Home sports Tokyo 2020 Tokyo Olympics: विदेशी दर्शकों के प्रवेश पर प्रतिबंध

Tokyo Olympics: विदेशी दर्शकों के प्रवेश पर प्रतिबंध

0
Tokyo Olympics To Be Organized Without Foreign Spectators Latest Sports

नई दिल्ली। कोरोना के फिर से बढ़ते मामलों के बीच जापान सरकार ने Tokyo Olympics को लेकर बड़ा फैसला किया है। जापान सरकार ने ओलंपिक्स और पैरा ओलंपिक खेलों के दौरान विदेशी दर्शकों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है।

WTT Star Contender 2021: मनिका बत्रा बाहर, शरत कमल ने किया उलटफेर

जापान की समाचार एजेंसी क्योडो की खबरों के अनुसार जापान सरकार ने Tokyo Olympics के दौरान देश में विदेशी दर्शकों को प्रवेश नहीं देने का फैसला किया है। यह फैसला जापानी नागरिकों को कोरोना से बचाने के लिए किया गया है। सरकार का कहना है कि संसार में कोरोना के नए मामलों में फिर से तेजी आई है। नए स्ट्रेन मिल रहे हैं, संक्रमण बढ़ रहा है। ऐसे में जापान के लोगों का चिंतित होना स्वाभाविक है और सरकार उनकी भावनाओं का आदर करती है। लिहाजा ऐसे समय में ओलंपिक खेलों के दौरान विदेश दर्शकों का स्वागत करना मुश्किल होगा।

ICC women T20 Ranking: शेफाली वर्मा दूसरे स्थान पर पहुंचीं

टार्च रिले के उद्धाटन में भी नहीं होंगे दर्शक

ओलंपिक खेलों से पहले निकलने वाली टार्च रिले के उद्धाघन में भी दर्शकों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। टार्च रिले का रास्ता भी सीमित किया गया है। दरअसल जापान में Tokyo Olympics के आयोजन का भारी विरोध हो रहा है। लेकिन जापान सरकार इसे निरस्त भी नहीं करना चाहती।

Vijay Hazare Trophy 2021: Prithvi Shaw की तूफानी पारी, सेमीफाइनल में मुंबई

Tokyo Olympics के लिए जापान सरकार ने पानी की तरह पैसा बहाया है। अगर खेल रद्द होते हैं तो जापान को जबर्दस्त नुकसान होना है। यही कारण है कि सरकार की कोशिश है कि कैसे भी हों ओलंपिक खेल निर्धारित समय से हो जाएं। नए शिड्यूल के अनुसार टोक्यो ओलंपिक 2 जुलाई से शुरू होंगे। इन खेलों में करीब 11 हजार खिलाड़ियों के साथ ही बड़ी संख्या में कोच, जज, प्रायोजक और मीडियाकर्मी शामिल होंगे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version