Home sports एनडीटीएल पर लगे प्रतिबंध की समीक्षा करेगी WADA

एनडीटीएल पर लगे प्रतिबंध की समीक्षा करेगी WADA

0

खेल मंत्रालय के भारी-भरकम बजट आवंटन के बाद WADA ने दिए राहत के संकेत

नई दिल्ली। विश्व डोपिंग विरोधी संस्था (WADA) द्वारा भारतीय नेशनल डोप टेस्ट लैबोरेटरी (NDTL) पर लगे प्रतिबंध हटाए जाने के संकेत मिले हैं। भारतीय खेल मंत्रालय द्वारा संस्था को डोपिंग विरोधी अभियान के लिए करीब साढ़े सात करोड़ रूपए का बजट आवंटित किए जाने के बाद वाडा ने इस बात पर सहमति जताई है कि वह एनडीटीएल पर प्रतिबंधों की समीक्षा करेगी। एनडीटीएल पर प्रतिबंध के कारण भारत में डोप टेस्ट बंद हो गए थे। और Tokyo Olympics की तैयारियों में जुटे भारतीय खिलाड़ियों के डोप टेस्ट की जांच भी विदेशी लैबों में ही हो रही थी।

IPL 2021 से हटे अश्विन, जानिए क्या कारण रहा

नए घटनाक्रम के बाद अब उम्मीद बंधी है कि WADA शीघ्र ही NDTL पर लगे प्रतिबंध को वापस ले लेगी। वाडा ने 20 अगस्त 2019 को एनडीटीएल को तकनीकी और प्रशासनिक खामियों के बाद प्रतिबंधित किया था। सूत्रों का कहना है कि वाडा एनडीटीलए की और से से किए गए सुधारों की वर्चुअली समीक्षा के लिए तैयार हो गया है। अब वाडा की ओर से एनडीटीएल का ऑडिट करवाया जाएगा। हालांकि यह कब होगा, यह तय नहीं है।

Archery World Cup: भारतीय महिला रिकर्व टीम ने जीता गोल्ड

सरकारी नियंत्रण से बाहर होगी लैब

WADA ने प्रतिबंध हटाए जाने के संकेत भले ही दिए हैं। लेकिन खेल मंत्रालय को यह भी साफ कर दिया है कि वाडा के नियमों के अनुसार एनडीटीएल लैब को अब सरकारी नियंत्रण से पूरी तरह बाहर रहना होगा। लैब को स्वतंत्र तरीके से काम करने के लिए एक जनवरी 2022 तक की मोहलत वाडा की ओर से दी गई है। वाडा सूत्रों का कहना है कि वाडा के नए नियमों के अनुसार किसी भी लैब को स्वतंत्र रहना जरूरी है। उस पर सरकारी नियंत्रण नहीं हो सकता है। यह कारण है कि सभी देशों की टेस्टिंग लैब को एक जनवरी 2022 तक स्वतंत्र हाथों में सौंपने की समय सीमा तय की गई है।

IPL 2021: जडेजा के ऑलराउंडर प्रदर्शन से RCB हुई चित, पॉइंट टेबल में टॉप पर CSK

प्रतिबंधों से मिलेगी निजात

NDTL पर लगे प्रतिबंधों को हटाने के लिए खेल मंत्रालय भी पूरी तरह सक्रिय था। यही कारण है कि वाडा विज्ञान विभाग ने एनडीटील को इस संबंध में सूचित कर दिया है। WADA के अनुसार उसकी सभी आपत्तियों का निस्तारण अभी नहीं हो पाया है लेकिन उसके विशेषज्ञों का यह निर्णय है कि वाडा एनडीटीएल का एक बार फिर वर्चुअल ऑडिट कर सकती है। इस ऑडिट की रिपोर्ट के आधार पर ही एनडीटीएल को फिर से मान्यता दिए जाने पर निर्णय होगा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version