Olympics शुरू होने से 2 सप्ताह पहले टोक्यो में आपातकाल घोषित

0
965

नई दिल्ली। टोक्यो में ओलंपिक (Olympics) खेलों के शुरू होने से दो हफ्ते पहले गुरुवार को आपातकाल का ऐलान कर दिया। जापान की सरकार ने कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए ये निर्णय किया है। 23 जुलाई से टोक्यो ओलंपिक (Olympics) का आगाज होना है। जापान की राजधानी टोक्यों में लगातार कोराना वायरस का संक्रमण बढ़ रहा है। कोरोना के अधिक खतरनाक डेल्टा वेरिएंट के प्रसार ने अधिकारियों की चिंता बढ़ा दी है।

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले पाकिस्तान के Harris Sohail टीम से बाहर

टोक्यो में 22 अगस्त तक लागू रहेगा आपातकाल 

कोरोना के बढ़ते मामलों की वजह से 10 हजार लोकल दर्शकों के Olympics वेन्यू में जाने की योजना के पटरी से उतरने का खतरा है। यदि ऐसा होता है टोक्यो 2020 बिना दर्शकों के खेले जाने वाले पहले Olympics होंगे। प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा ने कहा कि जो आपातकालीन उपाय किए गए हैं, वो दुनिया के अन्य हिस्सों में देखे गए लॉकडाउन की तुलना में काफी कमजोर हें। उन्होंने कहा कि टोक्यो में 22 अगस्त तक आपातकाल लागू रहेगा। कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए विशेषज्ञों के साथ हुई बैठक में सरकारी अधिकारियों ने आगामी सोमवार से लेकर 22 अगस्त तक इमरजेंसी लागू करने का प्रस्ताव रखा गया था।

WI vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए वेस्टइंडीज टीम का ऐलान

एक साल देरी हो रहा है Olympics का आयोजन 

दर्शकों की मैदान पर जाने की अनुमति दी जाए या नहीं इस मामले पर को आोयजकों और प्रमुख पार्टियों के बीच पांचवें चरण की बातचीत होगी। जिस पर औपचारिक रूप से निर्णय लिया जाएगा। ओलंपिक का आयोजन पहले से ही देरी से हो रहा है। इन खेलों का आयोजन बीते साल 2020 में होना था लेकिन कोरोनावायरस वैश्विक महामारी के चलते इन्हें टाल दिया गया था।

Sri Lanka team की फ्लाइट का ईंधन खत्म, भारत में हुई इमरेंसी लैंडिंग

बुधवार को फूटा था कोरोना बम 

गौरतलब है कि बुधवार को टोक्यो में कोरोना वायरस के 920 नए मामले दर्ज किए गए थे। मई महीने के बाद एक दिन में पाए गए मामलों का नया रिकॉर्ड है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here