Wimbledon 2022: 27 जून से होगा आगाज, जानिए स्टार खिलाड़ियों की किस से होगी भिड़ंत

0
217
Wimbledon 2022 Grand Slam will start from June 27, know the tales of star players latest sports news in hindi
Pic Credit: @Wimbledon

नई दिल्ली। टेनिस की दुनिया में होने वाले 4 ग्रेंड स्लेमों में से एक और सबसे प्रतिष्ठ टेनिस टूर्नामेंट Wimbledon 2022 की शुरुआत 27 जून से होने जा रही है। इस साल में आयोजित किए जा रहे तीसरे ग्रेंड स्लेम में खिलाड़ी घास के कोर्ट पर अपने प्रदर्शन को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे है। उच्च रैंक वाले खिलाड़ियों के लिए यह टूर्नामेंट 27 जून से शूरु हो जाएगा। वहीं, निम्न रैंक वाले खिलाड़ियों के लिए 20 जून से क्वालिफाई मैच शूरु किये जा चुके है। टेनिस की दुनिया के 4 ऐसे स्टार खिलाड़ी है। जिनके ऊपर इस टूर्नामेंट में सभी की निगाहे टिकी रेने वाली है। आईये जानते है वे इया टूर्नामेंट में अपनी शुरुरात किसके साथ करते दिखेंगे।

AUS vs SL 5th ODI: श्रीलंका ने 30 साल का सूखा किया खत्म, Australia को 3-2 हराया

सरेना की पहली भिडंत हार्मोनी से

टेनिस की दुनिया की सबसे महान खिलाड़ियों में एक अमेरिका की सरेना विलियम्स अब पूरे एक साल बाद टेनिस कोर्ट में अपनी वापसी कर रही है। उनका Wimbledon 2022 में पहला मुकाबला फ़्रांस की हार्मोनी टेन से होगा। 2017 में सेरेना ने माँ बनने के बाद भी अपने आप को कोर्ट से दूर नहीं रख पाई और अगले ही साल 2018 और 2019 के विम्बलडन के फाइनल तक पहुँची थी। लेकिन, इस वर्ष वे पूरी तरह से वापसी करने के लिए तैयार है। 40 वर्षीय सेरेना ने वुमेंस सिंगल्स में अब-तक रिकॉर्ड 23 बार ग्रांड स्लैम जीत चुकी है। जिनमें से 7 ऑस्ट्रेलियन ओपन, 3 फ्रेंच ओपन, 6 यूएस ओपन और 7 विम्बलडन के खिताब शामिल है। उन्होंने अपना आखिरी ग्रांड स्लैम 2017 में ऑस्ट्रेलियन ओपन के रूप में जीता था। वहीं, विम्बलडन को आखिरी बार 2016 में जीता था।

Archery World Cup 2022: कड़े मुकाबले में तुर्की को हराकर फाइनल में भारत

ईगा की पहली भिडंत जाना से

मौजूदा समय की विश्व नंबर-1 पोलैंड की ईगा स्वेटिक Wimbledon 2022 में अपना पहला मुकाबला क्रूएशिया की जाना फेट के साथ खेलेंगी। ईगा इस समय अपने विजय रथ पर सवार पर हैं। फ्रेंच ओपन जीतने वाली 21 वर्षीय ईगा ने अब-तक लगातार 35 मैच जीतकर सेरेना विलियम्स के लागातार 34 मैच के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। वे इस समस सेरेना की बहन वीनस विलियम्स के लगातार 35 जीत के रिकॉर्ड की बराबरी पर है। ईगा पोलैंड की ओर से ग्रांड स्लैम जीतने वाली इकलौती खिलाड़ी है।

Archery World Cup 2022: कड़े मुकाबले में तुर्की को हराकर फाइनल में भारत

नोवाक का पहला मुकाबला क्वोनसून से

सर्बिया के नोवाक जोकोविच Wimbledon 2022 में अपना पहला मुकाबला साउथ कोरिया के क्वोनसून-वू के साथ खेलेंगे। विश्व नंबर-3 ने हालही में फ्रेंच ओपन में शानदार प्रदर्शन कर फाईनल में प्रवेश किया था। जिसमें उन्हें राफेल नडाले ने हराकर वह खिताब जीता था। 35 वर्षीय जोकाविच ने अब-तक 20 ग्रांड स्लैम जीत चुके है। जिनमे 9 बार ऑस्ट्रेलियन ओपन, 2 बार फ्रेंच ओपन, 3 बार यूएस ओपन और 6 बार विम्बलडन के खिताब शमिल है। वे इस बार भी पूरी तैयारी के साथ में इस खिताब को जीतने के लिए शानदार प्रदर्शन कर अपने प्रशंसको खुश करेंगे।

Wimbledon 2022: सानिया मुख्य दौर में, युकी भांबरी और रामकुमार बाहर

नडाल का पहला मुकाबला फ़्रांसिस्को से

फ़्रांस के राफेल नडाल Wimbledon 2022 में अपना पहला मुकाबला 28 जून को अर्जेंटीना के फ़्रांसिस्को सेरंडोलो के साथ खेलेंगें। विश्व नंबर-4 ने हालही में नोवाक जोकोविच को हराकर फ्रेंच ओपन का खिताब जीता था। 36 वर्षीय नडाल ने अब-तक 22 ग्रांड स्लैम के खिताब जीत लिए है। जिनमें रिकॉर्ड 14 बार फ्रेंच ओपन, 2 बार ऑस्ट्रेलियन ओपन, 4 बार यूएस ओपन और 2 बार विम्बलडन के खिताब शामिल है। उन्होंने 2010 में लगातार 3 ग्रांड स्लैम जीतकर रिकॉर्ड बनाया था। इस बार देखना होगा कि, क्या वे इस वर्ष भी लगातार 3 ग्रांड स्लैम जीतने मे सफल होते है या नहीं ? उन्होंने इस वर्ष ऑस्ट्रेलियन ओपन और फ्रेंच ओपन दोनों ग्रांड स्लैम जीते है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here