Tokyo Olympics : किसी महिला को मिल सकती है कमान

0
668
Tokyo Olympics will a women replace Yoshiro Mori Latest Sports News in Hindi

नई दिल्ली। Tokyo Olympics आयोजन समिति अध्यक्ष Yoshiro Mori के इस्तीफा देने के बाद अब उनकी जगह पर नए अध्यक्ष के नाम की घोषणा जल्द हो सकती है। इस पद के लिए महिलाओं के नाम पर चर्चा हो रही है। क्योंकि महिलाओं के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद विवादों में घिरे Tokyo Olympics और पैरालिंपिक कमेटी के अध्यक्ष Yoshiro Mori को अपने पद से त्याग पत्र देना पड़ा था।

India vs England: भारत ने इंग्लैंड को 317 रनों से हराया

Tokyo Olympics शुरू होने में 5 माह का समय शेष 

हालांकि इस बारे में अभी कोई अंतिम फैसला नहीं किया गया है। लेकिन इतना तय है कि अध्यक्ष पद पर नई नियुक्ति जल्दी ही की जाएगी क्योंकि Tokyo Olympics शुरू होने में अब महज 5 महीने का समय शेष है। ऐसे में तैयारियों में कोई व्यवधान नहीं आए इसलिए समिति अध्यक्ष पद को शीघ्र भरने की कोशिश की जा रही है। Yoshiro Mori ने अपने पद से इस्तीफा देने के बाद उन्होंने अपने उत्तराधिकारी के रूप में पिछले सप्ताह साबुरो कवाबुची नाम सुझाया था। लेकिन उनके खिलाफ सोशल मीडिया और सार्वजनिक रूप से होने विरोध होने से उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया। अब कुछ मीडिया रिपोर्टों में दावा किया गया कि 63 साल की यासुहिरो यामाशिता इस पद के दावेदार है।

Yoshiro Mori इसलिए देना पड़ा था त्याग पत्र

जापानी ओलिंपिक समिति के निदेशक मंडल की बैठक में Tokyo Olympics और पैरालिंपिक कमेटी के पूर्व अध्यक्ष Yoshiro Mori ने कहा था कि बैठक में महिलाएं बहुत बातें करती हैं। उनके इस बयान के बाद जापान में विवाद बढ़ता चला गया और मोरी विवाद में फंसते चले गए। क्योंकि उस बैठक में निदेशक मंडल के 25 सदस्यों में से 5 महिलाएं भी मौजूद थी। इसलिए उन्हें इस्तीफा देना पड़ा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here