World Youth Championships: भारतीय महिला तीरंदाजों का धमाका, तोड़े दो जूनियर वर्ल्ड रिकॉर्ड

917
Advertisement

नई दिल्ली। भारतीय अंडर-18 महिला तीरंदाजों ने पोलैंड में चल रहे विश्व तीरंदाजी यूथ चैंपियनशिप (World Youth Championships) में इतिहास रच दिया है। महिलाओं की कंपाउंड और मिश्रित टीम ने यहां क्वॉलिफिकेशन राउंड में दो जूनियर विश्व रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए।

प्रिया गुर्जर, परनीत कौर और रिधु वर्षिणी सेंथिलकुमार की तिकड़ी ने कैडेट कंपाउंड महिला टीम स्पर्धा में 2160 में 2067 का स्कोर हासिल किया और शीर्ष स्थान पर रही। भारतीय खिलाड़ियों का यह स्कोर विश्व रिकॉर्ड से 22 अंक अधिक है। इससे पहले अमेरिकी टीम ने 2045 का स्कोर किया था।

टोक्यो में फेल Vinesh Phogat और सोनम मलिक के खेलने पर प्रतिबंध

इसके अलावा World Youth Championships की कंपाउंड कैडेट मिश्रित टीम स्पर्धा में भी प्रिया और कुशल दलाल की जोड़ी ने 1401 के स्कोर के साथ विश्व रिकॉर्ड बनाया और शीर्ष स्थान पर रहे। अब क्वॉलिफिकेशन राउंड के बाद नाकआउट स्टेज की शुरुआत बुधवार को अंतिम 64 के साथ होगी। इसमें महिला कंपाउंड टीम को बाय मिलने की वजह से वह सीधे अंतिम 16 राउंड में उतरेंगी।

India vs England : इन दो खिलाड़ियों के साथ दूसरे टेस्ट में उतर सकती है इंग्लैंड

आज रांची लौटेंगी सलीमा टेटे व निक्की प्रधान, CM करेंगे सम्मानित

टोक्यो ओलिंपिक में अपने शानदार प्रदर्शन से देशवासियों का दिल जीतने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी व झारखंड की दोनों बेटियां सिमडेगा की सलीमा टेटे व खूंटी की निक्की प्रधान आज यानी बुधवार को रांची लौंटेगी। दोपहर 12.45 बजे वे रांची स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचेंगी। यहां उनका भव्य स्वागत होगा। इसके बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन उनको सम्मानित करेंगे। झारखंड की इन दोनों खिलाड़ियों के स्वागत को लेकर सूबे के खेलप्रेमी उस पल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Share this…

Leave a Reply