Hockey : Manpreet Singh भी खेल रत्न पुरस्कार विजेताओं की सूची में शामिल 

0
684

नई दिल्ली। टोक्यो ओलिंपिक ब्रॉन्ज मेडल विजेता भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह (Manpreet Singh) को मंगलवार को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार विजेताओं की सूची में शामिल कर लिया गया है। मनप्रीत सिंह के बाद देश के सर्वोच्च खेल पुरस्कार के इस साल के विजेताओं की संख्या12 पहुंच गई है। इस साल कुल 12 खिलाड़ियों को खेल रत्न सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। भारत के इतिहास में पहली बार ऐसा होगा जब एक दर्जन खिलाड़ियों को खेल रत्न सम्मान मिलेगा। राष्ट्रीय खेल पुरस्कार समारोह 13 नवंबर को राष्ट्रपति भवन में आयोजित किया जाएगा।

T20 world cup 2021: भारत और अफगानिस्तान की ऐसी हो सकती है प्लेइंग इलेवन

Manpreet Singh के पुरस्कार की कैटेगरी बदली 

भारतीय पुरष हॉकी टीम के कप्तान Manpreet Singh के नाम की सिफारिश पहले अर्जुन पुरस्कार के लिए की गई थी, लेकिन बाद में इसे बदल दिया गया। मनप्रीत सिंह ने टोक्यो ओलंपिक के अलावा 2020-21 के सत्र में शानदार प्रदर्शन किया है और उनके नेतृत्व में टीम ने भी अपना दम दिखाया है। यही वजह है कि अब वह खेल रत्न पाने वाले खिलाड़ियों की सूची में अनुभवी गोलकीपर पी आर श्रीजेश के साथ दूसरे हॉकी खिलाड़ी के रूप में शामिल हो गए हैं। इस तरह कुल दो हॉकी खिलाड़ियों समेत कुल 12 खिलाड़ियों को इस साल खेल रत्न दिया जाएगा।

Team India आज भिड़ेगी अफगानिस्तान से, इन कयासों पर लग सकता है विराम

इन खिलाड़ियों को भी मिलेगा खेल रत्न पुरस्कार 

खेल रत्न पाने वाले अन्य खिलाड़ियों में टोक्यो ओलंपिक में देश को एकमात्र गोल्ड मेडल दिलाने वाले भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा भी शामिल हैं, जबकि ओलंपिक रजत पदक विजेता पहलवान रवि दहिया का नाम भी इसमें शामिल हैं। महिला क्रिकेटर मिताली राज को भी खेल रत्‍‌न पुरस्कार के लिए चुना गया है।

T20 World Cup 2021: नामिबिया को हरा सेमीफाइनल में पहुंचा पाकिस्तान

शिखर धवन को मिलेगा अर्जुन पुरस्कार 

अर्जुन पुरस्कार विजेताओं में अधिकतर पैरालंपिक खेलों में सिल्वर मेडल विजेता हैं। इनमें क्रिकेटर शिखर धवन भी शामिल हैं। मिताली राज भारत की पांचवीं ऐसी क्रिकेटर होंगी, जिनको खेल रत्न सम्मान से नवाजा जाएगा। हालांकि, वे पहली महिला क्रिकेटर ये सम्मान पाने वाली हैं। वहीं, क्रिकेट की बात करें तो सचिन तेंदुलकर, एमएस धौनी और विराट कोहली के अलावा रोहित शर्मा भी ये सम्मान हासिल कर चुके हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here