WTT Contender 2022: शरत कमल सेमीफाइनल हारे, पुरुष एकल में भारतीय चुनौती समाप्त

0
313
WTT Contender 2022 Sharath Kamal loses in semifinals, and Indian challenge in men's singles

नई दिल्ली। WTT Contender 2022: भारत के अनुभवी अचंत शरत कमल को डब्ल्यूटीटी कंटेंडर (WTT Contender 2022) टेबल टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा। विश्व रैंकिंग में 41वें स्थान पर काबिज शरत को बुधवार को चीन के युआन लिसेन के हाथों शिकस्त मिली। शरत की हार के साथ ही पुरुष एकल में भारत की चुनौती समाप्त हो गई है। सेमीफाइनल में शरत को 264वीं रैंक वाले युआन लिसेन से कड़ी टक्कर मिली और दोनों के बीच सात गेम का मुकाबला हुआ, लेकिन अंत में चीनी खिलाड़ी ने 11-5, 8-11, 11-6, 7-11, 5-11, 12-10, 11-9 बाजी मार ली।

IPL 2022: संजू सैमसन की राजस्थान रॉयल्स के ये हैं सीक्रेट हथियार

शरत ने इससे पहले बुधवार को क्वार्टरफाइनल में क्रोएशिया के टोमिस्लाव पुकार को 11-8, 11-7, 11-4 से हराकर WTT Contender 2022 के सेमीफाइनल में जगह बनाई थी।

मिश्रित युगल स्पर्धा में साथियान और मनिका बत्रा की भारतीय जोड़ी फाइनल में पहुंच गई है। दोनों ने मिलकर हांगकांग के वोंग चुन तिंग और दू होइ केन की जोड़ी को 3-2 से हराया था। अब उनका सामना शीर्ष वरीयता प्राप्त ताइपै के चेंग आई चिंग और लिन युन जू से होगा। महिला एकल में मनिका WTT Contender 2022 के मुख्य ड्रॉ के पहले दौर में ही चीन की फान सिकि से 7-11, 5-11, 6-11 से हारकर बाहर हो गई।

Kolkata Knight Riders: IPL 2022 के शुरूआती मैचों से बाहर हुए फिंच और कमिंस

Indian Grand Prix 2: साबले ने बनाया नेशनल रिकॉर्ड

नई दिल्ली। Indian Grand Prix 2: टोक्यो ओलंपिक में राष्ट्रीय कीर्तिमान रचने के ऐतिहासिक प्रदर्शन के बाद पहली बार किसी नेशनल कंपटीशन में खेलने उतरे अविनाश साबले ने अपना शानदार पद्रर्शन जारी रखा है। साबले ने बुधवार को त्रिवेंद्रम में खेली गई इंडियन ग्रांप्री-2 में जबर्दस्त प्रदर्शन करते हुए एक और नेशनल रिकॉर्ड अपने नाम किया। साबले ने 3000 मीटर स्टीपलचेज में 8.16.21 मिनट के समय के साथ अपना नया रिकॉर्ड बनाया।

Swiss Open 2022: पी वी सिंधु, साइना नेहवाल और किदांबी श्रीकांत दूसरे दौर में

साबले के साथ ही टोक्यो ओलंपिक में छठे स्थान पर रहने वाली डिस्कस थ्रोअर कमलप्रीत कौर ने भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 61.39 मीटर चक्का फेंक कर स्वर्ण पर कब्जा जमाया। जबकि पुरुषों की इस इवेंट में हरियाणा के प्रशांत मलिक ने 54.18 मीटर की दूरी के साथ स्वर्ण पदक हांसिल किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here