Home Wrestling Asian Wrestling Championships: Deepak Punia ने रजत पदक और विक्की चाहर ने...

Asian Wrestling Championships: Deepak Punia ने रजत पदक और विक्की चाहर ने जीता कांस्य पदक

0
Asian Wrestling Championship 2022 Deepak Punia won silver medal and Vicky Chahar won bronze medal

नई दिल्ली। Asian Wrestling Championship : मंगोलिया की राजधानी उलानबटोर में खेले जा रहे Asian Wrestling Championship 2022 में रविवार को आखिरी दिन भारतीय रेसलर Deepak Punia को कजाखस्तान के अजमत दौलतबेकोव के हाथों हार झेलने के बाद रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा। वहीं भारतीय रेसलर विक्की चाहर ने 92 किग्रा के फ्रीस्टाइल रेसलिंग में कांस्य पदक जीता है।

IPL 2022: इस कारण Lucknow Super Giants की पूरी टीम पर लगा भारी जुर्माना

Asian Wrestling Championship 2022 में Deepak Punia ने 86 किग्रा के फ्रीस्टाइल रेसलिंग में बिना किसी हार के फाइनल में प्रवेश किया था। दीपक ने अपने पहले मुकाबले में ईरान के मोहसेन मीरयूसुफ मोस्ताफी अलानजाग को 6-0 से हराया था। वहीं, दूसरे मुकाबले में कोरिया के गुवानुक किम को 5-0 से हराया था।

ISSF Shotgun World cup: भारत ने मेंस ट्रैप टीम में जीता रजत

अपनी गति और चपलता से विरोधियों को पछाड़ने वाले Deepak Punia को इस बार दौलतबेकोव ने कोई मौका नही दिया। दीपक ने कई बार दौलतबेकोव के विरुद्ध आक्रामक खेलने की कोशिश की लेकिन दौलतबेकोव ने दीपक की एक ना चलने दी। दौलतबेकोव ने शानदार बचाव और पलटवार करते हुए दीपक को 6-1 से आसानी से हरा दिया।

भारतीय रेसलर विक्की चाहर ने भारतीय प्रशंसको को निराश नही होने दिया और देश के लिए कांस्य पदक जीता। विक्की ने फाइनल में उज्बेकिस्तान के अजिनियाज सपारनियाजोव को 5-3 से हराकर कांस्य अपने नाम किया। Asian Wrestling Championship 2022 में भारतीय रेसलरर्स ने कुल 17 पदक जीते हैं। जिसमें से केवल रवि कुमार दहिया ने ही स्वर्ण पदक जीता हैं। उन्होंने पुरुष फ्रीस्टाइल रेसलिंग के 57 किग्रा में में स्वर्ण पदक जीत देश का नाम रोशन किया है।

Archery World Cup: तरुणदीप राय और रिद्धि ने दिलाया भारत को दूसरा गोल्ड

रवि दहिया ने दिलाया भारत को गोल्ड

नई दिल्ली। Asian Wrestling Championships 2022: भारत के ओलंपिक मेडलिस्ट पहलवान रवि दहिया ने मंगोलिया की राजधानी उलानबटोर में खेले जा रहे एशियन रेसलिंग चैंपियनशिप 2022 (Asian Wrestling Championships 2022) में देश को पहला स्वर्ण पदक दिलाया। रवि ने 57 किलोग्राम भार वर्ग में गोल्ड हांसिल किया है। रवि दहिया ने इससे पहले टोक्यो ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीता था। वहीं, भारत के एक और स्टार पहलवान बजरंग पूनिया को 65 किलोवर्ग में रजत पदक से संतोष करना पड़ा। फाइनल में बजरंग को ईरान के रहमान मूसा से 3-1 से हार का सामना करना पड़ा। जबकि नवीन ने 70 किलोग्राम भार वर्ग में भारत को कांस्य पदक दिलाया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version