Home sports Tennis Wimbledon 2023: बड़ा उलटफेर, लियाम ब्रॉडी ने कैस्पर रूड को हराकर किया...

Wimbledon 2023: बड़ा उलटफेर, लियाम ब्रॉडी ने कैस्पर रूड को हराकर किया बाहर

0
Wimbledon 2023 in a thrilling match underdog Liam Broady pulls off huge upset against Casper Ruud

लंदन। Wimbledon 2023: ब्रिटेन के 29 वर्षीय लियाम ब्रॉडी ने दुनिया के चौथे नंबर के खिलाड़ी कैस्पर रूड को हराकर मौजूदा विम्बलडन में पुरुष वर्ग में सबसे बड़ा उलटफेर किया। दुनिया के 142 नंबर के ब्रॉडी ने नार्वे के रूड को पांच सेट में 6-4, 3-6, 4-6, 6-3, 6-3 से पराजित कर लगातार दूसरी बार तीसरे दौर का टिकट कटाया। ब्रॉडी ने तीन घंटे 27 मिनट में यह जीत दर्ज की। यह ब्रॉडी के करियर की सबसे बड़ी जीत है। अब उनका सामना कनाडा के डेनिस शापोवालोव से होगा, जिन्होंने फ्रांस के ग्रेगोइरे बैरेरे को 6-3, 6-4, 7-6 से मात दी।

IND vs WI: टीम इंडिया को बड़ा झटका, रिंकू सिंह से टकराकर घायल हुआ तूफानी गेंदबाज

रूबलेव की 50वें ग्रैंड स्लैम मैच में जीत

एक साल बाद ऑल इंग्लैंड में वापसी कर रहे रूस के आंद्रे रूबलेव एक सेट गंवाने के बाद दूसरी बार तीसरे दौर में पहुंच गए। सातवें वरीय रूबलेव ने कजाखस्तान के असलान करात्सेव को Wimbledon 2023 के इस मैच में दो घंटे 52 मिनट में 6-7, 6-3, 6-4, 7-5 से मात दी। रूबलेव 2021 में चौथे दौर में पहुंचे थे। यह उनकी ग्रैंड स्लैम में 50वीं जीत है। अलेक्जेंडर बुबलिक अमेरिका के जेजे वोल्फ को 6-3, 7-6, 6-0 से शिकस्त देकर आगे बढ़े। लोरेंजो मुसेती ने जे मुनार को 6-4, 6-3, 6-1 से और मैक्सिमिलियन मार्टेरर ने माइकल ममोह को 7-6, 7-6, 6-4 से हराकर तीसरे दौर का टिकट कटाया।

MS Dhoni: आज 42 साल के हुए धोनी, रांची का माही जो बन गया ‘कैप्टन कूल’

तीसरे दौर में वावरिंका की टक्कर जोकोविच से

तीन बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन स्विट्जरलैंड के स्टेन वावरिंका आठ साल बाद Wimbledon 2023 के तीसरे दौर में पहुंचे। उन्होंने अर्जेंटीना के 29वें वरीय थॉमस मार्टिन को 6-3, 4-6, 6-4, 6-2 से पराजित किया। वावरिंका का साल के तीसरे ग्रैंड स्लैम में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2014 और 2015 में लगातार क्वार्टर फाइनल में पहुंचना रहा है। वावरिंका को अब 23 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन नोवाक जोकोविच की चुनौती से पार पाना होगा। जोकोविच ऑस्ट्रेलिया के जॉर्डन थॉम्पसन को हराकर तीसरे दौर में पहुंचे हैं।

World Cup Qualifier: डी लीडे के दम पर नीदरलैंड की विश्व कप में एंट्री, स्कॉटलैंड को 4 विकेट से हराया

अजारेंका और गार्सिया ने पार की दूसरी बाधा

बेलारूस की विक्टोरिया अजारेंका और पांचवीं वरीय कैरोलिना गार्सिया ने Wimbledon 2023 के दूसरे दौर की बाधा पार कर ली है। विक्टोरिया ने अर्जेंटीना की नदिया पोडोरोस्का को आसानी से 6-3, 6-0 से पराजित किया। अब उनका सामना दारिया कात्सकिना से होगा। गार्सिया ने लैला फर्नांडिज को 3-6, 6-4 7-6 से हराया। बीट्रिज हद्दार मैया, कैटी बोल्टर और मेग्दा लिनेट भी तीसरे दौर में पहुंच गईं। बियांका ने अन्ना बोंडार को 6-3, 3-6, 6-2 से, पेट्रा मार्टिक ने डेनी पैरी को 4-6, 6-3, 6-3 से और लेसिया सुरेंको ने कैटरीना सिनिकोवा को 6-4, 6-1 से बाहर का रास्ता दिखाया।

Canada Open 2023: लक्ष्य और सिंधु ने बनाई प्री-क्वाटरफाइनल में जगह, प्रणीथ और शिवानी को मिली हार

स्वितोलिना ने इलिसे मार्टिंस को हराया

मां बनने के बाद अपना दूसरा ग्रैंड स्लैम खेल रहीं यूक्रेन की इलिना स्वितोलिना 2019 के बाद पहली बार यहां Wimbledon 2023 के तीसरे दौर में पहुंची। वाइल्ड कार्ड से प्रवेश पाने वाली स्वितोलिना ने इलिसे मार्टिंस को 6-1, 1-6, 6-1 से पराजित किया। तीसरे दौर में उनका सामना अमेरिका की सोफिया केनिन से होगा। इधर, दसवें नंबर की क्रेजिसकोवा दूसरे दौर में हारकर बाहर हो गईं। बारबोरा पैर में चोट के चलते 16 साल की मारिया अंद्रीवा के खिलाफ मुकाबले के बीच से हट गईं। बारबोरा ने जब कोर्ट छोड़ा तक मारिया ने पहला सेट 6-3 से जीता था और दूसरे में 4-0 से आगे थीं। सोरेना क्रिस्टिया ने येलेना ओस्टापेंको को 4-6, 7-6, 6-4 से मात दी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version