CWG 2022: T20 क्रिकेट, बॉक्सिंग और टीटी में गोल्ड का दांव, ये है 10वें दिन का भारत का शेड्यूल

0
223
CWG 2022 Day 10 Full schedule of India latest updates T20 cricket, Boxing, Hockey, Badminton

बर्मिंघम। CWG 2022: कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 का आज 10वां दिन है। आज मुक्केबाजी, बैडमिंटन, क्रिकेट और हॉकी में भारतीय खिलाड़ी गोल्ड मैडल के लिए दांव लगाएंगे। शनिवार को 9वें दिन भारत के पहलवानों ने धमाका कर दिया। भारतीय पहलवानों ने छह पदक जीते, जिनमें 4 गोल्ड मैडल शामिल हैं। आज भारत के चार मुक्केबाज अपने-अपने भार वर्ग में गोल्ड मैडल मैच खेलेंगे। वहीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम आज टी20 क्रिकेट के फाइनल मुकाबले में उतरेगी। हॉकी में भारतीय महिला हॉकी टीम कांस्य पदक मुकाबले में न्यूजीलैंड से भिड़ेगी। जबकि इसके अलावा टेबल टेनिस और एथलेटिक्स में भी पदक मिलने की उम्मीद है। भारत अब तक 40 पदक जीत चुका है, जिसमें 13 स्वर्ण, 11 रजत और 16 कांस्य पदक शामिल हैं। अब मुक्केबाजों के कमाल का इंतजार है।

 

CWG 2022: ये है भारत का 10वें दिन का शेड्यूल

हॉकी

न्यूजीलैंड बनाम भारत – महिला टीम कांस्य पदक मैच, दोपहर 1:30 बजे

बैडमिंटन

महिला एकल सेमीफाइनल, पीवी सिंधु बनाम जिया मिन येओ, दोपहर 2:20 बजे
पुरुष एकल सेमीफाइनल, जिया हेंग तेह बनाम लक्ष्य सेन, दोपहर 3:10 बजे
पुरुष एकल सेमीफाइनल, किदांबी श्रीकांत बनाम त्ज़े योंग एनजी, दोपहर 3:10 बजे

IND vs WI: टीम इंडिया को सीरीज में 3-1 से अजेय बढ़त, चौथे टी20 में इंडीज को 59 रन से हराया

एथलेटिक्स

पुरुष ट्रिपल लॉन्ग जंप फाइनल, अब्दुल्ला अबूबकर, एल्धोस पॉल, प्रवीण चित्रवेल, दोपहर 2:45 बजे
पुरुषों की 10,000 मीटर रेस वॉक फाइनल, अमित खत्री, संदीप कुमार, दोपहर 3:50 बजे
महिला भाला फेंक फाइनल, शिल्पा रानी, अन्नू रानी, शाम 4:05 बजे
महिला 4×100 मीटर रिले फाइनल, भारतीय टीम, शाम 5:20 बजे
पुरुष भाला फेंक फाइनल, डीपी मनु, रोहित यादव, 8 अगस्त रात 12:10 बजे
पुरुषों की 4×400 मीटर रिले फाइनल, भारतीय टीम, 8 अगस्त रात 1:00 बजे

CWG 2022 Hockey के फाइनल में भारतीय पुरुष हॉकी टीम, दक्षिण अफ्रीका को 3-2 से हराया, अब निशाने पर गोल्ड

CWG 2022: मुक्केबाजी

महिला 45-48 किग्रा वर्ग, स्वर्ण पदक मैच, नीतू घंघास बनाम डेमी-जेड रेसटन, दोपहर 3:00 बजे
पुरुष 48-51 किग्रा वर्ग, स्वर्ण पदक मैच, अमित पंघाल बनाम कियारन मैकडोनाल्ड, दोपहर 3:15 बजे
महिला 48-50 किग्रा वर्ग, स्वर्ण पदक मैच, निकहत जरीन बनाम कार्ली मैकनौल, शाम 7:00 बजे
पुरुष 92 किग्रा वर्ग, स्वर्ण पदक मैच, सागर अहलावत बनाम डेलीसियस ओरी, 8 अगस्त, रात 1:15 बजे

CWG 2022: नवीन, भाविना पटेल ने भी दिलाए भारत को गोल्ड, अब तक 40 मैडल, ये हैं 9वें दिन के पदकवीर

CWG 2022: टेबल टेनिस

महिला एकल कांस्य पदक मैच, श्रीजा अकुला बनाम यांग्जी लियू, दोपहर 3:35 बजे
पुरुष युगल स्वर्ण पदक मैच, अचंता शरथ कमल/साथियान ज्ञानशेखरन बनाम ड्रिंकहॉल /पिचफोर्ड, शाम 6:15 बजे
मिश्रित युगल स्वर्ण पदक मैच, अचंता शरथ कमल/श्रीजा अकुला, चूंग जावेन/लिन करेन, 8 अगस्त रात 12:15 बजे
पुरुष एकल सेमीफाइनल, अचंता शरथ कमल बनाम पॉल ड्रिंकहॉल
पुरुष एकल सेमीफाइनल, साथियान ज्ञानसेकरन बनाम लियाम पिचफोर्ड

CWG 2022: P.V Sindhu सेमीफाइनल में पहुंची, आकर्षी कश्यप का सफर समाप्त

क्रिकेट

महिला टी20 स्वर्ण पदक मैच, भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, रात 9:30 बजे

स्क्वैश

मिश्रित युगल कांस्य पदक मैच, दीपिका पल्लीकल/ सौरव घोषाल बनाम लोब्बन डोना/पिल्ले कैमरून, राज 10:30 बजे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here