Home sports Tokyo 2020 Corona का असर : मीरा को टोक्यो में ओलंपिक की तैयारियों से...

Corona का असर : मीरा को टोक्यो में ओलंपिक की तैयारियों से रोका

0

नई दिल्ली। जापान में कोरोना (Corona) महामारी की चौथी लहर चल रही है। जिसकी वजह से जापान ने भारत की ओलंपिक की तैयारियों को बड़ा झटका दिया है। मेडल की प्रबल की दावेदार मीराबाई चानू और अन्य वेटलिफ्टरों की टोक्यो स्थित निप्पॉन स्पोर्ट्स साइंस यूनिवर्सिटी (NSSU) में तैयारियों पर रोक लगा दी गई है। जापान में कोरोना (Corona)के बढ़ते मामलों को देखते हुए वहां के प्रशासन ने यह कड़ा फैसला लिया है।

ICC ODI Ranking : बांग्लादेश के गेंदबाजों को फायदा, जसप्रीत बुमराह को हुआ नुकसान

भारतीय वेटलिफ्टरों की तैयारियों को झटका

मीराबाई और अन्य वेटलिफ्टरों को ओलंपिक की तैयारियों के लिए 20 जून को टोक्यो रवाना होना था। तीरंदाजी सहित कुछ अन्य खेलों के खिलाडिय़ों को भी ओलंपिक से पहले टोक्यो में तैयारियां करनी हैं। अब इनकी तैयारियों पर तलवार लटक गई है।

यदि Tokyo Olympic खेल कैंसिल हुए तो जापान को होगा इतना आर्थिक नुकसान

भारतीय दूतावास ने किया था तैयारियों का इंतजाम

साई और जापान स्थित भारतीय दूतावास ने मिलकर वेटलिफ्टरों और तीरंदाजों की ओलंपिक से पहले टोक्यो में तैयारियों का समझौता कराया था। अब तक NSSU वेटलिफ्टरों की तैयारियों के लिए पूरी तरह तैयार था। योकाहामा सिटी में उनकी तैयारियों की व्यवस्था की गई थी, लेकिन अचानक NSSU पलट गई। और उसने कोरोना का हवाला देते हुए मीराबाई को तैयारियों की अनुमति देने से इनकार कर दिया। मीरा इस समय सेंट लुई (अमेरिका) में तैयारियां कर रही हैं। उनका वहीं से टोक्यो जाने का कार्यक्रम था।

यदि Tokyo Olympic खेल कैंसिल हुए तो जापान को होगा इतना आर्थिक नुकसान

NSSU को मनाने की कोशिश
हालांकि साई और इंडियन वेटलिफ्टिंग फेडरेशन कोशिश में हैं कि किसी तरह NSSU मान जाए, लेकिन इसकी संभावनाएं कम नजर आ रही हैं।यदि NSSU तैयारियों के लिए नहीं मानता हैं, तो मीरा को जापान के पास स्थित किसी देश में तैयारियों के लिए भेजा जाएगा। साई कोशिश में है किसी तरह तीरंदाजों की टोक्यो में तैयारियों को बचाया जाए। तीरंदाजों को 5 जुलाई को टोक्यो के लिए रवाना होना है। आयोजकों ने पहले ही ऐलान कर दिया है कि खेल गांव में पांच दिन पहले ही एंट्री दी जाएगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version