CWG 2022: दिव्या, मोहित ने जीते ब्रॉन्ज, 8वें दिन कुश्ती में भारत को 3 गोल्ड सहित 6 पदक

0
359
CWG 2022 Divya Kakran, Mohit Grewal win bronze medals, 6 medals including 3 gold for India in wrestling on day 8

बर्मिंघम। CWG 2022: कॉमनवेल्थ गेम्स के 8वें दिन भारत के 6 पहलवान कुश्ती के मुकाबलों में उतरे। बजरंग, दीपक और साक्षी ने गोल्ड और अंशू मलिक ने सिल्वर जीत लिया था। लेकिन देर रात बाकी बचे दो पहलवानों दिव्या काकरन और मोहित ग्रेवाल ने भी अपना खाता खाली नहीं रहने दिया। दोनों ही पहलवानों ने ब्रॉन्ज मैडल पर कब्जा जमाया। इस तरह पहले दिन सभी 6 पहलवानों ने भारत को पदक दिलवाए।

CWG 2022 : पाकिस्तानी को धूल चटा दीपक पूनिया ने भी जीता कुश्ती में गोल्ड

2018 राष्ट्रमंडल खेलों की कांस्य पदक विजेता दिव्या काकरन बर्मिंघम (CWG 2022) से भी खाली हाथ नहीं लौटेंगी। उन्होंने फ्रीस्टाइल 68 किग्रा वर्ग में टोंगा की लिली कॉकर को 2-0 से हराकर ब्रॉन्ज मैडल अपने नाम किया। दिव्या ने यह मुकाबला महज 30 सेकंड में अपने नाम कर लिया। दिव्या ने एशियाई खेलों (2018) में भी कांस्य पदक जीता था।

इसी तरह, भारतीय पहलवान मोहित ग्रेवाल ने फ्रीस्टाइल 125 किग्रा वर्ग में ब्रॉन्ज अपने नाम किया। उन्होंने जमैका के एरॉन जॉनसन को 6-0 से हरा दिया। कुश्ती में भारत का यह छठा पदक हैं। शुक्रवार को छह पहलवान उतरे और सभी ने देश को पदक दिलाया। इस तरह भारत के पदकों की संख्या 26 हो गई है।

बजरंग ने दोहराई स्वर्णिम सफलता

भारत के स्टार रेसलर बजरंग पूनिया ने पुरुषों के 65 किग्रा भार वर्ग का गोल्ड मैडल पर कब्जा जमाया। फाइनल मुकाबले में बजरंग ने कनाडा के लछलन मैकनील को 9-2 के अंतर से मात दी। यह इस कॉमनवेल्थ गेम्स (CWG 2022) में भारत का छठा गोल्ड मैडल है और ओवर ऑल 7वां गोल्ड है। बजरंग गोल्ड कोस्ट 2018 में भी इस भार वर्ग के चैंपियन रह चुके हैं।

CWG 2022 Wrestling Live: अंशु-साक्षी मलिक फाइनल में, भारत के दो पदक पक्के

दीपक ने जीता कॉमनवेल्थ का पहला गोल्ड

भारतीय रेसलर दीपक पूनिया ने भी बजरंग पूनिया और साक्षी मलिक की राह पर चलते हुए बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों (CWG 2022) में गोल्ड मैडल जीता। देर रात हुआ यह मुकाबला दीपक के लिए अब तक का सबसे यादगार मुकाबला रहा। उन्होंने फ्रीस्टाइल 86 किग्रा वर्ग में पाकिस्तान के मोहम्मद इनाम को शिकस्त देकर खिताब अपने नाम किया। इनाम के खिलाफ पूनिया ने जबरदस्त प्रदर्शन किया और पाकिस्तानी पहलवान को एक अंक के लिए भी तरसा दिया। दीपक ने यह मैच 3-0 से अपने नाम कर लिया। यह राष्ट्रमंडल खेलों में दीपक पूनिया का पहला पदक है। आठनें दिन यह कुश्ती में भारत को मिला तीसरा गोल्ड मैडल है।

साक्षी ने भी लगाया सोने पर दांव, अंशु को सिल्वर

रियो ओलंपिक मैडलिस्ट भारत की साक्षी मलिक ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 (CWG 2022) के 62 किग्रा भार वर्ग का गोल्ड जीता। साक्षी मलिक ने कनाडा की एना गोडिनेज गोंजालेज को शिकस्त दी। अंशु मलिक ने 57 किलो भार वर्ग की फ्रीस्टाइल रेसलिंग में भारत को सिल्वर मैडल दिलाया। अंशु फाइनल मुकाबले में नाइजीरिया की रेसलर और डिफेंडिंग चैंपियन ओडुनायो अदेकुओरोये से 7-4 के अंतर से हार गईं। यह कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 रेसलिंग में भारत का पहला पदक है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here