Home Wrestling Antim Panghal ने रचा इतिहास, बनी दो बार अंडर-20 विश्व चैंपियनशिप जीतने...

Antim Panghal ने रचा इतिहास, बनी दो बार अंडर-20 विश्व चैंपियनशिप जीतने वाली पहली पहलवान

0
Antim Panghal creates history, WINS U-20 World Wrestling title for 2nd year in succession

अम्मान। Antim Panghal: अंडर-20 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में बेटियों ने इतिहास रच दिया। हिसार (हरियाणा) की अंतिम पंघाल लगातार दूसरी बार अंडर-20 विश्व चैंपियन बनने वाली देश की पहलवान बेटी बनीं, वहीं रोहतक की सविता ने 62 भार वर्ग में स्वर्ण जीता। अंतिम कुंडू 65 भार वर्ग में दुर्भाग्यशाली रहीं और फाइनल में नहीं जीत पाईं। उन्हें रजत से संतोष करना पड़ा। रीना (57), आरजू (68) और हर्षिता (72) ने कांस्य पदक जीते।

PCB ने भेजा Asia Cup के उद्घाटन कार्यक्रम का न्यौता, पाकिस्तान जा सकते हैं जय शाह!

53 किलो भारवर्ग में यूक्रेन की पहलवान को हराया

कुश्ती के इतिहास में पहली बार बेटियों ने अंडर-20 विश्व टीम चैंपियनशिप भी अपने नाम की। Antim Panghal ने 53 भार वर्ग के फाइनल में यूक्रेन की मारिया येफरेमोवा को 4-0 से परास्त कर स्वर्ण जीता। वह बीते वर्ष पहली बार अंडर-20 विश्व चैंपियन बनी थीं। वहीं सविता ने वेनेजुएला की पाओला मेंटोरो चिरिनोस को तकनीकि दक्षता के आधार पर पराजित किया।

IND vs IRE: 11 महीने बाद बुमराह का ऐतिहासिक कमबैक, बस रह गई एक कसर

विनेश के सीधे चयन को दी थी चुनौती

अंतिम लगातार तीन बाउट जीतकर फाइनल में पहुंची थीं। उन्होंने स्वर्ण पदक के सफर में सिर्फ दो अंक गंवाएं। Antim Panghal वही पहलवान हैं जिन्होंने विनेश फोगाट को एशियाड में सीधे प्रवेश दिए जाने का विरोध करते हुए धरना दिया था। हालांकि, बाद में विनेश ने घुटने के आपरेशन के चलते एशियाड से नाम वापस ले लिया। अंतिम विनेश को एशियाड टीम में सीधे चुने जाने पर अदालत भी गई थीं। उन्होंने अप्रैल माह में एशियाई चैंपियनशिप में इसी भार में रजत भी जीता। सविता ने पाओला के खिलाफ आक्रामक खेल दिखाते हुए पहले ही दौर में 9-0 की बढ़त ले ली। दूसरे दौर की शुरुआत में ही एक अंक हासिल कर रेफरी ने बाउट रोककर सविता को विजेता घोषित कर दिया।

Dutee Chand पर लगा 4 साल का प्रतिबंध, WADA के डोप टेस्ट में फेल

अंतिम कुंडू को मिला रजत

Antim Panghal के अलावा अंतिम कुंडू का फाइनल में स्थानीय पहलवान एनिको एलेकेस से मुकाबला था। लेकिन, इसमें उन्हें 2-9 से हार का सामना करना पड़ा। इससे पहले रीना ने कांस्य पदक की लड़ाई में कजाखस्तान की शुगायला ओमिरबेक को 9-4 से पराजित किया। आरजू और हर्षिता ने कांस्य पदक जीतकर भारत को महिलाओं की टीम चैंपियनशिप दिलाई।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version