Wimbledon 2022: सानिया मुख्य दौर में, युकी भांबरी और रामकुमार बाहर

0
384
Wimbledon 2022 Sania Mirza in main round, Yuki Bhambri and Ramkumar out of qualifying round Sports Breaking news Today

नई दिल्ली। Wimbledon 2022: विंबलडन 2022 से भारत के लिए मिश्रित खबरें आई हैं। स्टार खिलाड़ी सानिया मिर्जा विंबलडन (Wimbledon 2022) के मुख्य ड्रॉ में पहुंच गई हैं। सानिया ने महिला युगल के मुख्य दौर में चेक गणराज्य की अपनी जोड़ीदार लूसी ह्रादेका के साथ जगह बनाई है। वो इस टूर्नामेंट में भारत की एकमात्र उम्मीद हैं क्योंकि पुरूष वर्ग में युकी भांबरी और रामकुमार रामानाथन को क्वालीफाइंग राउंड में ही हार का सामना करना पड़ा है। दोनों खिलाड़ियों ने अपने मैच सीधे सेटों में गंवाए और टूर्नामेंट बाहर हो गए।

Commonwealth Games Hockey से भी बाहर हुईं रानी रामपाल, चोट के कारण दूसरा बड़ा झटका

Wimbledon 2022 के क्वालीफाइंग राउंड के पहले मैच में युकी भांबरी का सामना स्पेन के बेरनेब जपाता से था। इस मैच में भांबरी को 5-7, 1-6 के अंतर से हार का सामना करना पड़ा। वहीं, रामनाथन का मुकाबला चेक गणराज्य के विट कोपरिवा के साथ था और उन्हें भी सीधे सेटों में 5-7, 4-6 के अंतर से हार का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही दोनों खिलाड़ी विंबलडन ओपन के मुख्य ड्रॉ में पहुंचने से चूक गए।

IND vs SL 1st T-20: टीम India की पहले मैच में एकतरफा जीत, श्रीलंका को 34 रन से हराया

वापसी नहीं कर पाए रामनाथन

भारत के रामनाथन का सामना 19वीं सीड कोपविरा के साथ था और दोनों खिलाड़ी मैच की शुरुआत में दबाव में दिख रहे थे। दोनों ने काफी गलतियां की, लेकिन अंत में कोपविरा ने पहला सेट 5-7 के अंतर से गंवा दिया। दूसरे सेट में उन्होंने शानदार वापसी की और एक समय 3-1 की बढ़त बना ली थी। इसके बाद वो अगले छह में से पांच मैच हार गए और मैच भी गंवा दिया। अब कोपविरा का सामना ऑस्ट्रिया के सेबेस्टिएन ऑफनर से होगा।

FIH Pro League 2021-22: भारतीय टीम ने अमेरिका को हराकर जीता ब्रॉन्ज मेडल

अच्छा खेलकर हारे युकी

क्वालिफाइंग दौर के अपने मुकाबले में युकी भांबरी ने शानदार शुरुआत की। युकी ने पहले सेट में 5-3 की बढ़त बना ली थी, लेकिन इसके बाद जपाता ने इसके बाद शानदार वापसी करते हुए अगले 11 में से 10 गेम अपने नाम किए और मैच अपने नाम किया। इस हार के साथ ही भांबरी का Wimbledon 2022Wimbledon 2022 के मुख्य दौर में पहुंचने का सपना टूट गया। स्पेन के जपाता ने इससे पहले फ्रेंच ओपन में भी शानदार प्रदर्शन किया था और चौथे दौर तक पहुंचे थे। दुनिया के 90वें नंबर के खिलाड़ी जपाता का सामना अब एंटोइंग होआंग नेक्सट से होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here