Wimbledon 2022: मिक्स्ड डबल्स के सेमीफाइनल में पहुंची सानिया मिर्जा

0
183
Wimbledon 2022 Sania Mirza enters semifinals of mixed doubles sports breaking news today

नई दिल्ली। Wimbledon 2022: भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और उनके क्रोएशियाई साथी मेट पाविक ​​ने सोमवार को विंबलडन 2022 के मिश्रित युगल के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। सानिया मिर्जा पिछले पांच साल में पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम के सेमीफाइनल में पहुंची हैं। सानिया और पाविक की जोड़ी ने क्वार्टर फाइनल में ऑल इंग्लैंड क्लब में चौथी वरीयता प्राप्त जॉन पीयर्स और गैब्रिएला डाब्रोवस्की की ऑस्ट्रेलियाई-कनाडाई जोड़ी को एक घंटे 41 मिनट में 6-4, 3-6, 7-5 से शिकस्त दी।

Women’s Hockey World Cup: आज चीन से भिड़ेगी टीम इंडिया, जीत की दावेदारी मजबूत

35 वर्षीय सानिया मिर्जा ने आखिरी बार वर्ष 2017 में यूएस ओपन के महिला युगल में सेमीफाइनल मुकाबला खेला था। जिसमें भारतीय टेनिस खिलाड़ी को हार का सामना करना पड़ा था। यह पहला मौका है जबकि सानिया मिर्जा ने विंबलडन (Wimbledon 2022) के मिश्रित युगल में जगह बनाई है। इससे पहले वर्ष 2011, 2013 और 2015 में सानिया नॉकआउट चरण से आगे नहीं बढ़ सकी थीं।

Wimbledon 2022: नडाल क्वार्टर फाइनल में, वुमेंस सिंगल्स में बड़ा उलटफेर

करियर ग्रैंड स्लैम के नजदीक पहुंची सानिया

छह बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन, सानिया मिर्जा ने अपने तीन ग्रैंड स्लैम टेनिस खिताब मिश्रित युगल में जीते हैं। जिनमें 2009 में ऑस्ट्रेलियन ओपन, 2012 में फ्रेंच ओपन और 2014 में यूएस ओपन शामिल है। सोमवार की जीत ने सानिया मिर्जा को मिश्रित युगल में करियर ग्रैंड स्लैम के नजदीक पहुंचा दिया है। चारों ग्रैंड स्लैम जीतने को करियर ग्रैंड स्लैम कहा जाता है।

Jasprit Bumrah ने तोड़ा वसीम अकरम का रिकॉर्ड, इस मामले में लगाया शतक

Wimbledon 2022 सानिया का आखिरी टूर्नामेंट

सेमीफाइनल में सानिया मिर्जा और मेट पाविक ​​का सामना कोलंबिया की सातवीं वरीयता प्राप्त रॉबर्ट फराह और लातविया की जेसेना ओस्टापेंको या दूसरी वरीयता प्राप्त अमेरिका की ब्रिटेन की नील स्कूप्स्की और देसिरा क्राव्स्की से होगा। Wimbledon 2022 सानिया मिर्जा का आखिरी विंबलडन है। भारतीय टेनिस स्टार इस साल के अंत में टेनिस से संन्यास लेंगी। इससे पहले चेक गणराज्य की लूसी हरडेका के साथ जोड़ी बनाकर सानिया मिर्जा महिला युगल में उतरी थीं लेकिन ये जोड़ी शुरुआती दौर में बाहर हो गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here