Home sports Tennis US Open 2022 : चोट के कारण सानिया मिर्जा साल के आखिरी...

US Open 2022 : चोट के कारण सानिया मिर्जा साल के आखिरी ग्रैंडस्लैम से बाहर

0
US Open 2022 Sania Mirza Withdraw of last Grand Slam of the year due to injury

नई दिल्ली। US Open 2022: भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा यूएस ओपन 2022 में खेलती हुई दिखाई नहीं देंगी। चोट के कारण सानिया ने साल के इस आखिरी ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट से अपना नाम वापस ले लिया है। अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में सानिया ने बताया कि हो सप्ताह पहले कनाडा में वो चोटिल हो गई थीं। अब जांच के दौरान सामने आया है कि चोट गंभीर है और इससे उबरने में कई सप्ताह लगेंगे। इस कारण उन्होंने US Open 2022 से अपना नाम वापस ले लिया है।

BWF World Championships 2022: बिना मैच खेले प्री क्वार्टर फाइनल में साइना

इंस्टाग्राम पोस्ट में सानिया ने लिखा कि पहले उन्हें चोट की गंभीरता का अहसास नहीं था लेकिन जब इसका स्कैन करवाया तब पता चला। सानिया ने लिखा कि इससे उनका रिटायरमेंट प्लान भी बदलेगा। सानिया मिर्जा भारत की सबसे सफल टेनिस खिलाड़ी रही हैं। उन्होंने कुल 6 ग्रैंडस्लैम खिताब अपने नाम किए हैं। जिनमें 3 डबल्स और 3 मिक्स्ड डबल्स खिताब हैं। हालांकि साल 2022 उनके लिए खास नहीं रहा है। साल के पहले तीनों ग्रैंडस्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन, विंबलडन और फ्रेंच ओपन में उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा।

US Open 2022 साल का सबसे कमाई वाला ग्रैंडस्लैम

इस वर्ष टूर्नामेंट में करीब 6 करोड़ डॉलर (4.80 रुपए) बतौर पुरस्कार राशि बांटे जाने वाले हैं, जो साल के बाकी ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट्स से ज्यादा हैं। एकल विजेता को करीब 20 करोड़ रुपए मिलेंगे। यूएस टेनिस एसोसिएशन (US Tennis Association) की ओर से गुरुवार को बताया गया कि मुख्य ड्रॉ में जगह बनाने पर महिला और पुरुष खिलाड़ी को 80 हजार डॉलर (63.93 लाख रुपये) मिलेंगे। दूसरे दौर में प्रवेश करने पर एक लाख 21 हजार डॉलर (96.69 लाख रुपये) मिलेंगे। US Open 2022 में खिलाड़ियों को वर्ष के चारों ग्रैंडस्लैम से ज्यादा पुरस्कार राशि दी जाएगी।

Neeraj Chopra पूरे सीजन के लिए बाहर, फिट होने पर ही करेंगे मैदान पर वापसी

Corona से पहले 2019 में हुए US Open 2022 के विजेता को 39 लाख डॉलर (31 करोड़ रुपये) मिले थे। वहीं, पहले दौर में हारने वाले को 58 हजार डॉलर और दूसरे दौर में हारने वाले को एक लाख डॉलर दिए गए थे।

Team India ने तोड़ा पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज का ये रिकॉर्ड

US Open 2022 में उपविजेता को 13 लाख डॉलर (10.38 करोड़ रुपए) पुरस्कार राशि के तौर पर मिलेंगे। जो खिलाड़ी क्वार्टर फाइनल में पहुंच जाएंगे, उन्हें चार लाख 45 हजार डॉलर (3.55 करोड़ रुपये) और सेमीफाइनल खेलने वाले खिलाड़ियों को सात लाख पांच हजार डॉलर (5.63 करोड़ रुपये) प्रदान किए जाएंगे।

World U20 Wrestling Championships: अंतिम ने दिलाया गोल्ड, सोनम मलिक को सिल्वर

इसके अलावा युगल मुकाबलों के विजेता को छह लाख 88 हजार डॉलर (5.49 करोड़ रुपये) प्रदान किए जाएंगे। पिछले टूर्नामेंट की पुरस्कार राशि 5.75 करोड़ डॉलर (4.51 अरब रुपये) थी। जो US Open 2022 में बढ़ाकर छह करोड़ डॉलर से अधिक कर दी गई है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version