लॉन्ग जम्प में भारत की शैली ने जीता रजत, महज एक सेंटीमीटर फिसला गोल्ड

0
1200

नैरोबी। World Athletics U-20 Championship: केन्या की राजधानी नैरोबी से एक बार फिर भारत के लिए अच्छी खबर आई है। यहां खेली जा रही अंडर-20 वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत की एथलीट शैली सिंह ने लंबी कूद में रजत पदक अपने नाम किया।

शैली ने 6.59 मीटर की छलांग लगाई। जबकि युरोपियन चैंपियन स्वीडन की माजा असकाग ने 6.60 मीटर की छलांग के साथ गोल्ड मैडल जीता। शैली महज एक सेंटीमीटर की दूरी से गोल्ड मैडल से चूक गईं। यह इस चैंपियनशिप में भारत का तीसरा पदक है।

इससे पहले, अंडर-20 वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत के अमित खत्री ने 10 हजार मीटर वॉकिंग रेस में रजत पदक जीता। इस प्रतियोगिता में यह भारत का दूसरा पदक था। इससे पहले भारत ने 4*400 मीटर रेस में कांस्य पदक जीता था।

अमित खत्री ने 10 हजार मीटर की यह दूरी 42 मिनट और 17.49 सेकेंड में पूरी की। जबकि इस स्पर्धा का स्वर्ण पदक कीनिया के हेरिस्टोन वान्योनी ने 42.10 84 के समय के साथ हांसिल किया। जबकि स्पेन के पॉल मेक्ग्रा ने 42ः26.11 समय में 10 हजार मीटर की दूरी तय कर कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। World Athletics U-20 Championship के इतिहास में यह पहली बार हुआ है जब भारत ने वॉकिंग स्पर्धा में दो पदक जीते हैं। अमित शुरुआत से ही बढ़त बनाए हुए थे लेकिन आखिरी के दो चक्कर में केन्या के धावक ने उन्हें पीछे कर दिया।

अमित ने कहा, ‘चूंकि यह ऊंचाई वाला स्थान है, इसलिए मेरे लिए सांस लेने में समस्या थी। यह मेरी पहली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता थी और भारत के लिए रजत पदक जीता। मैं रजत से खुश हूं, कम से कम मैं भारत की उम्मीदों को पूरा कर सका।’ यह मौजूदा प्रतियोगिता में भारत का दूसरा पदक है। इससे पहले बुधवार को भारत श्रीधर, प्रिया एच मोहन, सुमी और कपिल की भारतीय चौकड़ी ने चार गुणा 400 मीटर मिक्स्ड रिले फाइनल में सीजन बेस्ट 3:20.60 मिनट के साथ कांस्य पदक जीता था।

Rajasthan Royals का ये धुरंधर नहीं खेलेगा IPL 2021, नए खिलाड़ी ने किया रीप्लेस

खत्री ने भोपाल में जूनियर फेडरेशन कप में पुरुषों की 10 किलो मीटर पैदल चाल का खिताब जीतते हुए एक नया राष्ट्रीय रिकार्ड बनाया था। रोहतक, हरियाणा से आने वाले खत्री ने 40:40.97 सेकेंड में दौड़ पूरी की थी। इस दौरान खत्री ने अक्षदीप सिंह के मौजूदा राष्ट्रीय रिकार्ड 40:37.78 मिनट में सुधार किया और राज्य के परमदीप मोर के रिकार्ड से लगभग आधा मिनट आगे रहते हुए फिनिश लाइन तक पहुंचे थे।

World Athletics U-20 Championship: प्रिया मोहन पदक जीतने से चूकीं

प्रिया मोहन 400 मीटर रेस में प्रिया मोहन पदक जीतने से चूक गईं। वह चौथे स्थान पर रहीं। महिलाओं की 400 मीटर फाइनल में वह 52.77 सेकंड में अपनी दौड़ पूरी की। यह प्रिया का सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत समय है। इससे पहले प्रिया  4*400 मीटर मिश्रित रिले टीम को कांस्य पदक दिलाने में मदद की थी।

Ind vs Eng: रोहित शर्मा के पास कपिल देव का रिकार्ड तोड़ने का मौका 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here