Home sports Devendra Jhajharia सहित ये खिलाड़ी राष्ट्रीय खेल पुरस्कार चयन समिति में शामिल 

Devendra Jhajharia सहित ये खिलाड़ी राष्ट्रीय खेल पुरस्कार चयन समिति में शामिल 

0

नई दिल्ली। पैरालंपिक के तीन बार के पदक विजेता भाला फेंक खिलाड़ी देवेंद्र झाझरिया (Devendra Jhajharia) को इस साल राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों की चयन समिति में शामिल किया गया है। उनके अलावा पूर्व क्रिकेटर वेंकटेश प्रसाद और पूर्व विश्व चैंपियन मुक्केबाज एल सरिता देवी को समिति में लिया गया है। उच्चतम न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति मुकुंदकम शर्मा चयन समिति के अध्यक्ष होंगे। जिसमें पूर्व निशानेबाज अंजलि भागवत और महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान अंजुम चोपड़ा को भी शामिल किया गया है। खेल मंत्रालय के एक सर्कुलर में यह जानकारी दी गई।

SL vs SA ODI Series: श्रीलंका ने साउथ अफ्रीका को दी मात, वनडे सीरीज पर किया कब्जा

कुछ दिनों में होगी चयन समिति की बैठक

Devendra Jhajharia ने हाल में संपन्न टोक्यो पैरालंपिक खेलों में सिल्वर मेडल जीता जबकि इससे पहले वह 2004 और 2016 में गोल्ड मेडल जीत चुके हैं। समिति अगले कुछ दिन में बैठक करके विजेताओं का फैसला करेगी। इस साल पुरस्कारों में देरी हुई क्योंकि सरकार ने ओलंपिक और पैरालंपिक दोनों खेलों में भारत के प्रदर्शन का इंतजार करने का फैसला किया। भारत ने दोनों खेलों में अभूतपूर्व नतीजे हासिल करते हुए अपना अब तक का बेस्ट प्रदर्शन किया। भारत ने टोक्यो ओलंपिक में सात पदक जीते जबकि टोक्यो पैरालंपिक में पांच स्वर्ण सहित 19 पदक हासिल किए।

अब राजस्थान में होगा Rural olympics, सरकार ने किया ऐप लॉन्च

खेलरत्न और अर्जुन पुरस्कार के लिए खिलाड़िया का  करेंगे चयन 

जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा स्वर्ण पदक के साथ ओलंपिक के सबसे बड़े स्टार रहे। उन्होंने खेलों की एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भारत का पहला पदक और 13 साल में भारत को पहला स्वर्ण पदक दिलाया। खेलों के क्षेत्र के सबसे बड़े सम्मान को इस साल से राजीव गांधी खेल रत्न की जगह ध्यानचंद खेल रत्न के नाम से जाना जाएगा। खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार भी दिए जाते हैं।

Cristiano Ronaldoके बिना भी जीती पुर्तगाल की टीम ने अजरबैजान को दी शिकस्त

खेलरत्न विजेता को 25 तो अर्जुन पुरस्कार विजेता को मिलेंगे 15 लाख रुपए 

खेल रत्न पुरस्कार विजेता को 25 लाख रुपये की इनामी राशि जबकि अर्जुन पुरस्कार विजेता को 15 लाख रुपये की इनामी राशि दी जाएगी। कोचों को द्रोणाचार्य पुरस्कार दिए जाते हैं। इन वार्षिक पुरस्कारों के दौरान लाइफटाइम अचीवेंट पुरस्कार, राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार और मौलान अबुल कलाम आजाद ट्रॉफी भी दी जाएगी। चयन समिति में हॉकी कोच बलदेव सिंह, भारतीय खेल प्राधिकरण के महानिदेशक संदीप प्रधान और वरिष्ठ पत्रकार विजय लोकपल्ली और विक्रांत गुप्ता भी शामिल हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version