Tokyo Olympic : 148 खिलाड़ियों को लगी Corona Vaccine की पहली डोज

0
484

नई दिल्ली। टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympic) के लिए क्वालीफाई कर चुके खिलाड़ियों सहित विभिन्न खेलों के 148 खिलाड़ियों पर कोरोना वैक्सीन (Corona Vaccine) की पहली डोज लग चुकी है। इस बात की जानकारी भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) ने दी है।

Cricket : दो देशों के लिए खेलने वाले क्रिकेटर Boyd-Rankin ने क्रिकेट को कहा अलविदा 

17 खिलाड़ियों को दोनों टीके लगे 

IOA अध्यक्ष नरिंदर बत्रा ने कहा कि इन 148 खिलाड़ियों में से 17 खिलाड़ी ऐसे हैं, जिन्हें दोनों टीके लगा दिए गए हैं जबकि 131 खिलाड़ियों को अभी पहला टीका लगा है। इन 148 खिलाड़ियों में वे खिलाड़ी भी शामिल हैं जो 23 जुलाई से शुरू होने वाले टोक्यो ओलंपिक खेलों में जगह बना सकते हैं।

Cricket : 45 साल के Darren Stevens ने रचा इतिहास

24 अगस्त से शुरू होंगे टोक्यो पैरालंपिक खेल

इसके अलावा टोक्यो पैरालंपिक खेलों में भाग लेने वाले 13 खिलाड़ियों को भी कोरोना का पहला टीका लगाया जा चुका है। साथ ही दो खिलाड़ियों को दोनों टीके लगाये जा चुके हैं। टोक्यो पैरालंपिक खेल 24 अगस्त से शुरू होंगे। इस तरह से 20 मई तक 163 खिलाड़ियों (पैरालंपिक सहित) ने कम से कम पहला टीका लगवा दिया है।

Badminton: पलक-पारुल की जोड़ी ने Tokyo Olympic के लिए किया क्वालीफाई

87 अधिकारियों ने लगा कोरोना का पहला टीका

बत्रा ने टोक्यो जाने वाले खिलाड़ियों और अधिकारियों के टीकाकरण की स्थिति की जानकारी देते हुए बताया कि 20 मई तक 87 अधिकारियों ने कोरोना का पहला टीका लगा दिया है जबकि 23 अधिकारियों पर दोनों टीके लग गए हैं।

निशानेबाजों को क्रोएशिया में ही लगाया जाएगा टीका

अब तक भारत के 90 खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलों में टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympic) के लिए क्वालीफाई किया है। टोक्यो खेलों को कोरोना महामारी की वजह से एक साल के लिए स्थगित कर दिया गया था। इस बीच भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ (NRAI) ने बताया कि ओलंपिक में भाग लेने वाले निशानेबाजों को क्रोएशिया में ही टीका लगाया जाएगा क्योंकि उन्हें वहीं से टोक्यो जाना है। भारतीय निशानेबाज अभी क्रोएशिया में प्रैक्टिस कर रहे हैं।

तलवारबाज भवानी देवी इटली में कर रहीं प्रैक्टिस

इनमें से कुछ पर भारत से रवाना होने से पहले ही पहला टीका लगा दिया गया था और उन पर दूसरा टीका क्रोएशिया में लगाया जाएगा। तलवारबाज भवानी देवी अभी इटली में प्रैक्टिस कर रही हैं और उन्हें वहीं पहला टीका लगाया गया जबकि भारोत्तोलक मीराबाई चानू को अमेरिका में पहला टीका लगाया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here