सीको हाशिमोतो को Tokyo Olympics आयोजन समिति की कमान

0
896
seiko hashimoto appointed as Tokyo olympic committee president latest sports news in hindi

Yoshiro Mori की जगह लेंगी Seiko Hashimoto 

टोक्यो। Tokyo Olympics  आयोजन समिति की कमान अब Seiko Hashimoto (सीको हाशिमोतो) संभालेंगी। विंटर और समर ओलंपिक में सबसे ज्यादा बार भाग लेने का रिकॉर्ड बनाने वाली सीको हाशिमोतो को गुरुवार को टोक्यो ओलंपिक आयोजन समित की नई अध्यक्ष बनाया गया है।  Seiko Hashimoto ने 4 बार विंटर और 3 बार समर ओलंपिक में भाग लिया है। अब Tokyo Olympics आयोजन समिति की अध्यक्ष बनने के साथ ही उन्होंने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। क्योंकि जापान में शीर्ष पदों पर महिलाओं की संख्या आज भी कम ही है।

Yoshiro Mori की जगह लेंगी Seiko Hashimoto 

Tokyo Olympics  आयोजन समिति के पुरुष प्रधान कार्यकारी बोर्ड की बैठक हुई। इसके बाद 56 वर्षीय हाशिमोतो को आयोजन समिति का अध्यक्ष चुना गया। वह 83 वर्षीय योशिरो मोरी की जगह लेंगी।

महिलाओं पर टिप्पणी करने के बाद Yoshiro Mori को देना पड़ा था इस्तीफा 

पूर्व प्रधानमंत्री और Tokyo Olympics आयोजन समिति के अध्यक्ष Yoshiro Mori ने समिति की बैठक में महिलाओं के बारे टिप्पणी की थी। मोरी ने कहा था कि महिलाएं बहुत अधिक बातें करती हैं। उस बैठक में महिलाएं भी मौजूद थीं। उनके इस बयान का सभी जगह विरोध हुआ था। विरोध के चलते मोरी को पिछले सप्ताह अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा था। Seiko Hashimoto  प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा की कैबिनेट में ओलंपिक मंत्री हैं। साथ ही लैंगिक समानता और महिला सशक्तिकरण से जुड़ा विभाग भी उनके पास हैं।

Seiko Hashimoto का विंटर और समर ओलंपिक में रिकॉर्ड

Seiko Hashimoto ने विंटर और समर ओलंपिक में सबसे ज्यादा बार भाग लेने का रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने तीन समर ओलंपिक (1988, 1992 और 1996) तथा चार विंटर ओलंपिक (1984, 1988, 1992 और 1994) में भाग  लिया था। उन्होंने 1992 में स्पीडस्केटिंग में 1500 मीटर में ब्रोन्ज पदक जीता था। यह ओलंपिक में उनका एकमात्र मेडल है।

Seiko Hashimoto का Tokyo Olympics  से अनूठा रिश्ता

Tokyo Olympics  आयोजन समिति की नई अध्यक्ष Seiko Hashimoto का टोक्यो ओलंपिक से अनूठा रिश्ता है। हाशिमोतो का जन्म टोक्यो ओलंपिक 1964 के उद्घाटन समारोह से पांच दिन पहले उत्तरी जापान के होकाइदो में हुआ था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here