बाद

मेंस ग्रीको-रोमन रेपचेजः 60 किग्रा, 130 किग्रा – दोपहर 2 बजे के बाद

वूमेंस सेमीफाइनलः 50 किग्रा, 53 किग्रा, 65 किग्रा, 76 किग्रा – रात 8.15 बजे के बाद

वूमेंस मेडल राउंडः 55 किग्रा, 62 किग्रा – रात 9.30 बजे के बाद

मेंस ग्रीको-रोमन पदकः 60 और 130 किग्रा – रात 9.30 बजे के बाद

Mary Kom ने TOPS स्कीम में आने से किया इनकार, कहा-युवा बॉक्सर्स को दें मौका

बुधवार, 14 सितंबर

वूमेंस क्वालिफिकेशन राउंडः 57, 59, 68 और 72 किग्रा – दोपहर 2 बजे के बाद

वूमेंस रेपचेजः 50, 53, 65 और 76 किग्रा – दोपहर 2 बजे के बाद

वूमेंस सेमीफाइनलः 57, 59, 68 और 72 किग्रा – रात 8.15 बजे के बाद

वूमेंस मेडल राउंडः 50, 53, 65 और 76 किग्रा – रात 9.30 बजे के बाद

गुरुवार, 15 सितंबर

मेंस क्वालिफिकेशन राउंडः 70, 79, 86 और 125 किग्रा – दोपहर 2 बजे के बाद

वूमेंस रेपेचेजः 57 किग्रा, 59 किग्रा, 68 किग्रा, 72 किग्रा – दोपहर 2 बजे के बाद

मेंस सेमीफाइनलः 70 किग्रा, 79 किग्रा, 86 किग्रा, 125 किग्रा – रात 8.15 बजे के बाद

वूमेंस मेडल राउंडः 57 किग्रा, 59 किग्रा, 68 किग्रा, 72 किग्रा – रात 9.30 बजे बाद

शुक्रवार, 16 सितंबर

मेंस क्वालिफिकेशन राउंडः 57 किग्रा, 74 किग्रा, 92 किग्रा – दोपहर 2 बजे के बाद

मेंस रेपेचेजः 70 किग्रा, 79 किग्रा, 86 किग्रा, 125 किग्रा – दोपहर 2 बजे के बाद

मेंस सेमीफाइनलः 57 किग्रा, 74 किग्रा, 92 किग्रा – रात 8.15 बजे के बाद

मेंस मेडल राउंडः 70 किग्रा, 79 किग्रा, 86 किग्रा, 125 किग्रा – रात 9.30 बजे बाद

शनिवार, 17 सितंबर

मेंस क्वालिफिकेशन राउंडः 61 किग्रा, 65 किग्रा, 97 किग्रा – दोपहर 2 बजे बाद

मेंस रेपेचेजः 57, 74 और 92 किग्रा – दोपहर 2 बजे बाद

मेंस सेमीफाइनलः 61, 65 और 97 किग्रा – रात 8.30 बजे के बाद

मेंस मेडल राउंडः 57, 74 और 92 किग्रा – रात 9.30 बजे के बाद

रविवार, 18 सितंबर

मेंस रेपेचेजः 61, 65 और 97 किग्रा – रात 8.00 बजे बाद

मेंस मेडल राउंडः 61, 65 और 97 किग्रा – रात 9.30 बजे के बाद

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here