बर्मिंघम। CWG 2022: रियो ओलंपिक मैडलिस्ट भारत की साक्षी मलिक ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 (CWG 2022) के 62 किग्रा भार वर्ग का गोल्ड जीत लिया है। साक्षी मलिक ने कनाडा की एना गोडिनेज गोंजालेज को शिकस्त दी।
SAKSHI WINS GOLD
Rio Olympics
medalist @SakshiMalik (W-62kg) upgrades her 2018 CWG
to
at @birminghamcg22
What a Comeback
VICTORY BY FALL
With this Sakshi wins her 3rd consecutive medal at #CommonwealthGames
Medal in all
colors
#Cheer4India
1/1 pic.twitter.com/vsRqbhh890— SAI Media (@Media_SAI) August 5, 2022
पहले राउंड में गोंजालेज ने पहले आक्रमण की शुरूआत की लेकिन साक्षी ने उन्हें कोई मौका नहीं दिया। लेकिन इसके तुरंत बाद साक्षी के अटैक पर गोंजलेज ने काउंटर टेक डाउन करते हुए 2 अंक बटोर लिए। इस राउंड के आखिरी मिनट में गोंजालेज ने एक बार फिर टेक डाउन कर 2 और अंक हांसिल किए। इस राउंड में गोंजालेज 4-0 से साक्षी से आगे रहीं। लेकिन दूसरे राउंड की शुरूआत में ही साक्षी ने जबर्दस्त दांव लगाकर डबल लैग अटैक लगाया और फिर गोंजालेज को चित कर गोल्ड मैडल अपने नाम कर लिया
CWG 2022 Wrestling: बजरंग पूनिया ने दिलाया भारत को गोल्ड, कुश्ती में दूसरा पदक मिला
अंशु मलिक ने 57 किलो भार वर्ग की फ्रीस्टाइल रेसलिंग में भारत को सिल्वर मैडल दिला दिया है। अंशु फाइनल मुकाबले में नाइजीरिया की रेसलर और डिफेंडिंग चैंपियन ओडुनायो अदेकुओरोये से 7-4 के अंतर से हार गईं। यह कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 रेसलिंग में भारत का पहला पदक है। अंशु के अतिरिक्त साक्षी मलिक और पुरूषों में बजरंग पूनिया और दीपक पूनिया भी अपने-अपने भार वर्ग के फाइनल में पहुंच चुके हैं।
FOR BIRTHDAY GIRL
World C’ships Silver Medalist @OLyAnshu (W-57kg)
displayed sheer dominance on the mat to win a
on her debut at #CommonwealthGames
Making her way to the FINAL with back to back technical superiority wins, Anshu has left wrestling fans in awe
pic.twitter.com/EISsZixCyD
— SAI Media (@Media_SAI) August 5, 2022
बाउट की शुरूआत के साथ ही दोनों रेसलर्स ने एक-दूसरे के खिलाफ अंक जुटाने के प्रयास शुरू किए। लेकिन इसमें सफलता मिली नाइजीरियाई रेसलर को। जिन्होंने टेक डाउन कर अंशु पर 2 अंकों की बढ़त हांसिल कर ली। पहले राउंड के आखिरी पलों में ओडुनायो ने एक बार फिर टेकडाउन कर अपनी बढ़त को 4-0 तक पहुंचा दिया। दूसरे राउंड में अंशु को एक अंक मिला और स्कोर 6-4 से नाइजीरिया के पक्ष में रहा। इसके तुरंत बाद ओडुनायो ने टेकडाउन कर 7-4 के अंतर से गोल्ड मैडल अपने नाम कर लिया।
CWG 2022 Wrestling: अंशू मलिक ने जीता सिल्वर मैडल, भारत को 21वां पदक
CWG 2022: टेबल टेनिस: मनिका और साथियान को मिली हार, शरत-श्रीजा सेमीफाइनल में पहुंचे
टेबल टेनिस के मिक्स्ड डबल्स में मनिका बत्रा और साथियान को हार का सामना करना पड़ा है। मलेशिया के चूंग जवेन और लिन कारेन की जोड़ी ने भारतीय जोड़ी को 3-2 से हराया। भारतीय जोड़ी को 10-12, 11-9, 11-8, 7-11, 7-11 के अंतर से हारे। वहीं, मिक्स्ड डबल्स के एक अन्य मुकाबले में शरथ और श्रीजा की जोड़ी ने इंग्लैंड की जोड़ी को 3-2 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है। भारतीय जोड़ी ने यह मैच 11-7, 8-11, 11-8, 11-13, 11-9 के अंतर से जीता।
CWG 2022: सुरक्षा में सेंध, बर्मिंघम स्टेडियम खाली करवाया, कुश्ती के मुकाबले रोके
CWG 2022: बैडमिंटन: किदांबी श्रीकांत और ने जीता अपना मैच
भारत ने बैडमिंटन में भी कमाल किया है। किदांबी श्रीकांत और पीवी सिंधु क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं। श्रीकांत ने श्रीलंका के दुमिंदू अबेविक्रमा को 21-9, 21-12 से हराया तो वहीं, पीवी सिंधु ने युगांडा की हुसिना कोबुगाबे को 21-10, 21-9 से हराया।
CWG 2022: भाविना का मेडल पक्का; भारतीय रिले टीम फाइनल में
भारत का एक मेडल और पक्का हो गया है। पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ी भाविना पटेल ने विमेंस WS क्लास 3-5 इवेंट के फाइनल में पहुंच गई हैं। उन्होंने इंग्लैंड की सुई बुले को 11-6, 11-6, 11-6 से हराया। अब वे गोल्ड मेडल मैच खेलेंगे। इस बीच भारतीय मेंस टीम ने 4×400 मीटर इवेंट के फाइनल में जगह बना ली है। इस टीम ने हीट-2 में दूसरे नंबर पर रहते हुए फाइनल में जगइ बनाई है। इस रेस को मो. अनस, मोह निर्मल, अमोज जैकब और मो. वरियाथड़ी की चौकड़ी ने 3.06.97 मिनट में पूरा किया।