आखिर Yoshiro Mori को देना पड़ा इस्तीफा

0
836
Tokyo Olympics 2020 president Yoshiro Mori to resign following sexist remarks Latest Sports News In Hindi

Tokyo Olympics कमेटी के अध्यक्ष Yoshiro Mori को देना पड़ा त्याग पत्र

नई दिल्ली। महिलाओं के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद विवादों में घिरे Tokyo Olympics और पैरालिंपिक कमेटी के अध्यक्ष Yoshiro Mori को अपने पद से त्याग पत्र देना पड़ा। उनके त्याग पत्र की पुष्टि क्योदो न्यूज ने अपने विशेष सूत्रों के हवाले से की है।

हाल ही में हुई जापानी ओलिंपिक समिति के निदेशक मंडल की बैठक में Tokyo Olympics और पैरालिंपिक कमेटी के अध्यक्ष Yoshiro Mori ने कहा था कि बैठक में महिलाएं बहुत बातें करती हैं। उनके इस बयान के बाद जापान में विवाद बढ़ता चला गया और मोरी विवाद में फंसते चले गए। क्योंकि उस बैठक में निदेशक मंडल के 25 सदस्यों में से 5 महिलाएं भी मौजूद थी।

Vijay Hazare Trophy 2021 नहीं खेलेंगे T. Natarajan

मांगी थी माफी, इस्तीफे से किया था इनकार

Yoshiro Mori के बयान की देश और विदेश में कड़ी आलोचना की हुई। इसके बाद विवाद में घिरे मोरी ने माफी भी मांग ली थी लेकिन अपने पद से इस्तीफा देने से इनकार कर दिया था। उन्होंने कहा था कि मेरा बयान खेल भावना के विपरीत है। इसलिए मैं माफी मांगता हूं और इसे वापस लेता हूं। साथ ही उन्होंने कहा था कि मै इसके लिए अपने पद से इस्तीफा नहीं दूंगा, क्योंकि मैंने सात साल तक बहुत मेहनत की है।

Italian Football Cup 2021: फाइनल में युवेंटस और अटलांटा में टक्कर

इसके बाद इंटरनेशनल ओलिंपिक एसोसिएशन इस साल 23 जुलाई से होने वाले Tokyo Olympics और पैराओलिंपिक खेलों को सम्पन्न कराने की चुनौती देखते हुए विवाद से बचना चाहता था। इसलिए एसोसिएशन ने भी कहा था कि संघ इस मामले में मोरी से इस्तीफा नहीं मांगेगा।

Australian Open 2021: भारत का ख़राब प्रदर्शन, दिविज और अंकिता हारे

ओलिंपिक और पैरालिंपक सम्पन्न करवाना चुनौती

कोविड-19 के चलते एक साल देरी से 24 जुलाई से 9 अगस्त के बीच Tokyo Olympics होगा। इस विवाद से पहले Yoshiro Mori ने टोक्यो ओलिंपिक और पैरालिंपिक कमेटी के अध्यक्ष के तौर पर इंटरनेशनल ओलिंपिक कमेटी को भरोसा दिलाया था, कि इस साल हर हाल में ओलिंपिक का आयोजन होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here