World Archery Championships 2025 : दीपिका कुमारी की अगुवाई में भारत के 12 आर्चर पेश करेंगे चुनौती

437
World Archery Championships 2025 Gwangju, 12 indian archer, Deepika Kumari, full schedule, latest sports news
Advertisement

नई दिल्ली। World Archery Championships 2025 : चीन के ग्वांगझू में वर्ल्ड ऑर्चरी चैंपियनशिप 2025 शनिवार से शुरू होने जा रही है। चैंपियनशिप में ओलंपियन दीपिका कुमारी और कम्पाउंड स्पेशलिस्ट ज्योति सुरेखा वेन्नम की अगुवाई में 12 सदस्यीय दल चुनौती पेश करेगा। हर दो साल में आयोजित की जाने वाली World Archery Championships 2025 में भारत ने अब तक 15 पदक जीते हैं। जिनमें 3 स्वर्ण, 9 रजत और 3 कांस्य शामिल हैं।

खास बात यह है कि भारत ने अपने सभी तीन स्वर्ण पदक और एक कांस्य पदक पिछली बार 2023 में बर्लिन में आयोजित संस्करण में जीते थे। जहां टीम इंडिया ने ओवर ऑल अंक तालिका में पहला स्थान हासिल किया था। लिहाजा भारत पर अपने पिछले प्रदर्शन को और बेहतर बनाने का स्वाभाविक दबाव होगा।

AFC Asian Cup 2027 : भारत और सिंगापुर के दूसरे क्वालिफायर का वेन्यू तय, गोवा में भिड़ंत, AIFF का ऐलान

दीपिका कुमारी करेंगी भारतीय रिकर्व टीम की अगुवाई

दो बार वर्ल्ड चैंपियनशिप (2011 और 2015) में टीम सिल्वर मेडल जीत चुकीं ओलंपियन दीपिका कुमारी भारतीय रिकर्व टीम की कमान संभालेंगी। उनके साथ ओलंपियन धीरज बोम्मदेवरा और अंकिता भगत भी टीम का हिस्सा होंगी।युवा तीरंदाज गाथा आनंदराव खडके, जिन्होंने विनिपेग में अंडर-18 रिकर्व टीम इवेंट्स में दो टीम ब्रॉन्ज मेडल जीते थे, को भी स्क्वॉड में शामिल किया गया है।

World Archery Championships 2025 में 74 देशों और क्षेत्रों के 500 तीरंदाज विश्व खिताब के लिए मैदान में उतरेंगे। यह चैंपियनशिप 11 सितंबर को समाप्त होगी। 2025 की वर्ल्ड आर्चरी चैंपियनशिप में पुरुष और महिला वर्ग में टीम, मिक्स्ड टीम और व्यक्तिगत इवेंट्स खेले जाएंगे।

Hockey Asia Cup में आज भारत और मलेशिया के बीच घमासान, फाइनल के लिए हर हाल में जीत जरूरी

World Archery Championships 2025 के लिए भारतीय टीम

इस बार भारत के खिलाड़ी रिकर्व और कंपाउंड दोनों वर्गों में मैदान में उतरेंगे।

भारतीय टीम (विश्व रैंकिंग के साथ)

रिकर्व पुरुष

  • धीरज बोम्मदेवरा (विश्व रैंकिंग: 15)

  • नीरज चौहान (विश्व रैंकिंग: 271)

  • राहुल (विश्व रैंकिंग: 85)

रिकर्व महिला

  • अंकिता भगत (विश्व रैंकिंग: 37)

  • गाथा आनंदराव खडके (विश्व रैंकिंग: 177)

  • दीपिका कुमारी (विश्व रैंकिंग: 6)

कंपाउंड पुरुष

  • पृथमेश भालचंद्र फुगे (विश्व रैंकिंग: 16)

  • अमन सैनी (विश्व रैंकिंग: 157)

  • ऋषभ यादव (विश्व रैंकिंग: 6)

कंपाउंड महिला

  • परनीत कौर (विश्व रैंकिंग: 13)

  • प्रीतिका प्रदीप (विश्व रैंकिंग: 148)

  • ज्योति सुरेखा वेन्नम (विश्व रैंकिंग: 3)

Amit Mishra ने लिया क्रिकेट से संन्यास, IPL में तीन हैट्रिक लेने वाले इकलौते गेंदबाज

World Archery Championships 2025 का शेड्यूल (भारतीय समयानुसार)

Asian Archery Championship: कोरिया से हारी भारतीय रिकर्व टीमों ने जीते 2 रजत

6 सितंबर, शनिवार

  • कंपाउंड क्वालिफिकेशन राउंड

  • कंपाउंड टीम और मिक्स्ड टीम एलिमिनेशन
    ⏰ सुबह 5:30 बजे से

7 सितंबर, रविवार

  • कंपाउंड पुरुष व्यक्तिगत एलिमिनेशन (सुबह)

  • सभी कंपाउंड टीम और मिक्स्ड टीम के ब्रॉन्ज़ व गोल्ड मेडल मुकाबले
    ⏰ एलिमिनेशन – सुबह 5:30 बजे से
    ⏰ फाइनल – सुबह 10:30 बजे से

8 सितंबर, सोमवार

  • कंपाउंड महिला व्यक्तिगत एलिमिनेशन

  • कंपाउंड पुरुष फाइनल
    ⏰ सुबह 5:30 बजे से

9 सितंबर, मंगलवार

  • रिकर्व क्वालिफिकेशन राउंड

  • रिकर्व टीम और मिक्स्ड टीम एलिमिनेशन

  • कंपाउंड महिला फाइनल
    ⏰ सुबह 5:30 बजे से

10 सितंबर, बुधवार

Asian Archery Championship: कोरिया से हारी भारतीय रिकर्व टीमों ने जीते 2 रजत

  • रिकर्व पुरुष व्यक्तिगत एलिमिनेशन (सुबह)

  • सभी रिकर्व टीम और मिक्स्ड टीम के ब्रॉन्ज़ व गोल्ड मेडल मुकाबले
    ⏰ एलिमिनेशन – सुबह 5:30 बजे से
    ⏰ फाइनल – सुबह 10:30 बजे से

11 सितंबर, गुरुवार

  • रिकर्व पुरुष व्यक्तिगत एलिमिनेशन और फाइनल
    ⏰ सुबह 5:30 बजे से

12 सितंबर, शुक्रवार

  • रिकर्व महिला फाइनल
    ⏰ सुबह 5:30 बजे से

Share this…