WTA FINALS: महिलाओं का साल का आखिरी टेनिस टूर्नामेंट का आगाज आज से

0
313

नई दिल्ली। महिलाओं के साल के आखिरी टेनिस टूर्नामेंट डब्ल्यूटीए फाइनल्स (WTA FINALS) का आगाजा आज यानी बुधवार से होगा। इस टूर्नामेंट में बीस साल 170 दिन की इगा स्वितेक सबसे युवा खिलाड़ी होंगी। वहीं लगातार पांचवीं बार खेलने जा रहीं चेक गणराज्य की 29 साल 241 दिन की कैरोलिना प्लिस्कोवा सबसे उम्रदराज और अनुभवी खिलाड़ी होंगी।

जानिए, Glen Maxwell ने पाकिस्तान दौरे पर जाने से क्यों किया मना

इन आठ खिलाड़ियों में होगी टक्कर 

टॉपर आठ खिलाड़ी इस प्रतिष्ठित WTA FINALS चैंपियनशिप को जीतने के लिए चुनौती पेश करेंगी। इन्हें दो ग्रुपों में बांटा गया है। इनमें छह (पाउला बडोसा, एनेत कोंटावित, अर्याना सबालेंका, इगा, बारबोरा, मारिया सकारी ) पहली बार इस चैंपियनशिप में खेलेंगी। वहीं चौथी बार खेलने जा स्पेन की गर्बाइने मुगुरूजा तीसरी बार खिताब जीतने की कोशिश करेंगी। गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया की एशले बार्टी और जापान की नाओमी ओसाका ने नहीं खेलने का फैसला किया है।

ICC : Asif Ali अक्टूबर महीने के बेस्ट खिलाड़ी पुरस्कार के लिए चुने गए, इन दिग्गजों को पछाड़ा

क्रेजसिकोवा सिंगल और युगल दोनों वर्गों के लिए खेलेंगी 

चेक गणराज्य की बारबोरा क्रेजसिकोवा ने सिंगल और युगल दोनों वर्गों के लिए क्वालिफाई किया है। पिछले पांच सालों में यह पहला अवसर है जब कोई खिलाड़ी दोनों वर्गों में खेलेंगी। इससे पहले 2016 में प्लिस्कोवा ने यह उपलब्धि हासिल की थी।

Lindores Abbey Blitz Chess Tournament : भारत के अर्जुन ने तीसरा स्थान हासिल किया

मुगुरूजा और पाउला भी खेलेंगी

पिछले 20 वर्षों में पहली बार स्पेन की दो खिलाड़ी मुगुरूजा और पाउला चुनौती खेलेंगी। इससे पहले 2001 में अरांक्सा सांचेज और कोंचिता मार्टिनेज ने क्वालिफाई किया था। यह दोनों मौजूदा समय में मुगुरूजा की कोच हैं।

IPL 2022 के लिए RCB के मुख्य कोच बने संजय बांगर, अब कप्तान भी बदला जाएगा 

ग्रुप ए: आर्यना सबालेंका, मारिया सकारी, इगा स्वितेक,  पाउला बडोसा
ग्रुप बी: बारबोरा क्रेजसिकोवा, कैरोलिना प्लिसकोवा, गर्बाइने मुगुरूजा, एनेट कोंटावित

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here