World Youth Championships: महिलाओं के बाद भारतीय पुरुष तीरंदाजों ने भी जीता ‘गोल्ड’

0
831

नई दिल्ली। भारतीय अंडर-18 महिला तीरंदाजों ने पोलैंड में चल रहे विश्व तीरंदाजी यूथ चैंपियनशिप (World Youth Championships) में शनिवार को इतिहास रच दिया। महिलाओं की कंपाउंड टीम ने तुर्की को मात देकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। प्रिया गुर्जर, परनीत कौर और रिधु वर्षिणी सेंथिलकुमार की तिकड़ी ने फाइनल में तुर्की को 228-216 से शिकस्त दी।

बता दें कि चार दिन पहले यानी 10 अगस्त को प्रिया गुर्जर, परनीत कौर और रिधु वर्षिणी सेंथिलकुमार की तिकड़ी ने कैडेट कंपाउंड महिला टीम स्पर्धा में 2160 में 2067 का स्कोर हासिल किया था और शीर्ष स्थान पर रही थीं। भारतीय खिलाड़ियों का यह स्कोर विश्व रिकॉर्ड से 22 अंक अधिक है। इससे पहले अमेरिकी टीम ने 2045 का स्कोर किया था। इसके अलावा कंपाउंड कैडेट मिश्रित टीम स्पर्धा में भी प्रिया और कुशल दलाल की जोड़ी ने 1401 के स्कोर के साथ विश्व रिकॉर्ड बनाया था और शीर्ष स्थान पर रहे थे।

Ind vs Eng Live: भारत को विकेट की तलाश, इंग्लैंड का स्कोर 178/3

पुरुष टीम ने भी जीता सोना

World Youth Championships में महिलाओं के बाद पुरुषों की कंपाउंड टीम ने भी गोल्डन निशाना साधा। साहिल चौधरी, मिहिर नितिन और कुशल दलाल की तिकड़ी ने फाइनल में अमेरिका को 233-231 से शिकस्त देकर स्वर्ण पदक हासिल कर लिया।

Football: एएफसी वुमेन्स चैंपियनशिप 2022 के लिए शिविर 16 अगस्त से

प्रिया गुर्जर और कुशल दलाल ने जीते दो-दो स्वर्ण पदक 

World Youth Championshipsमें प्रिया गुर्जर और कुशल दलाल ने कंपाउंड कैडेट मिक्स्ड टीम के फाइनल में अमेरिका को तीरंदाजों को 115-152 से हराकर गोल्ड मेडल जीता। दोनों भारतीय तीरंदाजों का यह एक दिन में दूसरा गोल्ड मेडल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here