Tokyo Olympics कार्यकारी बोर्ड में महिलाओं का बोलबाला

0
790
Women dominate the Tokyo Olympics Executive Board

टोक्यो। Tokyo Olympics आयोजकों ने लैंगिक समानता के लिए ठोस कदम उठाया है। Tokyo Olympics कार्यकारी बोर्ड में 12 और महिलाओं को शामिल किया गया। 45 सदस्यीय इस बोर्ड में अब महिलाओं की संख्या बढ़कर 19 हो गई है। यानी बोर्ड में महिलाओं का प्रतिशत 42 हो गया है। इस समिति में महिलाओं को शामिल करने के लिए बोर्ड में सदस्यों की संख्या को 35 से बढ़ाकर 45 कर दी गई है। वहीं कुछ सदस्यों को इस्तीफा भी देना पड़ा।

Boxam Elite Tournament : हुसामुद्दीन और मनीष कौशिक अगले दौर में

Tokyo Olympics कार्यकारी बोर्ड की बैठक के बाद इस कदम की घोषणा मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) तोशीरो मुतो ने की। नए सदस्यों के नामों की घोषणा बुधवार को होने की उम्मीद है।

World TT Contender : फाइनल दौर में Manika Batra और श्रीजा अकुला

अध्यक्ष सीको हाशिमोतो ने की पहल 

Tokyo Olympics आयोजन समिति की नई अध्यक्ष सीको हाशिमोतो की पहल पर यह परिवर्तन किए गए हैं। पिछले महीने 83 साल के पूर्व अध्यक्ष योशिरो मोरी के इस्तीफे के बाद हाशिमोतो अध्यक्ष नियुक्त हुई हैं। हाशिमोतो ने बोर्ड की बैठक की शुरुआत में कहा, “लैंगिक समानता को बढ़ावा देने के मामले में हमारा मानना है कि आयोजन समिति में विश्वास बहाल करने के लिए तेजी से काम कर ठोस परिणाम देना होगा।”

Hockey: जर्मनी ने भारतीय पुरुष टीम को ड्रॉ पर रोका

इस वजह से हुआ बदलाव

Tokyo Olympics आयोजन समिति के पूर्व अध्यक्ष योशिरो मोरी ने महिलाओं के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। योशिरो मोरी ने समिति की बैठक में कहा था कि महिलाएं मीटिंग में बहुत ज्यादा बातें करती है। उस बैठक में महिलाएं भी मौजूद थी। उनके इस बयान का काफी विरोध हुआ था। विरोध के चलते उन्हें अपने पद से इस्तीफ देना पड़ा था।

23 जुलाई से शुरू होंगे Tokyo Olympics

उल्लेखनीय है कि 2020 में कोरोना वायरस महामारी के कारण ओलंपिक खेलों का आयोजन स्थगित करना पड़ा था। ऐसे में अब 2021 में खेलों का आयोजन होना है। 23 जुलाई से 8 अगस्त के बीच अब ओलंपिक खेल आयोजित होंगे। ओलंपिक समिति और टोक्यो ओलंपिक आयोजकों का कहना है कि अब खेल अपने समय पर आयोजित किए जाएंगे, क्योंकि टोक्यो में सारी तैयारियां पिछले साल ही पूरी हो चुकी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here