Home sports Tennis US Open 2024: वर्ल्ड नंबर-1 जैनिक सिनर ने जीता यूएस ओपन, बने...

US Open 2024: वर्ल्ड नंबर-1 जैनिक सिनर ने जीता यूएस ओपन, बने पहले इतालवी चैंपियन

0
World No. 1 Jannik Sinner won US Open 2024, became the first Italian champion

नई दिल्ली। US Open 2024 : वर्ल्ड नंबर 1 इटली के जैनिक सिनर (Jannik Sinner) ने US Open 2024 के मेंस सिंगल्स का खिताब अपने नाम कर लिया है। साल के आखिरी ग्रैंड स्लैम को जीतकर सिनर ने इतिहास रचा है। अब वे इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट को जीतने वाले इटली के पहले पुरुष टेनिस प्लेयर बन गए हैं। फाइनल में सिनर ने अमेरिका के 26 वर्षीय टेलर फ्रिट्ज (Taylor Fritz) को 2 घंटे 16 मिनट तक चले मुकाबले में 6-3, 6-4, 7-5 से करारी शिकस्त दी।

23 साल के सिनर ओवरऑल यूएस ओपन जीतने वाले इटली के दूसरे टेनिस स्टार बने हैं। इससे पहले यह उपलब्धि महिला वर्ग में फ्लाविया पैनेटा (Flavia Pennetta) ने हासिल की थी। उन्होंने 2015 में यूएस ओपन के महिला सिंगल्स फाइनल में रॉबर्टा विंसी (Roberta Vinci) को हराया था।

US Open : एरिना सबालेंका बनीं वीमेंस सिंगल्स की नई चैंपियन, चौथा ग्रैंडस्लैम जीता

सिनर ने जीता दूसरा ग्रैंड स्लैम

इस हार के साथ ही वर्ल्ड नंबर 12 टेलर फ्रिट्ज का US Open 2024 जीतने का सपना टूट गया है। दरअसल, 2016 से ग्रैंड स्लैम खेल रहे टेलर पहली बार फाइनल में पहुंचे थे। उनके पास अपना पहला ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने का सुनहरा मौका था, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। यदि वो फाइनल जीतते तो 2003 के बाद यूएस ओपन जीतने वाले पहले अमेरिकी पुरुष टेनिस स्टार बनते। दूसरी ओर इतालवी टेनिस स्टार जैनिक सिनर का यह दूसरा ग्रैंड स्लैम खिताब है। उन्होंने इसी साल का पहला यानी ऑस्ट्रेलियन ओपन 2024 खिताब जीता था। इस ग्रैंड स्लैम के फाइनल में सिनर ने रूस के डेनिल मेदवेदेव (Daniil Medvedev) को 3-6, 3-6, 6-4, 6-4, 6-3 से शिकस्त दी थी.

टेलर को हरा एकतरफा अंदाज में जीता फाइनल

US Open 2024 के इस फाइनल मुकाबले में शुरुआत से ही सिनर हावी रहे। उन्होंने पहला सेट 6-3 के अंतर से आसानी से जीत लिया था। इसके बाद दूसरे सेट में टेलर ने वापसी करने के लिए जोर लगाया, मगर नाकाम रहे। दूसरा सेट भी सिनर ने 6-4 से अपने नाम किया। फैंस को उम्मीद थी कि तीसरे सेट में अमेरिकी टेनिस स्टार कुछ दम दिखाएंगे, लेकिन यहां भी फैन्स को निराशा ही हाथ लगी। पहले दो सेट की तरह ही सिनर ने दमदार खेल दिखाया और तीसरा सेट भी 7-5 से अपने नाम कर खिताब जीत लिया।

Exit mobile version