Wimbledon 2022: विंबलडन को आज मिलेगी नई महिला चैंपियन

0
593
Wimbledon 2022 Women's Singles Final, Ons Jabeur will face off Elena Rybakina Grand Slam Will Get New Champion

लंदन। Wimbledon 2022 : महिला एकल में विंबलडन को आज नई चैंपियन मिलेगी। दोनों ही फाइनलिस्ट पहली बार फाइनल खेल रही हैं। विश्व की नंबर तीन ओंस जेबुर और 23वें नंबर की एलीना रिबाकीना किसी भी ग्रैंड स्लैम के फाइनल में पहुंचने वालीं अपने-अपने देश की पहली खिलाड़ी हैं।

ट्यूनीशिया की 27 वर्षीय जेबुर अरब और अफ्रीकी देशों की पहली महिला बनी हैं, जो Wimbledon 2022 के फाइनल में पहुंची हैं। फाइनल में पहुंचने पर तीसरी वरीय जेबुर ने कहा कि वह कई पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनना चाहती हैं। ट्यूनीशिया अरब दुनिया और अफ्रीकी महाद्वीप से जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि वह अपने देश से अधिक से अधिक खिलाड़ी देखना चाहती हैं लेकिन यूरोप या अन्य देशों की तरह नहीं।

जेबुर को हरा चुकी हैं रिबाकीना

कजाखिस्तान की 23 वर्षीय रिबाकीना अपने देश के युवाओं के लिए प्रेरणा बन गई हैं। पहला फाइनल खेल रहीं रिबाकीना जीत के लिए आश्वस्त हैं क्योंकि वो 2019 में वुहान में जेबुर को हरा चुकी थीं। हालांकि पिछले साल जेबुर ने रिबाकीना से हिसाब बराबर किया। दोनों ही मैच तीन सेट तक चले। रिबाकीना ने कहा कि वह जेबुर से पहली पर 2018 में शिकागो में मिली थीं। दोनों वहां डब्ल्यूटीए 125के में खेली थीं। उन्होंने कहा कि जेबुर ने उस समय क्लब ढूंढने में हमारी मदद की थी। रिबाकीना ने कहा कि यह सब हमारी आंखों के सामने हो रहा है और आप एक इतिहास बना रहे हैं।

Wimbledon 2022: नडाल हारे, किर्गियोस को फाइनल के लिए मिला वॉकओवर

जोकोविच लगातार दूसरी बार फाइनल में

मेंस सिंगल्स में नोवाक जोकोविच ने Wimbledon 2022 के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। गत विजेता जोकोविच ने कैमरून नूरी को हराकर लगातार दूसरे साल विंबलडन के फाइनल में जगह बनाई है। यह उनका 32वां ग्रैंड स्लेम फाइनल है। वहीं, वुमेंस सिंगल्स में ओंस जेबुर ने तात्जाना मारिया को हराकर फ़ाइनल में जगह बना ली है।

National Games 2022: गुजरात मेजबान, 27 सितम्बर से 10 अक्टूबर तक आयोजन

खिताब से एक कदम दूर जोकोविच

Wimbledon 2022 के खिताब के प्रबल दावेदार माने जा रहे सर्बिया के नोवाक जोकोविच ने सबकी उम्मीदों के अनुसार ही प्रदर्शन किया है। सेमीफाइनल में उन्होंने ब्रिटेन के कैमरून नूरी को 2-6, 6-3, 6-2 और 6-4 से शिकस्त दी। पहले सेट में हारने के बाद नोवाक ने नूरी को वापसी करने का कोई मौका नहीं दिया और एकतरफा अंदाज में जीत हासिल कर फाइनल में प्रवेश किया। जहां उनका सामना ऑस्ट्रेलिया के निक किर्गियोस से होगा। इससे पहले उन्होंने अपने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में इटली के जननिक सिनर को 5-7, 2-6, 6-3, 6-2 और 6-2 से शिकस्त दी थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here