Home sports Tennis Wimbledon 2021: पहली बार दो भारतीय महिला खिलाड़ी खेलेंगी युगल में

Wimbledon 2021: पहली बार दो भारतीय महिला खिलाड़ी खेलेंगी युगल में

0
Wimbledon 2021 Sania mirza, ankita raina, two Indian women players will compete in doubles

Wimbledon 2021: सानिया मिर्जा और अंकिता रैना अपने जोड़ीदारों के साथ शुरू करेंगी खिताबी अभियान

नई दिल्ली। विंबलडन 2021 (Wimbledon 2021) में नया इतिहास रचने जा रहा है। विंबलडन में पहली बार ऐसा मौका होगा, जकबकि दो भारतीय महिला खिलाड़ी अपने-अपने जोड़ीदारों के साथ युगल में अपने खिताबी अभियान की शुरूआत करेंगी। सानिया मिर्जा जहां अमेरिका की बेथानी माटेक सैंड्स के साथ जोड़ी बनाकर लंबे अरसे बाद विंबलडन कोर्ट पर वापसी कर रही हैं। वहीं अंकिता रैना अमेरिकी जोड़ीदार लाॅरेन डेविस के साथ अपनी दावेदारी पेश करेंगी।

Archery World Cup में भारत को तीसरा गोल्ड, दीपिका-अतनु ने जीता मिश्रित स्पर्धा का गोल्ड

सानिया और बेथानी की जोड़ी छठी सीड जोड़ी एलेक्सा गुआराची और देसिरा क्रावजिक से Wimbledon 2021 के पहले दौर में भिड़ेंगी। जबकि रैना और लाॅरेन का पहले दौर में मुकाबला विश्व में 14वें नंबर की जोड़ी एशिया मुहम्मद और जेसिका पेगुला से होगा। यह लगातार तीसरा ग्रैंड स्लैम होगा, जिसमें अंकिता रैना अपनी उपस्थिति दर्ज करवाएंगी।

Archery World Cup: भारतीय महिला रिकर्व टीम ने जीता स्वर्ण पदक

2017 के बाद वापसी करेंगी सानिया

सानिया मिर्जा Wimbledon 2021 के माध्यम से 2017 के बाद पहली बार इस ग्रैंडस्लैम में वापसी करने जा रही हैं। मिर्जा और बेथानी को ड्रा में उसी हाॅफ में जगह मिली है, जिसमें शीर्ष वरीयता प्राप्त और फ्रेंच ओपन चैंपियन कैटरीना सिनियाकोवा और बारबोरा क्रेजिकोवा खेल रही हैं। सानिया मिर्जा की वर्तमान युगल रैंकिंग 160 है। 2015 में मार्टिना हिंगिस के सज्ञथ चैंपियनशिप जीतने वाली सानिया मिर्जा ने 2017 में खेलों से ब्रेक लिया था। सितंबर 2018 में अपने पहले बच्चे के जन्म के बाद उन्होंने 2020 की शुरूआत प्रो सर्किट से की थी। इस साल उन्होंने अभी तक कतर ओपन, दुबई ओपन और ईस्टबोर्न ग्रासकोर्ट इवेंट में हिस्सा लिया है।

जूडो खिलाड़ी सुशीला देवी ने Tokyo Olympics के लिए किया क्वालीफाई

मिर्जा और माटेक-सैंड्स ने एक-दूसरे के साथ पांच खिताब जीते हैं। उन्होंने विंबलडन ट्यून-अप इवेंट एक साथ खेला, लेकिन पहले दौर में लड़खड़ा गए। भारत-अमेरिकी जोड़ी बुधवार को सबरीना संतामारिया और क्रिस्टीना मैकहेल से 3-6, 4-6 से हार का सामना करना पड़ा।

 क्या टूट जाएगा Hima Das का ओलंपिक खेलने का सपना?

Wimbledon 2021: पुरुष युगल में बोपन्ना और दिविज शरण पेश करेंगे चुनौती

पुरुष युगल में रोहन बोपन्ना और दिविज शरण एक बार फिर अपनी चुनौती पेश करेंगे। भारतीय जोड़ी पहले दौर में 11वीं वरीयता प्राप्त हेनरी कोंटिनेन और एडौर्ड रोजर वेसलिन का सामना करेगी। बोपन्ना और शरण अपनी संयुक्त रैंकिंग की वरीयता के आधार पर टोक्यो 2020 में स्थान पक्का करने की उम्मीद कर रहे हैं। वे ईस्टबोर्न इंटरनेशनल के साथ-साथ हाले ओपन के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version