Corona का असर : सैर-सपाटे पर Olympic नहीं जा सकेंगे संघ पदाधिकारी

0
521

नई दिल्ली। इस बार ओलंपिक (Olympic) में खेल संघों के पदाधिकारी सैर-सपाटे पर नहीं जा सकेंगे। आयोजन समिति की गुजारिश के बाद भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) ने खेल संघों के पदाधिकारियों के टोक्यो में प्रवेश को सीमित कर दिया है।

French Open 2021: ज्वेरेव ने रूस के सेफुलिन को हराकर तीसरे दौरे में की एंट्री 

Corona के कारण लिया यह फैसला 

IOA ने साफ कर दिया है कि इस बार कोरोना (Corona) के चलते बनी विशेष परिस्थतियों को ध्यान में रखते हुए सिर्फ एक प्रतिनिधि को ही जाने की अनुमति होगी। लंदन, रियो ओलंपिक और जकार्ता एशियाई खेलों की तरह इस बार खेल संघों, IOA और खेल मंत्रालय के पदाधिकारियों और अधिकारियों की भीड़ टोक्यो में नजर नहीं आएगी।

ICC ODI Rankings : विराट दूसरे स्थान पर कायम, चमीरा को हुआ जबरदस्त फायदा

टोक्यो आने वाले व्यक्ति को देनी होगी अपनी गतिविधियों की जानकारी 

आयोजन समिति ने IOA को स्पष्ट किया है कि ओलंपिक के दौरान जरूरी और संचालन करने वाले स्टाफ को प्रवेश की इजाजत होगी। जो भी व्यक्ति टोक्यो जाएगा उसे चार सप्ताह पहले अपनी गतिविधियों की जानकारी देनी होगी। पब्लिक ट्रांसपोर्ट के प्रयोग की भी अनुमति नहीं होगी। शॉपिंग पर पाबंदी और रेस्टोरेंट में प्रवेश निषेध होगा। कोरोना संक्रमित पाए जाने की स्थिति में अपने खर्च पर 14 दिन क्वारैंटाइन में रहना होगा।

IPL 2021 फेज-2 नहीं खेलने वाले विदेशी खिलाड़ियों की कटेगी सैलरी !!

अब तक 12 खेल संघों के खिलाड़ी कर चुके हैं क्वालिफाई 

साथ ही आयोजकों की ओर से तय होटल में रहने की अनुमति होगी। अब तक 12 खेल संघों के खिलाड़ी ओलंपिक के लिए क्वालिफाई कर चुके हैं। बैडमिंटन, वेटलिफ्टिंग और जूडो के अलावा कुछ अन्य खेलों के खिलाड़ियों के क्वालिफिकेशन की घोषणा होनी बाकी है।

खेल मंत्रालय का दल भी होगा छोटा 

ओलंपिक (Olympic) में खेल मंत्रालय का दल भी काफी छोटा होगा। अब तक खेल मंत्री किरेन रिजिजू के जाने की प्लानिंग है। वैसे खेलों में खेल मंत्री अपनी पत्नी को भी ले जाते हैं, लेकिन सूत्र बताते हैं कि खेल मंत्री टोक्यो अकेले जा रहे हैं। अब तक खेल सचिव के जाने का भी कोई कार्यक्रम नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here