Tokyo Olympics: तेजिंदर ने शॉटपुट में किया क्वॉलिफाई

1252
Advertisement

नई दिल्ली। गोला फेंक (Shot put) खिलाड़ी तेजिंदर सिंह तूर ने इंडियन ग्रां प्री चार में सोमवार को राष्ट्रीय रिकॉर्ड के साथ टोक्यो ओलंपिक के लिए (Tokyo Olympics) क्वॉलिफाई किया। इस दौरान चार गुणा 100 मीटर की रिले टीम और फर्राटा धाविका दुती चंद ने भी नए राष्ट्रीय रिकॉर्ड स्थापित किए। तूर ने 21.49 मीटर की दूरी के साथ ओलंपिक क्वालीफिकेशन हासिल किया और अपने राष्ट्रीय रिकॉर्ड में सुधार किया। गोला फेंक में ओलंपिक क्वालीफाई करने के लिए 21.10 मीटर दूरी को मानक रखा गया है। इस खेल का पिछला भारतीय रिकॉर्ड भी तूर के नाम ही था, जिन्होंने 2019 में 20.92 मीटर की दूरी तय की थी।

SAvs WI : दक्षिण अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को मात देकर जीती सीरीज

महिला रिले टीम हासिल नहीं कर सकी क्वॉलीफिकेशन

वहीं महिला रिले टीम नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाने के बाद भी टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympics) क्वॉलीफिकेशन मानक को हासिल नहीं कर सकी। हिमा दास, दुती चंद, एस धनलक्ष्मी और अर्चना सुसींद्रन ने 43.37 सेकेंड के साथ भारत ‘बी’ (48.02 सेकंड) टीम को पीछे छोड़ते हुए दौड़ अपने नाम की।

IND vs NZ: WTC Final के पांचवे दिन ऐसा रहेगा मौसम का हाल

तीसरे नंबर पर रही मालदीव की टीम 

मालदीव (50.74 सेकंड) की टीम तीसरे स्थान पर रही। इससे पहले यह रिकॉर्ड मर्लिन के जोसेफ, एच एम ज्योति, सरबनी नंदा और दुती की चौकड़ी के नाम था, जिन्होंने 2016 में अल्माटी में 43.42 सेकंड का समय लिया था। टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympics) के लिए क्वालीफाई करने के लिए भारतीय टीम को 43.05 सेकंड से कम समय में रेस पूरी करनी थी।

Euro Cup 2020: नॉकआउट में पहुंची ऑस्ट्रिया, यूक्रेन को दी 1-0 से मात

धाविका दुती ने अपने राष्ट्रीय रिकॉर्ड में किया सुधार

महिलाओं के चक्का फेंक में कमलप्रीत कौर ने अपने पिछले राष्ट्रीय रिकॉर्ड में सुधार करते हुए 66.59 मीटर की दूरी तय की। उनका प्रदर्शन हालांकि राष्ट्रीय रिकॉर्ड की श्रेणी में नहीं आएगा क्योंकि अपने वर्ग में वह इकलौती प्रतिस्पर्धी थी। फर्राटा धाविका दुती ने महिलाओं के 100 मीटर स्पर्धा में 11.17 सेकंड के साथ अपने राष्ट्रीय रिकॉर्ड में सुधार किया। वह हालांकि ओलंपिक के लिए क्वालीफाई नहीं कर सकीं जिसके लिए मानक 11.15 सेकंड था। दुती का पिछला राष्ट्रीय रिकार्ड 11.21 सेकंड का था।

Share this…

Leave a ReplyCancel reply