World Shooting Championship: भारत ने जीता10वां गोल्ड मेडल 

0
362

नई दिल्ली। रिदम सांगवान और विजयवीर सिद्धू की भारतीय जोड़ी ने आईएसएसएफ जूनियर निशानेबाजी विश्व चैंपियनशिप (ISSF World Shooting Championship) में 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया। यह भारत का प्रतियोगिता में कुल 23वां पदक है, जिससे उसने शीर्ष पर अपनी स्थिति मजबूत की है। सांगवान और सिद्धू ने थाईलैंड के कान्याकोर्न हिरुनफोम और श्वाकोन त्रिनिफाकरोन को 9-1 से मात देकर भारत को चैंपियनशिप में 10वां स्वर्ण पदक दिलाया है। भारत ने इस स्पर्धा का कांस्य पदक भी जीता है।

भारत की फंडिंग से चलता है PAK क्रिकेट-PCB चीफ रमीज राजा

पदक तालिका में भारत टॉप पर 

ISSF World Shooting Championshipमें तेजस्विनी और अनीश ने थाइलैंड के ही चाविसा पादुका और राम खामहेंग को 10-8 से हराकर करके कांस्य पदक हासिल किया। जूनियर महिला 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन में प्रसिद्धि महंत, निश्चल और आयुषी पोद्दार ने रजत पदक जीता। उन्हें फाइनल में अमेरिका की एलिजाबेथ मैकगिन, लॉरेन जॉन और कैरोलिन टकर से 43-47 से हार झेलनी पड़ी।  भारत के नाम पर अब 10 स्वर्ण, 9 रजत और 4 कांस्य पदक दर्ज हैं। अमेरिका 6 स्वर्ण, आठ रजत और 6 कांस्य पदक लेकर दूसरे स्थान पर है।

WBBL 2021: बिग बैश लीग में खेलेंगी भारत की Poonam Yadav

मनु भाकर ने जीता था चौथा गोल्ड 

इससे पहले, मनु भाकर, रिदम सांगवान और नाम्या कपूर की भारतीय महिला टीम ने 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता था। भारतीय टीम ने गोल्ड मेडल के मुकाबले में अमेरिका को 16-4 से शिकस्त दी थी।  यह भाकर का चैम्पियनशिप में चौथा गोल्ड मेडल था।  वो एक ब्रॉन्ज मेडल भी जीतने में सफल रही हैं। जबकि यह चैंपियनशिप का 14 वर्षीय कपूर का दूसरा स्वर्ण था। वह व्यक्तिगत 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में विश्व जूनियर चैंपियन बनीं थी।

IPL2021: MI और SRH में टक्कर आज, ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

UEFA Nations League: स्पेन ने थामा इटली का अजेय अभियान

 इटली का रिकॉर्ड 37 मैचों से चला आ रहा अजेय अभियान स्पेन ने रोक दिया। फेरान टोरेस के पहले हाफ में दागे गए दो गोल से स्पेन ने यूरोपियन चैंपियन को 2-1 से शिकस्त देकर नेशंस लीग (UEFA Nations League)के फाइनल में प्रवेश कर लिया। इसके साथ ही स्पेन ने इटली के हाथों यूरो कप के सेमीफाइनल में पेनाल्टी शूटआउट में मिली हार का हिसाब भी बराबर कर लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here