नई दिल्ली। World Archery Championships 2025: भारत के पुरुष कंपाउंड तीरंदाजों ने विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप की व्यक्तिगत स्पर्धा में निराश किया। एक दिन पहले टीम स्पर्धा में ऐतिहासिक गोल्ड जीतने वाले ऋषभ यादव, अमन सैनी और पृथमेश फुगे व्यक्तिगत वर्ग में क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हो गए। उनकी इस हार के साथ ही इस वर्ग में भारत की चुनौती भी समाप्त हो गई है।
फुगे का ऐतिहासिक प्रदर्शन
भारत के 19वें वरीय खिलाड़ी पृथमेश फुगे ने World Archery Championships 2025 के प्री-क्वार्टरफ़ाइनल में तीरंदाजी जगत को चौंकाते हुए विश्व नंबर-1 और 2013 के विश्व चैंपियन नीदरलैंड्स के माइक श्लॉसर को 150-150 की परफेक्ट स्कोरिंग से मात दी। यह जीत फुगे के करियर का सबसे बड़ा पल रहा।
प्री क्वार्टर फाइनल में यादव और सैनी की जीत
ऋषभ यादव और अमन सैनी ने प्रथमेश की तर्ज पर ही प्री क्वार्टर फाइनल में शानदार प्रदर्शन किया। ऋषभ ने एस्टोनिया के रोबिन यातमा को 148-140 से हराकर क्वार्टरफ़ाइनल में जगह बनाई। वहीं, अमन सैनी ने फ्रांस के जीन फिलिप बौल्च को रोमांचक संघर्ष में 144-143 से पराजित किया और अंतिम 8 में जगह पक्की की। प्री क्वार्टर फाइनल में तीनों तीरंदाजों का प्रदर्शन देखकर उनसे पदक की उम्मीदें बढ़ गई थीं।
Women’s Hockey Asia Cup 2025: भारत ने सिंगापुर को 12-0 से रौंद कर सुपर-4 में किया प्रवेश
World Archery Championships 2025 : क्वार्टरफ़ाइनल में हार
-
ऋषभ यादव : विश्व नंबर-3 और शीर्ष वरीय फ्रांस के निकोलस गिरार्ड से 145-146 से हारकर बाहर।
-
पृथमेश फुगे : डेनमार्क के विश्व नंबर-2 मैथियास फुलर्टन से मुकाबला 148-148 की बराबरी पर रहा, लेकिन शूट-ऑफ में फुगे का स्कोर 9 रहा जबकि फुलर्टन ने 10 मारकर जीत हासिल की।
-
अमन सैनी : अमेरिका के कर्टिस ब्रॉडनैक्स ने 147-144 से हराकर उनकी चुनौती समाप्त की।